• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home शिक्षा

समास किसे कहते हैं, समास के भेद तथा संधि और समास में अंतर

by Ganga Info Desk
31 October 2019
in शिक्षा
hindi vyakaran gyan means hindi grammar ganga news
TwitterFacebookWhatsappThreads

समास ( Samas ) शब्द का अर्थ है – पास रखना, छोटा करना! भाषा के प्रयोग में सामासिक शब्दों के प्रयोग से संक्षिप्तता और शैली कृष्टता एवं सटीकता आती है! उदहारण के लिए ‘राजा का महल’ कहने के स्थान पर राजमहल कहना अधिक अधिक उपयुक्त होगा! इससे स्पष्ट है की दो से अधिक शब्दों के मिलने पर ही सामासिक शब्दों का निर्माण होता है! इस प्रक्रिया में दो पदों के बिच वाले कुछ व्याकरणिक शब्दों का लोप करने से दोनों पद पास पास आ जाते हैं!

 

समास ( Samaas ) वह शब्द-रचना है जिसमें अर्थ की दृष्टि से परस्पर स्वतंत्र संबंध रखने वाले दो या दो से अधिक शब्द किसी स्वतंत्र शब्द की रचना करते हैं! उदहारण – माता + पिता = माता-पिता! सामासिक शब्द में प्रायः दो पद होते हैं! पहले पद होते हैं! पहले पद को पूर्वपद तथा दुसरे पद को उत्तरपद कहते हैं! समान प्रक्रिया से बने पद को ‘समस्तपद’ कहते हैं! समस्पद के दोनों पदों को अलग अलग करने की प्रक्रिया को समास-विग्रह कहते हैं! विग्रह करते समय लुप्त व्याकरणिक शब्द पुनः दिखाई देने लगते हैं; जैसे – गंगा का जल – गंगाजल! इसमें गंगाजल – समस्तपद, गंगा पूर्व पद, जल – उत्तर पद और गंगा का जल – समास-विग्रह!

RelatedPosts

Augmented Reality : चिकित्सा शिक्षा में संवर्धित वास्तविकता की संभावना

हृदय की शारीरिक रचना और यह पूरे शरीर में रक्त कैसे पंप करता है

वायु प्रदूषण का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव

 

समास के लिए कम से कम दो पद चाहिए! समास होने पर दोनों या अधिक पद मिलकर एक संक्षिप्त रूप धारण कर लेते हैं! समास-प्रक्रिया में बिच की विभक्तियों का लोप हो जाता है! समास होने पर जहाँ संधि संभव होती है, वहाँ नियमों के अनुसार संधि भी हो जाती है! हिंदी में समास-प्रक्रिया के अंतर्गत तीन प्रकार से शब्दों की रचना हो सकती है –

(i) तत्सम + तत्सम शब्दों के समास से; जैसे – राष्ट्र + पिता = राष्ट्रपिता

(ii) तद्भव + तद्भव शब्दों के समास से; जैसे – घोड़ा + सवार = घुड़सवार

(iii) विदेशी + विदेशी शब्दों के समास से; जैसे – हवाई + जहाज = हवाईजहाज

दो भिन्न भाषाओँ से आए शब्दों के मेल से बने समस्त पद ‘संकर’ होते हैं –

विदेशी + तत्सम = जिलाधीश,  तत्सम + विदेशी = योजना कमीशन

विदेशी + तद्भव = पॉकेटमार,  तद्भव + विदेशी = डाकखाना

 

समास के भेद ( Samaas Ke bhed : Kinds of Compounds ) –

१. अव्ययीभाव समास  २. तत्पुरुष समास  ३. कर्मधारय समास  ४. द्विगु समास  ५. बहुव्रीहि समास  ६. द्वंद्व समास

 

१. अव्ययीभाव समास (Adverbial Compound) – प्रत्येक समास में दो पद होते हैं! जिस समास का पहला पद प्रधान तथा अव्यय होता है और समस्त पद भी अव्यय (क्रिया विशेषण) का कार्य करता है! उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं! अव्ययीभाव समास लिंग, वचन, कारक, पुरुष आदि की दृष्टि से परिवर्तित नहीं होता! पुनरुक्त शब्दों में समानता होने पर भी अव्ययीभाव समास होता है! जैसे – साफ-साफ, यथारूप!

 

२. तत्पुरुष समास (Determinative Compound) – तत्पुरुष समास में उत्तरपद प्रधान होता है और पूर्वपद गौण होता है! तत्पुरुष समास की रचना समस्त पदों के बिच में आने वाले परसर्गों का लोप हो जाता है! जैसे – पूजाघर! तत्पुरुष समास की रचना प्रायः दो प्रकार से होती है –

(i) संज्ञा + संज्ञा : इसमें दोनों पद संज्ञा होते हैं; जैसे – दिवारघड़ी आदि!

(ii) संज्ञा + क्रिया : इसमें पहला पद संज्ञा और दूसरा पद क्रिया होता है; जैसे – भुखमरा!

 

तत्पुरुष समास में कारक की विभक्तियाँ लुप्त हो जाती हैं! कारक की दृष्टि से तत्पुरुष समास छः प्रकार के होते हैं –

1. कर्म तत्पुरुष – इसमें को-विभक्ति का लोप हो जाता है; यश को प्राप्त – यशप्राप्त!

2. करण तत्पुरुष – इसमें ‘से, के द्वारा’- विभक्ति का लोप हो जाता है; मन से चाहा – मनचाहा!

3. संप्रदान तत्पुरुष – इसमें ‘को, के लिए’-विभक्ति का लोप हो जाता है; देश के लिए प्रेम – देशप्रेम!

4. अपादान तत्पुरुष – इसमें ‘से’-विभक्ति का लोप हो जाता है; प्रदुषण से रहित – प्रदुषणरहित!

5. संबंध तत्पुरुष – इसमें ‘का, के, की’-विभक्ति का लोप हो जाता है; भारत का इंदु – भारतेंदु!

6. अधिकरण तत्पुरुष – इसमें ‘में, पर’-विभक्ति का लोप हो जाता है; जल में मग्न – जलमग्न!

7. एक अन्य भेद – नञ तत्पुरुष – जिस समास का पहला पद नकारात्मक या अभावात्मक होता है, उसे नञ तत्पुरुष समास कहते हैं! जैसे – न देखा – अनदेखा!

 

३. कर्मधारय समास ( Appositional Compound ) – कर्मधारय समास में दो स्थितियाँ होती हैं –

(i) पूर्वपद विशेषण तथा उत्तरपद विशेष्य होता है; जैसे – नीलकमल!

(ii) पूर्वपद और उत्तरपद में उपमेय-उपमान का संबंध होता है; जैसे – कमलनयन!

 

४. द्विगी समास (Numeral Compound) – जिस समास का पूर्वपद संख्यावाची होता है, वहाँ द्विगु समास होता है! अर्थ की दृष्टि से यह समास प्रायः समूहवाची होता है; जैसे – सात सौ का समूह – सतसई!

 

५. द्वंद्व समास (Compulative Compound) – जिस समास के दोनों पद प्रधान होते हैं, उसे द्वद्व समास कहते हैं! द्वंद्व समास में दोनों पदों को जोड़ने वाले समुच्चयबोध अव्यय का लोप हो जाता है! जैसे – गुरु और शिष्य – गुरु-शिष्य!

 

६. बहुव्रीहि समास (Attributive Compound) – जिस समास के दोनों पद मिलकर किसी तीसरे पद की ओर संकेत करते हैं, उसे बहुब्रीहि समास कहते हैं! बहुब्रीहि समास के दोनों पद गौण होते हैं! इसमें अन्य पद ही प्रधान होता है! जैसे – शूल है पाणि में जिसके – शूलपाणि अर्थात् शिव!

 

कर्मधारय और बहुब्रीहि समास में अंतर –

कर्मधारय समास के दोनों पद विशेषण – विशेष्य या उपमेय-उपमान होते हैं! बहुब्रीहि समास में दोनों पद मिलकर किसी तीसरे पद की ओर संकेत करते हैं!

 

बहुव्रीहि और द्विगु समास में अंतर –

द्विगु समास में पहला पद संख्यासूचक होता है! यह पद दूसरे पद की संख्या सूचित करता है! कुछ बहुव्रीहि समासों में पहला पद संख्यासूचक तो होता है परंतु यह संख्या की सूचना नहीं देता! यह पद दूसरे पद से मिलकर किसी तीसरे पद की ओर संकेत करता है!

 

समास ( Samaas ) और संधि (Sandhi ) में अंतर –

संधि दो वर्णों में होती है! संधि में पहले की अंतिम ध्वनि और दुसरे शब्द की पहली ध्वनि में मेल होता है! इस मेल के कारण इन ध्वनियों का रूप बदल जाता है! जैसे – विद्या + आलय = विद्यालय! संधि में दोनों शब्दों के मूल अर्थों में अंतर नहीं आता! समास में दो या दो से अधिक शब्दों में मेल होता है! इस मेल से बने नए शब्द के दोनों पदों के अर्थ बदल जाते हैं! कई स्थानों पर इनके अर्थ नहीं बदलते! समास को तोडना को ‘समास-विग्रह’ कहलाता है! संधि को तोडना ‘संधि-विच्छेद’ कहलाता है!

और पढ़ें (Next Post) : हिंदी व्याकरण में पद व्यवस्था और पद भेद

 

उम्मीद है ये उपयोगी पोस्ट आपको जरुर पसंद आया होगा! पोस्ट को पढ़ें और शेयर करें (पढाएं) तथा अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव से नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य अवगत कराएं! आप हमसे हमसे  ट्विटर  और  फेसबुक  पर भी जुड़ सकते हैं!

Tags: Hindi Vyakaransamassandhisandhi samas differenceसंधि और समास में अंतरसमास किसे कहते हैंसमास के भेदहिंदी व्याकरण
Previous Post

शब्द निर्माण, शब्द रचना, उपसर्ग और प्रत्यय

Next Post

संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा के भेद, संज्ञा के विकार, वचन, कारक और लिंग

Related Posts

general knowledge samanya gyan ganga news

विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

9 April 2022

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण्य और राष्ट्रिय उद्यान

9 April 2022

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना

9 April 2022
general knowledge samanya gyan ganga news

भारत की प्रमुख झीलें एवं भारत के प्रमुख जलप्रपात

9 April 2022

भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्य कौन कौन हैं

21 March 2022
general knowledge samanya gyan ganga news

भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम

21 March 2022
Next Post
hindi vyakaran gyan means hindi grammar ganga news

संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा के भेद, संज्ञा के विकार, वचन, कारक और लिंग

Recent News

मांग में सिंदूर लगाए माहिका शर्मा की फोटो वायरल, क्या हार्दिक पांड्या और माहिका ने रचाई शादी?

मांग में सिंदूर लगाए माहिका शर्मा की फोटो वायरल, क्या हार्दिक पांड्या और माहिका ने रचाई शादी?

27 June 2026
Sheena Chohan | शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, “नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर”

Sheena Chohan | शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, “नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर”

14 June 2026
Sheena Chohan | मैं हर किरदार को अपने पुरे दिल और आत्मा से निभाती हूँ : शीना चौहान

Sheena Chohan | मैं हर किरदार को अपने पुरे दिल और आत्मा से निभाती हूँ : शीना चौहान

9 June 2026
Surya Chauhan Case | पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया

Surya Chauhan Case | पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया

31 May 2026
Seerat Kapoor | मैजेंटा कूट्योर गाउन में सीरत कपूर दिखीं बेहद ग्लैमरस

Seerat Kapoor | मैजेंटा कूट्योर गाउन में सीरत कपूर दिखीं बेहद ग्लैमरस

30 May 2026
धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

24 May 2026
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS