• अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
No Result
View All Result
Home व्यक्ति

देवत्व व् असुरत्व के द्वंद में प्रकृति, अपने पुरुषोत्तम के अवतरण की पृष्ठभूमि रच रही है

राम की प्रतिक्षा : संस्कृतियों में राम की एकरुपता के भावों को व्यक्त करती आलोक पाण्डेय जी का आलेख

by आलोक पाण्डेय
January 18, 2020
in सामाजिक
Share on FacebookShare on TwitterShareShare

देवत्व व असुरत्व के इस द्वंद, वैमनस्य व अंतर्विरोध के बीच प्रकृति, अपने अधिष्ठान पुरुषोत्तम के प्रतिष्ठित अवतरण की पृष्ठभूमि रच रही है। बहुत दिनों बाद संभवतः पहली बार अयोध्यावासियों को ही नहीं वरन् समस्त भूलोकवासियों को अपनी बिछड़ी संस्कृति और समस्त जनमानस में सन्निहित प्राण – लोकरंजन सहृदय राम के स्वागत का सुअवसर मिला है।

 

अयोध्या सरयू तट से सुदूर अपने देश की पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण की सीमाएं आक्रांताओं के बर्बर आक्रमणों को झेलने का संताप एवं विघटन के भयानक क्रूर घातों को एक समय के लिए छुपा दी है, आज अपने राम को पाकर आकंठ प्रसन्नता में डूब रही है। प्रसन्नता की विशाल व्यापकता में शंख, चक्र, गदा, पद्मपाणि, कौस्तुभकंठ, श्रीवत्सल, वनमाली, पीतांबर परिधान, रत्नमुकुटी, सर्वाभरणभूषित अपने आराध्य भगवान राम को निहार रही है। अपनी अंतश्चेतना में सचेष्ट भावमग्न बनी हुई है। सप्तसिंधु एवं हिमशिखर अचानक ध्यान में निमग्न हो गए हैं। सम्पूर्ण जनमानस अपने सम्मुख अचिंत्य ज्योति का आत्मसात् एवं अचिंत्य शक्ति का आलिंगन कर रहा है।

RelatedPosts

भाई भाई को लूटे, सर्वत्र विघटन के पांव, बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

स्वामी विवेकानंद जी के ये अनमोल विचार युवाओं को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे

जीसस, स्त्री-प्रेम से स्वयं को बचाते एक देवदूत

 

वर्षों से अपने राम के लिए प्रतिक्षारत महान देशवासी आज यही सोच रहे हैं – अतीत का सिरमौर, जगद्गुरू एवं चक्रवर्ती के अनगिनत पदों से अलंकृत अपना राष्ट्र आज इतना दयनीय क्यों हो गया है? दासता के भयानक बेड़ियों को तोड़कर भी आज अपने राम की स्वतंत्रता की दिव्य एवं भव्य अनुभूति से वंचित क्यों है? निश्चित रूप से सहस्त्रों अनुत्तरित प्रश्न हैं।

 

अपने असंख्य वीरपुत्रों को खोकर भी भारतमाता सहमी नहीं है, अपने विराट स्वरुप के लिए उद्यत हो चलीं हैं। भारतमाता ने अपने पुत्रों को ऐसा जगाया था कि वर्षों से क्रुरता का जिहादी स्तम्भ ढांचा ६ दिसम्बर १९९२ को धूल-धूसरित हो गया। सभी कारसेवकों ने मिलकर इस महान पुण्य प्रकल्प को साकार किया था, भयावह माथे के कलंक को मिटाया था, यह भारतभूमि के अस्तित्व के लिए अतिआवश्यक था। नवनीत सुकुमार से लेकर वृद्ध, समस्त विप्र एवं सन्त समाज ने अपने असंख्य प्राणों की आहुति देकर भी राम को कहां छोड़ा है?

 

९ नवम्बर २०१९ निर्णय की घड़ी नजदीक हो चली थी। भारतभूमि अपने राम के लिए सचेष्ट एवं सजग थी। आकाश स्वच्छ, निरभ्र था। वायु न अति शीतल न ही अति उष्ण। प्रकृति संतुलन में थी। आम्र वृक्षों में मंजरी के बीच छिपी कोकिल जब-तब सुरीली तान छेड़ देती थी। सारे पक्षी विविध स्वरों से अपने राम के लिए मधुर स्वरों का उच्चार कर रहे थे। इन्हें सुनकर ऐसा लग रहा था, जैसे कि सम्पूर्ण प्रकृति अपने सभी वृक्ष-वनस्पतियों, नदी-सरोवरों, पर्वत-झरनों एवं जीव-जंतुओं के परिकर के साथ मंगल गीत गाने में लगी है। सर्वत्र दिव्य नाद निनादित हो रहा था। सुखद् समीरण अपने मंद प्रवाह में सर्वत्र सुगंध प्रसारित कर रहा था।

 

सरयू तट पर बसी अयोध्या नगरी में प्रकृति की पावनता, पुण्यता, शुचिता, शुभता, सुषमा, सुरभि और सौंदर्य कुछ विशेष ही बढ़ गये थे। इस दिवस देवशक्तियों में पुलक, उत्साह व साहस अपने आप बढ़ गये। सभी संत समाज यही बारंबार कह रहा था – हे मेरे राम ! प्रकृति की अंतश्चेतना में दिव्य सभ्यता का परिवर्तन पनप रहा है, अब प्रकट होने को है । मुझे मेरे राम से कोई विलग नहीं कर सकता। रक्तपात के अतिरेक से बिलखती अयोध्या अपने राम को पाकर अब धन्य हो चली है।

 

उम्मीद है ये लेख आपको जरुर पसंद आया होगा! पढ़ें और अपने मित्रों को भी पढाएं (शेयर करें) तथा अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव से नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य अवगत कराएं! आप संवाद प्लस के साथ  ट्विटर  और  फेसबुक  पर भी जुड़ सकते हैं!

Tags: AyodhyaAyodhya VerdictJai Shri RamRam Mandirराम मंदिर
Previous Post

स्वतंत्रता के स्वर्ण विहान हिन्दुस्थान हो!

Next Post

माउंट एवरेस्ट से संबंधित कुछ रोचक तथ्य और जानकारी

Related Posts

पढ़ें और नागरिकता कानून पर फ़ैल रहे अफवाह और भ्रम को दूर करें

December 23, 2019
amit shah biography hindi

नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित, पढ़ें संसद में क्या कहा अमित शाह ने

December 9, 2019

हिंदी पञ्चांग और अंग्रेजी तथा अरबी कैलेंडर

November 17, 2019

अमरीका में हाऊडी मोदी कार्यक्रम को संबोद्धित करेंगे मोदी और ट्रम्प, जानें आखिर क्या है ये Howdy Modi

September 20, 2019

बंगाल की पुरातन संस्कृति से परहेज कब तक?

July 8, 2019

बीता हुआ वक़्त व्यक्ति का परिचय और राष्ट्र का इतिहास हुआ करता है

January 6, 2019
Next Post
विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

माउंट एवरेस्ट से संबंधित कुछ रोचक तथ्य और जानकारी

Leave Comment

Reccent Posts

BJP टीवी या अखबारों से नहीं अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ी है : PM Narendra Modi

BJP टीवी या अखबारों से नहीं अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ी है : PM Narendra Modi

March 29, 2023
akanksha dubey commits suicide in varansi sarnath

Akanksha Dubey Suicide : सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

March 26, 2023
kashika kapoor collaborates mobile brand oppo for their new campaign

काशिका कपूर ने नए अभियान के लिए मोबाइल ब्रांड OPPO के साथ हाथ मिलाया

March 20, 2023
PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

March 12, 2023
अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

March 12, 2023
Aparna Nayr yo yo honey singh

यो-यो हनी सिंह की अभिनेत्री अपर्णा नायर के बारे में 10 अज्ञात तथ्य

March 12, 2023
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • पोस्ट पॉलिसी
  • संपर्क
अपने विचार प्रकाशित करें।

© Ganga News - Hindi News Media Network

डी टीवी
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • राज्य

© Ganga News - Hindi News Media Network