• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home History

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ‘ताजमहल’ के ये राज, आप नहीं जानते होंगे | Taj Mahal

by Pooja Suryawanshi
18 April 2025
in History, उत्तर प्रदेश, जानकारी, ट्रेवल, विडियो
TwitterFacebookWhatsappThreads

Taj Mahal | ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। इसकी खूबसूरती और नक्काशी इतनी बारीकी से की गई है कि देखने वाला देखता रह जाता है। यही वजह है कि हर साल ताजमहल देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। अब तक आपने ताजमहल को लेकर कई तरह की बातें सुनी होगी। आज हम आपको बताएंगे ताजमहल से जुड़े कुछ ऐसे राज जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम ताजमहल में बंद उन 22 कमरों के बारे में भी बात करने वाले हैं जो कई सालों से बंद है। लोग यह तक नहीं जानते हैं कि इन बंद कमरों में देवी देवता की मूर्तियां है या फिर किसी तरह का कोई शिलालेख है? तो चलिए जानते हैं ताजमहल से जुड़े कुछ अनसुने रहस्य.

 

इतिहास के पन्नों को यदि पलटा जाए तो ताजमहल को शाहजहां ने मुमताज के लिए बनवाया था लेकिन आज भी इस ताजमहल को लेकर यह सवाल उठते रहे हैं कि आखिर यह ताजमहल शाहजहां ने बनवाया था या किसी और ने? ताजमहल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है क्योंकि ऐसा कहा जाता है की शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में इस ताजमहल को बनाया था। हालाँकि कई लोगों का यह भी मानना है कि ताजमहल को शाहजहां ने नहीं बल्कि किसी और ने बनवाया था लेकिन अंत में इसमें हेरा फेरी करके इसे इस्लामिक लुक दे दिया गया।

RelatedPosts

Surya Chauhan Case | पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया

Bimashankar Jyotirlinga Darshan | भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन | धर्मं, अध्यात्म, प्रकृति का अद्भुत संगम

भारत के अपने स्वदेशी Apps Arattai की धूम, Whatsapp को दे रहा कड़ी टक्कर

 

मशहूर शोधकर्ता और इतिहासकार पुरुषोत्तम नागेश ओक ने अपनी किताब ‘ताजमहल के रहस्य’ से पर्दा उठाया। उन्होंने इस किताब में इस बात का भी जिक्र किया है कि शाहजहां ने अपनी लूट की दौलत यहां पर छुपाए रखी है और उसके बाद इसे एक कब्र में तब्दील कर दिया।

 

यही नहीं इस किताब को पढ़ने के बाद यह भी सवाल खड़े होते हैं कि यदि शाहजहां ने यहां पर मुमताज को दफनाया होता तो इतिहास में ताजमहल में मुमताज को किस दिन शाही ठाट-बाठ के साथ दफनाया गया, इसका उल्लेख जरूर होता लेकिन इसका उल्लेख कहीं भी नहीं मिलता है जिसके बाद तरह-तरह के सवाल सामने आते हैं।

 

यही नहीं बल्कि यह तक कहा जाता है कि शाहजहां ने जीवित मुमताज के लिए एक भी निवास या महल नहीं बनाया तो फिर उनके मरने के बाद यहां पर भव्य महल क्यों बनाएगा? कहा जाता है कि शहंशाह के लिए मुमताज के कोई मायने नहीं थे क्योंकि जिस जगह वह रहते थे उनके आसपास हजारों सुंदर स्त्रियां रहती थी, ऐसे में सिर्फ मुमताज के लिए ताजमहल बनवाना कोई और चाल हो सकती है। इस किताब में ऐसे ही ढेर सारे सवाल लिखे गए हैं जो इंसान को सोचने पर मजबूर कर देता है।

 

आगरा से 600 किलोमीटर दूर बुरहानपुर में मुमताज की कब्र देखने को मिलती है जो आज भी वैसी की वैसी है। ऐसा कहा जाता है कि बुरहानपुर से मुमताज का शव लाया गया और उसे ताजमहल के नीचे दफनाया गया। ताजमहल का निर्माण ईंटों, लाल पत्थरों और सफेद संगमरमर से हुआ है। इसकी जालियों पर की गई बारीकी आज भी लोगों का ध्यान खींचती है। यही वजह है कि ताजमहल दुनिया के सबसे चर्चित पर्यटन स्थल में से एक है और हर रोज इसे देखने वालों की भीड़ बनी रहती है।

 

ताजमहल में करीब 22 कमरे हैं जो बंद है। कहा जाता है कि, मुख्य मकबरे और चमेली फर्श के नीचे 22 कमरे हैं जो मुगल काल से बंद है। रिपोर्ट कि माने तो इन कमरों को आखिरी बार 1934 के समय खोला गया था, उस दौरान भी केवल इन्हें निरीक्षण के लिए खोला गया जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया, और आज तक इन कमरों को नहीं खोला गया। इन कमरों में क्या है इसका राज कोई नहीं जानता! इतना ही नहीं, ताजमहल के फर्श पर यमुना की और बनी दो सीढ़ियां भी है जिनके ऊपर लोहे का जाल बिछा दिया गया।

 

कई लोगों का ऐसा मानना है कि ताजमहल के बेसमेंट में जो कमरे बने हुए हैं वह मार्बल के बने हैं। ऐसा कहा जाता है कि तहखाना में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है तो कैल्शियम कार्बोनेट में बदल सकती है और कार्बोनेट डाइऑक्साइड मार्बल्स को पाउडर का रूप देना शुरू कर देते हैं, और शायद इसी वजह से इन कमरों को बंद किया गया है ताकि ताजमहल की दीवारों को किसी प्रकार के नुकसान से बचाया जा सके। इसके अलावा भी ताजमहल को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते हैं जिनका जवाब अब तक कोई नहीं जान पाया है। हालाँकि इन सभी कहानियों के बीच यहां पर आज भी इसे मोहब्बत के प्रतिक के रूप में देखने वालों की भीड़ लगी रहती है।

 

यदि आप अभी तक ताजमहल नहीं गए हैं और ताजमहल की खूबसूरती को करीब से निहारना चाहते हैं तो आपको जानकारी दे दूँ की यहां पर जाने के लिए कई रास्ते हैं। यदि आप आगरा पहुंचने का सबसे तेज रास्ता ढूंढते है तो इसमें हवाई मार्ग पहले नंबर पर है। आगरा का अपना हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा रेल के माध्यम से भी आप जा सकते हैं। आगरा को देश के कई हिस्सों से जोड़ने वाली ट्रेनों का अच्छा नेटवर्क है। यहां पर आगरा के मुख्य रेलवे स्टेशन के अलावा दो अन्य स्टेशन भी है जिनका नाम राजा की मंडी और आगरा का किला स्टेशन है। यदि आप बस से जाना चाहते हैं तो आगरा के लिए कई महत्वपूर्ण शहरों से नियमित बस चलती है।

अगर आप आगरा घुमने के लिए जाने का प्लान करने वाले हैं तो आपको बता दूँ की आगरा में ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, मेहता बाग जैसे कई स्मारक है। आप यहां भी घूम सकते हैं। आगरा में आपको इतिहास, संस्कृति और सुंदरता का एक आदर्श मिश्रण देखने को मिलेगा जो आपके सफर को रोमांचक कर सकता है।

Tags: AgraIncredible IndiaMystery of Taj MahalTaj Mahauttar pradeshUttar Pradesh Tourism
Previous Post

Waqf Bill | दाउदी वोरा समुदाय ने खोली Waqf Board की पोल, बताई कब्जे की कहानी

Next Post

प्राकृतिक सौंदर्य समेटे हुए हैं कंचना घाट, यहां शांति की तलाश में पहुंचते हैं पर्यटक!

Related Posts

Donald Trump की Afghanistan को धमकी, अगर Bagram Airbase नहीं दिया तो बहुत बुरा होगा

Donald Trump की Afghanistan को धमकी, अगर Bagram Airbase नहीं दिया तो बहुत बुरा होगा

22 September 2025
Narendra Modi के 75 साल, संघर्ष, उपलब्धि और चुनौती की दास्तान बेमिसाल

Narendra Modi के 75 साल, संघर्ष, उपलब्धि और चुनौती की दास्तान बेमिसाल

17 September 2025
SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

5 September 2025
Onam | ओणम को भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है?

Onam | ओणम को भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है?

4 September 2025
Radha Ashtami | राधा रानी के अवतरण दिवस को राधा अष्टमी के रूप पर मनाया जाता है, क्यों श्रीजी का नाम कृष्ण से पहले लिया जाता है?

Radha Ashtami | राधा रानी के अवतरण दिवस को राधा अष्टमी के रूप पर मनाया जाता है, क्यों श्रीजी का नाम कृष्ण से पहले लिया जाता है?

31 August 2025
Hobosexuality | होबोसेक्सुअलिटी आधुनिक जीवनशैली, नए ज़माने का रिश्ता, मॉडर्न प्यार या फिर घर के किराए की व्यवस्था?

Hobosexuality | होबोसेक्सुअलिटी आधुनिक जीवनशैली, नए ज़माने का रिश्ता, मॉडर्न प्यार या फिर घर के किराए की व्यवस्था?

24 August 2025
Next Post

प्राकृतिक सौंदर्य समेटे हुए हैं कंचना घाट, यहां शांति की तलाश में पहुंचते हैं पर्यटक!

Recent News

Sheena Chohan | शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, “नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर”

Sheena Chohan | शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, “नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर”

14 June 2026
Sheena Chohan | मैं हर किरदार को अपने पुरे दिल और आत्मा से निभाती हूँ : शीना चौहान

Sheena Chohan | मैं हर किरदार को अपने पुरे दिल और आत्मा से निभाती हूँ : शीना चौहान

9 June 2026
Seerat Kapoor | मैजेंटा कूट्योर गाउन में सीरत कपूर दिखीं बेहद ग्लैमरस

Seerat Kapoor | मैजेंटा कूट्योर गाउन में सीरत कपूर दिखीं बेहद ग्लैमरस

30 May 2026
धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

24 May 2026
सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

17 May 2026
स्मृति शेषः आशा जी की मधुर और सुरमयी आवाज सदा दिलों में अमर रहेगी

स्मृति शेषः आशा जी की मधुर और सुरमयी आवाज सदा दिलों में अमर रहेगी

12 April 2026
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS