• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home विचार

जीसस, स्त्री-प्रेम से स्वयं को बचाते एक देवदूत

by Pallavi Mishra
27 December 2019
in विचार, सामाजिक

Image Courtesy : Celebrity News

TwitterFacebookWhatsappTelegram

जीसस जन्म से लेकर जीवन में घटित घटनाओं में कृष्ण के करीब महसूस होते हैं। कृष्ण की मनोहर छवि गायों के साथ, जीसस की मनोरम छवि लैम्ब्स के साथ। तीर लगने पर कृष्ण का शरीर छोड़ना और जीसस के सर पर काँटों का ताज।

 

दोनों के जीवन में माँ का अस्तित्व अह्म है। यानी जहाँ वर्जिन मेरी जीसस को जन्म देकर देवदूत की माँ का स्थान पा कर पूज्यनीय हैं, वहीं कृष्ण को अपने जीवनकाल में दो माओं का संरक्षण मिला और दोनों माओं ने मातृत्व के उत्कृष्ट भाव को प्रस्तुत किया। जहाँ कृष्ण अपनी माओं से शिशुभाव में पिटते हैं, रोते हैं, रूठते हैं, शिकायतें और ज़िद करते दिखते हैं, जीसस की यह बाल-सुलभ चेष्टा कहीं सुनने, पढ़ने को नहीं मिलती। जीसस अपनी माँ से अलग या दूर दिखते हैं।

RelatedPosts

Congress प्रवक्ता Shama Mohamed के Rohit Sharma पर अपमानजनक टिप्पणी को TMC का समर्थन, महज इतेफाक या रणनीति?

Health Outcomes : स्वास्थ्य परिणामों पर सामाजिक निर्धारकों का प्रभाव

भारत में विवादास्पद एंट्री के बाद सीमा हैदर ने भारतीय नागरिकता मांगी

 

किशोरावस्था में जहाँ कृष्ण राधा के साथ प्रेम में होते हैं जिसका चित्रण हर जगह मिलता है, जीसस किसी भी स्त्री के करीब नहीं है। जहाँ प्रेम, अनुराग, विरह मानव जीवन की सहज प्रक्रिया को मान शिव, राम, कृष्ण आदि देवता स्त्री को न केवल अपने समकक्ष मानते हैं बल्कि उन्हें पूजते भी दिखते हैं, जीसस के जीवन में कभी कोई स्त्री स्थान पाती नहीं दिखती है।

 

क्या यह भेदभाव सृष्टि के आरम्भ की प्रकिया से उपजा कि रोशनी करने के बाद चाँद, तारों, आकाश, पृथ्वी बना लेने के बाद गॉड आदम की रचना करते हैं, यानी आदम का होना प्रथम भाव है और आदम के अकेलापन और उनके साथ के लिए ईव को गॉड ने बनाया। यह ईव ही थीं जिनकी ग़लती की वज़ह से उनसे स्वर्ग छूट गया और उन्हें धरती पर आना पड़ा।

 

क्या यही कारण रहा होगा कि जीसस कभी किसी स्त्री के साथ प्रेम-संबंध में नहीं रहे। प्रेम और सद्भावना का प्रतिरूप यह देवदूत स्त्री-प्रेम से दूर क्यों रहा, या स्वयं को उससे दूर क्यों रखा? मेरी के साथ जीसस का बाल्यावस्था में न होना, दिखना, दिखाना या पढ़ा जाना भी या इसी कारण से हुआ? यह ज़ोर देकर कहा, लिखा और बताया गया कि मेरी वर्जिन थीं यानी स्त्री से प्राप्त शारीरिक सुख को पाप समझा जाता रहा।

 

गॉड ईव की रचना एडम की रिब से करते हैं और उसे एडम को सौप देते हैं। देवी दुर्गा की रचना भी विभिन्न पुरुष शक्तियों से होती हैं, सूर्य, चंद्र, शिव, इंद्र, पवन, विष्णु सभी अपनी शक्तियों को सम्मिलित कर दुर्गा की रचना करते हैं और उनके अस्तित्व में आते ही उनकी आराधना करते हैं। दुर्गा की रचना सृष्टि और पुरुष की रक्षा हेतु होती है, उनके साथ सभी देवता भय-मिश्रित श्रद्धा-भाव रखते हैं। यह स्त्री की रचना में दिखने वाला अंतर दोनों समाजों में स्त्री के स्थान को स्पष्ट दिखा जाता है। स्त्री के होने को पाप या कमतर मानने की वज़ह शायद वह बड़ी वज़ह है जिसके कारण जीसस स्त्रियों से दूर दिखते हैं।

Previous Post

विरोध के नाम पर देश के प्रधानमंत्री को हिटलर कहना बंद कीजिए

Next Post

सहिष्णुता के ठेकेदारों को आखिर दुसरों के विचार सहन क्यों नहीं होते?

Related Posts

Gig Economy : गिग अर्थव्यवस्था का उदय और पारंपरिक रोजगार पर इसका प्रभाव

16 July 2023
disrespectful to call Maryada Purushottam as Adipurush

मर्यादा पुरुषोत्तम को आदिपुरुष कहना अभद्रता है

21 June 2023
warina hussain joins shipra cleaning mission

वरीना हुसैन जुड़ी उत्तराखंड फारेस्ट डिपार्टमेंट के साथ शिप्रा नदी को साफ़ करने के अभियान से

8 June 2023

देवत्व व् असुरत्व के द्वंद में प्रकृति, अपने पुरुषोत्तम के अवतरण की पृष्ठभूमि रच रही है

18 January 2020

भाई भाई को लूटे, सर्वत्र विघटन के पांव, बन्धुवर अब तो आ जा गांव!

14 January 2020

संतों की मनोरम भूमि के उत्कृष्ट संत स्वामी विवेकानंद को नमन

12 January 2020
Next Post

सहिष्णुता के ठेकेदारों को आखिर दुसरों के विचार सहन क्यों नहीं होते?

Recent News

युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

6 May 2025
नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

2 May 2025

राजा और रानी की प्रेम कहानी बयां करता है ये किला, देखने वालों की लगी रहता है भीड़!

2 May 2025

प्राकृतिक सौंदर्य समेटे हुए हैं कंचना घाट, यहां शांति की तलाश में पहुंचते हैं पर्यटक!

2 May 2025

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ‘ताजमहल’ के ये राज, आप नहीं जानते होंगे | Taj Mahal

18 April 2025
Waqf Bill | दाउदी वोरा समुदाय ने खोली Waqf Board की पोल, बताई कब्जे की कहानी

Waqf Bill | दाउदी वोरा समुदाय ने खोली Waqf Board की पोल, बताई कब्जे की कहानी

18 April 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS