• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home History

प्रकृति की गोद में बसा हुआ ये अद्भुत और अलौकिक नाग मंदिर, सांपों का रहता है डेरा

by Pooja Suryawanshi
7 April 2025
in History, UTTARAKHAND, जानकारी, ट्रेवल, धर्म
TwitterFacebookWhatsappTelegram

Nag Devta Temple | Naglok | Pithoragarh | हिमालय की गोद में ऐसी कई अनोखी और अनदेखी जगह मौजूद है जहां आप अपने दोस्तों के साथ पहुंच जाए तो वापस आने का मन ही नहीं करेगा। जगह खूबसूरत है यह अलग बात है लेकिन इन जगहों की भी अपनी खासियत है जिनके कारण यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है। आज हम इसी क्रम में आपको बताएंगे उत्तराखंड में मौजूद एक ऐसी आलौकिक जगह के बारे में जिसे देखने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इस खास जगह के बारे में.

 

जिस जगह के बारे में हम बात कर रहे हैं वो पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यही वजह है कि यह चोटी सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। ये उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। यह समुद्र तल से 1860 मीटर की ऊंचाई पर माैजूद है और अपने प्राकृतिक सौंदर्य और प्राचीन नाग मंदिरों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस जगह का नाम बैरी नाग है जिसमें नाग देवता के मंदिर है। इस मन्दिर की लोकप्रियता के कारण आसपास वाले इलाके में इस जगह को बेणीनाग कहा जाने लगा। समय बीतने के साथ-साथ इसके नाम में भी बदलाव होते रहे हैं। ये बेणीनाग से बेड़ीनाग हुआ, और फिर ब्रिटिश काल मे बेड़ीनाग से बदलकर बेरीनाग हो गया जो अभी भी इसी नाम से प्रचलित है।

RelatedPosts

युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

राजा और रानी की प्रेम कहानी बयां करता है ये किला, देखने वालों की लगी रहता है भीड़!

 

मान्यता है कि, इस जगह का नाम नागवेणी राजा बेनीमाधव के नाम पर रखा गया था। ये भी कहा जाता है कि, काकेशियन आर्यों के इस क्षेत्र में आने से पहले यहां पर नाग वंश का शासनकाल था। वहीं कुछ धार्मिक पक्षकार इन्हें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पराजित किए गए कालीनाग का वंशज मानते हैं। इस मंदिर के आस-पास कई नाग मंदिर हैं। कहा जाता है कि इन मंदिरों में रहने वाले देवताओं को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। जो कोई यहां पर जाता है उसकी इच्छा जरुर पूरी होती है, यही वजह है कि लोग यहां पर दर्शन के लिए आते हैं।

 

जब आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ पहाड़ों से होते हुए इस मंदिर तक पहुंचते हैं तो आपको रास्ते में बहुत ही अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिलते हैं। और यह खूबसूरत दृश्य आपका मनमोह लेने के लिए काफी है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर बेरीनाग में स्थित करौली में है जो एक छोटा सा गांव है।

 

यहां चारों तरफ ऊंचे ऊंचे पहाड़, खूबसूरत वादियां, हरे-भरे जंगल और घास के मैदान आपको दिखाई देंगे जो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। वैसे तो दोस्तों ये एक छोटी सी जगह है लेकिन इस मंदिर और खूबसूरत पहाड़ियों की वजह से इस लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। हर साल इस मंदिर में कई सैलानी पहुंचते है और इन खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठाते हैं।

 

यहां पर मंदिर के अलावा सूर्य उदय और सूर्य अस्त भी काफी मशहूर है। जी हां… सूर्य अस्त और सूर्य उदय के दौरान यहां पर आपको अद्भुत नजारा देखने को मिलता है और इसी नजारे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से इस चोटी पर पहुंचते हैं। जब आप नाग देवता मंदिर घूम ले उसके बाद क्वेराली, धनोली, चिनेश्वर जलप्रपात, भाटी गांव, कलिसन मंदिर और बाना गांव भी घूम सकते हैं। यहां आप हसीन वादियों में सुकून भरे पल ब‍िता सकते हैं।। इस पहाड़ी में आप ऊंचे ऊंचे पहाड़ के साथ-साथ बड़े-बड़े देवदार के वृक्ष देख सकते हैं। यहां पर कई सेल्फी प्वाइंट भी बने हुए हैं। आप चाहे तो इस चोटी पर ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं।

 

इस जगह की सबसे खास बात ये है कि, यहां का वातावरण अत्यंत शांत और प्रदूषणमुक्त है। यही नहीं दोस्तों यहां की हरियाली, दुर्लभ पक्षी और वन्य जीव इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। यदि आप यहां पर पहुँचते हैं तो यह की ठंडी जलवायु और ताजगी से भरी हवा एक नई ऊर्जा प्रदान करती है।

 

यदि आपने इस स्थान को नहीं देखा है तो बड़ी आसानी से आप यहां जा सकते हैं। इसके लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन टनकपुर और निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर है। वहीं सड़क मार्ग से यह हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ से जुड़ा हुआ है। बात करें यहां घूमने के समय के बारे में तो आप मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच यहां जा सकते हैं। इस दौरान बेरीनाग का मौसम सुहावना रहता है और हिमालय की चोटियां साफ दिखाई देती हैं। Naglok | Uttarakhand | Pithoragarh | Nag Madir

Tags: hindu mythologyhistorymysterynaagloknag devta templenag mandirnaglokpithoragarhuttarakhanduttarkhand history
Previous Post

ऐसा हुआ तो लुप्त हो सकता है बद्रीनाथ मंदिर? जानें इसके रहस्यमयी तथ्य | Badrinath Temple

Next Post

400 साल से वीरान पड़ा है ये आलीशान महल, उस रात के बाद कोई नहीं ठहरा यहां

Related Posts

प्राकृतिक सौंदर्य समेटे हुए हैं कंचना घाट, यहां शांति की तलाश में पहुंचते हैं पर्यटक!

2 May 2025

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ‘ताजमहल’ के ये राज, आप नहीं जानते होंगे | Taj Mahal

18 April 2025

सालों पुराने इतिहास को समेटे हुए हैं ओरछा किला | Orchha Fort

17 April 2025

इसी किले से मिला था कोहिनूर का हिरा, खजाने से लबरेज है गोलकोंडा किला

16 April 2025

रानीलक्ष्मी बाई की मौत का कारण बना था ये किला, दिलचस्प है इसकी कहानी

16 April 2025

क्यों अधूरा है भोजपुर का शिवलिंग मंदिर? पांडवों से है इसका संबंध | Bhojpur Shivling Mandir

16 April 2025
Next Post

400 साल से वीरान पड़ा है ये आलीशान महल, उस रात के बाद कोई नहीं ठहरा यहां

Recent News

HM Amit Shah ने CM Yogi Adityanath की मौजूदगी नवनियुक्त पुलिस कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र सौंपा

HM Amit Shah ने CM Yogi Adityanath की मौजूदगी नवनियुक्त पुलिस कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र सौंपा

15 June 2025
Rahul Gandhi के अनर्गल बयान की वजह से Congress कार्यकर्त्ता सर उठाकर चल नही पाता : Lakshman Singh

Rahul Gandhi के अनर्गल बयान की वजह से Congress कार्यकर्त्ता सर उठाकर चल नही पाता : Lakshman Singh

14 June 2025
माओवादी हमारे अपने हैं, केंद्र उनके साथ शांति वार्ता करे : महेश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष तेलंगाना, ऑपरेशन कगार पर

माओवादी हमारे अपने हैं, केंद्र उनके साथ शांति वार्ता करे : महेश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष तेलंगाना, ऑपरेशन कगार पर

7 June 2025
बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

31 May 2025
Operation Sindoor पर Rahul, Ramesh, Revanth, Robert ने पूछे कितने Rafale गिरे : Sambit Patra

Operation Sindoor पर Rahul, Ramesh, Revanth, Robert ने पूछे कितने Rafale गिरे : Sambit Patra

31 May 2025
Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

25 May 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS