• अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
No Result
View All Result
Home व्यक्ति

भाई भाई को लूटे, सर्वत्र विघटन के पांव, बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

ग्राम्य संस्कृति के विघटन से आहत-आक्रांत एक कवि की भावपूर्ण काव्य प्रस्तुति

by आलोक पाण्डेय
January 14, 2020
in सामाजिक, साहित्य
Share on FacebookShare on TwitterShareShare

बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

 

खोद रहे नित रेत माफिया नदिया की सब रेती

RelatedPosts

मंगलमय यह देश कहां मिलने वाला

काशी ! तू अविरल अविनाशी है

देवत्व व् असुरत्व के द्वंद में प्रकृति, अपने पुरुषोत्तम के अवतरण की पृष्ठभूमि रच रही है

चर डाले हरियाली सारी धरती की सब खेती

आम-पीपल-नीम-बरगद काट ले गए, लग रहे बबूल पर दांव

बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

 

समरसता अब खो चुकी धर्म खतरे में घट रहा

स्वदेशी घुट रही घर में समाज देश भी बंट रहा

भाई भाई को लूटे, सर्वत्र विघटन के पांव

बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

 

होली और दशहरा में लोग हिल-मिल सब डोले

सारे झगड़े वैर भुला, प्रिय मधुर सरसमय बोले

दुर्लभ वह चौपाल हो गई और वह दुर्लभतम् भाव

बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

 

रामायण की कथा खो गई, खो गई बूढ़ी मां की अमर कहानी

खो गये वीर शिवा पेशवा महाराणा, वीरांगना झांसी की रानी

दुर्लभ वह संस्कार हो गए, मिट रहे नित सभ्यता के नांव

बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

 

बिलख रही धरती सारी सिसक रही जननी प्यारी

सिमट रही दुख की भारी, तडप रही पग पग हारी

खग-विहग, जलचर दुखिया आहत सब प्राणी, कहां एक भाव से ठांव

बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

 

सुख रहे नदी सरोवर लूट रहे वन उपवन

लूट रहा पर्वत धरा-व्योम, लूट रहा हर क्षण यौवन

स्वार्थ में परमारथ लूटे मिल रहे नित नए घाव

बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

 

हा-हा कार मचा निशिदिन क्रूरता का प्रतिरूप खड़ा

दगाबाज चहुं ओर लुटेरे हिंसा-पशुता का रूप अड़ा

नित द्रौपदी पर लगते कौरव पांडव के दांव

बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

 

वन उपवन अब कहां हंसते वृक्ष लता गुल्म नहीं खिलते

सहस्त्रों गाय कटने पर भी वह शौर्य हुंकार नहीं दिखते

कंपित कत्ल की धार खड़ी अवध्या, हाय! लेकर दैन्य भाव

बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

 

आकाश चांदनी विलसे, मलयाचल चोटी शिर से

कर रही विलाप वसुधा आक्रांत, करुण पुकार आहत स्वर से

जलते छप्पर-छाजन आज, नहीं शांति सुस्थिरता की छांव

बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

 

वर्षों से शीतल सुरभित समीर व्यथित

मुरझा रहे सुमन खिले बहु रीत

हर सांझ सबेरे अनाचार, डूब रही सत्य की नाव

बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

 

उम्मीद है ये आलोक पाण्डेय जी की ये कविता आपको जरुर पसंद आया होगा! पढ़ें और अपने मित्रों को भी पढाएं (शेयर करें) तथा अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव से नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य अवगत कराएं! आप संवाद प्लस के साथ  ट्विटर  और  फेसबुक  पर भी जुड़ सकते हैं!

Tags: hindi peomIndian VillagekavitaPoemकविताकाव्य
Previous Post

संतों की मनोरम भूमि के उत्कृष्ट संत स्वामी विवेकानंद को नमन

Next Post

मूल्यपरक देशभक्ति कविता, दुर्दमनीय तलवारें लिखें!

Related Posts

स्वतंत्रता के स्वर्ण विहान हिन्दुस्थान हो!

January 18, 2020

मूल्यपरक देशभक्ति कविता, दुर्दमनीय तलवारें लिखें!

January 17, 2020

स्वामी विवेकानंद जी के ये अनमोल विचार युवाओं को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे

January 11, 2020

प्यासे कौवे की छोटी सी प्रेरक कहानी

January 9, 2020

जीसस, स्त्री-प्रेम से स्वयं को बचाते एक देवदूत

December 27, 2019

पढ़ें और नागरिकता कानून पर फ़ैल रहे अफवाह और भ्रम को दूर करें

December 23, 2019
Next Post

मूल्यपरक देशभक्ति कविता, दुर्दमनीय तलवारें लिखें!

Discussion about this post

Reccent Posts

BJP टीवी या अखबारों से नहीं अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ी है : PM Narendra Modi

BJP टीवी या अखबारों से नहीं अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ी है : PM Narendra Modi

March 29, 2023
akanksha dubey commits suicide in varansi sarnath

Akanksha Dubey Suicide : सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

March 26, 2023
kashika kapoor collaborates mobile brand oppo for their new campaign

काशिका कपूर ने नए अभियान के लिए मोबाइल ब्रांड OPPO के साथ हाथ मिलाया

March 20, 2023
PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

March 12, 2023
अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

March 12, 2023
Aparna Nayr yo yo honey singh

यो-यो हनी सिंह की अभिनेत्री अपर्णा नायर के बारे में 10 अज्ञात तथ्य

March 12, 2023
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • पोस्ट पॉलिसी
  • संपर्क
अपने विचार प्रकाशित करें।

© Ganga News - Hindi News Media Network

डी टीवी
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • राज्य

© Ganga News - Hindi News Media Network