• अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
No Result
View All Result
Home सामाजिक

वर्जनिटी टेस्ट से इनकार पर समाज से बहिष्कार, डांडिया समारोह से निकाला

by gndesk
October 17, 2018
in सामाजिक
Share on FacebookShare on TwitterShareShare

पुणे के भाटनगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला को डांडिया में शामिल होने से सिर्फ इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि वह अपने समुदाय के उस रिवाज का विरोध कर रही है, जिसमें शादी की रात के अगले दिन महिलाओं का Virginity Test होता है। युवती के विरोध के बाद कंजारभाट समाज ने उसका बहिष्कार कर दिया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता Aishwarya Tamaichikar ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया कि सोमवार को वह पिंपरी में एक डांडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थीं। यह डांडिया समारोह जाट पंचायत द्वारा आयोजित किया गया था। जैसे ही ऐश्वर्या यहां पहुंची और डांडिया खेलना शुरू किया, अचानक संगीत बंद कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया। ऐश्वर्या ने बताया, ‘घटना के बाद मैं पंडाल के पीछे चली गई, लेकिन फिर भी संगीत शुरू नहीं हुआ। एक वृद्ध व्यक्ति ने घोषणा की कि अब डांडिया का समारोह तभी शुरू होगा जब वह पंडाल के बाहर चली जाएंगी।’

उन्होंने आगे बताया कि उस समय कार्यक्रम में लगभग चार सौ लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी मेरा समर्थन नहीं किया। मैंने जैसे ही पंडाल छोड़ा संगीत फिर से बजना शुरू हो गया। इससे साफ है कि समुदाय ने मेरा बहिष्कार कर दिया है। ऐश्वर्या के पति विवेक तमायचीकर ने कहा कि हमने समुदाय में प्रचलित प्रथा वर्जनिटी टेस्ट का विरोध किया था, जिसके कारण मेरी पत्नी का समुदाय से बहिष्कार कर दिया गया है। यह असंवैधानिक है।

RelatedPosts

जीसस, स्त्री-प्रेम से स्वयं को बचाते एक देवदूत

पढ़ें और नागरिकता कानून पर फ़ैल रहे अफवाह और भ्रम को दूर करें

नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित, पढ़ें संसद में क्या कहा अमित शाह ने

आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर

ऐश्वर्या ने पिंपरी थाने में तहरीर देकर आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। सभी आरोपित जाट पंचायत के सदस्य हैं। इनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने महिला को समुदाय से बहिष्कार करने का फरमान सुनाया। पिंपरी की डीसीपी ने कहा कि ऐश्वर्या ने शिकायत की थी कि कंजारभाट समुदाय में प्रचलित Virginity Test का विरोध करने के कारण उन्हें दांडिया समारोह में भाग नहीं लेने दिया गया। आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, इस घटना के लिए एक जांच आयोजित की जाएगी।

जानिए क्या है वर्जनिटी टेस्ट

कंजारभाट समाज में रिवाज है कि शादी के बाद सुहागरात के अगले दिन जोड़े को यह साबित करना जरूरी है कि महिला का कौमार्य भंग हो चुका है। इसके लिए पंचायत के सदस्य बेडशीट चेक करते हैं। अगर बेडशीट पर पंचायत के सदस्यों को महिला के कौमार्य भंग होने का सबूत नहीं मिलता है, तो वह शादी को अवैध करार दे दिया जाता है।

दो साल पहले भी उठी थी आवाज

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी महिला ने इस कुरीती का विरोध किया है। इससे पहले भी दो साल पहले एक दूसरी महिला ने इसके खिलाफ कैंपेन शुरू किया था। इस कैंपेन का नाम ‘स्टॉप द वी टेस्ट’ दिया गया था। ऐश्वर्या और उनके पति ने इस रिवाज का विरोध किया। उन्होंने पंचायत के सदस्यों को बेडशीट दिखाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कैंपेन ने फिर से तूल पकड़ा।

मई में पंचायत ने इस जोड़े का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। ऐश्वर्या ने बताया कि इस पहले जब वो जून में वह एक शादी में शामिल होने गई थी, वहां उसके ऊपर हमला हुआ था। इस घटना के बाद ऐश्वर्या ने केस दर्ज कराया था और पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में आरोपियों को जमानत मिल गई थी।

Tags: Aishwarya TamaichikarVirginity Test
Previous Post

नवरात्र में माँ दुर्गा की उपासना का क्या है महत्व

Next Post

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ कांग्रेस में शामिल

Related Posts

हिंदी पञ्चांग और अंग्रेजी तथा अरबी कैलेंडर

November 17, 2019

अमरीका में हाऊडी मोदी कार्यक्रम को संबोद्धित करेंगे मोदी और ट्रम्प, जानें आखिर क्या है ये Howdy Modi

September 20, 2019

बंगाल की पुरातन संस्कृति से परहेज कब तक?

July 8, 2019

बीता हुआ वक़्त व्यक्ति का परिचय और राष्ट्र का इतिहास हुआ करता है

January 6, 2019

तजिंदर बग्गा ने फोड़ा विडियो ज्वाला मुखी, ढंग से सहला भी नहीं पा रहा सस्ती लोकप्रियता के भूखे टुकड़े गैंग

October 27, 2018

Screenshot के इस दौर में संदर्भ की गारंटी मत रखो

October 23, 2018
Next Post

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ कांग्रेस में शामिल

Discussion about this post

Reccent Posts

akanksha dubey commits suicide in varansi sarnath

Akanksha Dubey Suicide : सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

March 26, 2023
kashika kapoor collaborates mobile brand oppo for their new campaign

काशिका कपूर ने नए अभियान के लिए मोबाइल ब्रांड OPPO के साथ हाथ मिलाया

March 20, 2023
PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

March 12, 2023
अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

March 12, 2023
Aparna Nayr yo yo honey singh

यो-यो हनी सिंह की अभिनेत्री अपर्णा नायर के बारे में 10 अज्ञात तथ्य

March 12, 2023
स्वाति मालीवाल ने अपने ही पिता पर लगाए यौन शोषण के आरोप

स्वाति मालीवाल ने अपने ही पिता पर लगाए यौन शोषण के आरोप

March 11, 2023
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • पोस्ट पॉलिसी
  • संपर्क
अपने विचार प्रकाशित करें।

© Ganga News - Hindi News Media Network

डी टीवी
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • राज्य

© Ganga News - Hindi News Media Network