• अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
No Result
View All Result
Home शिक्षा

हिंदी शब्दकोश के पर्यायवाची शब्दों की सूचि

by gnstaff
October 23, 2019
in शिक्षा
पद परिचय और पद परिचय में भिन्नता
Share on FacebookShare on TwitterShareShare

जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं! पर्यायवाची शब्दों के अर्थों में समानता होंने पर भी प्रत्येक पर्यायवाची शब्द का विशेष अर्थ होता है, इसलिए इनका प्रयोग एक दूसरे के बदले प्रायः नहीं होता है! इनका प्रयोग वाक्य के भाव के संदर्भ के अनुसार होता है, प्रमुख पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं –

 

तालिका – १

शब्द
पर्यायवाची शब्द
 अंक
गोद, आलिंगन, संख्या, नाटक का अंक!
 अंग शरीर, गात, वाय, मूर्ति, देह, तन, कलेवर!
 अग्नि आग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, वैश्वानर, कृशानु!
 अचल पर्वत, पहाड़, नग, गिरि, भूधर!
 अमृत सुधा, अमी, पियूष, सोम, अमिय!
 अश्व घोड़ा, घोंटक, तुरंग, बाजि, रविपुत्र, ह्य, सैंधव!
 अरण्य लाल, जंगल, कांतार, विपिन, कानन!
 अरुण लाल रंग, सूर्य, सूर्य का सारथी!
 अनुपम अतुलनीय, अद्वितीय, बेजोड़, अनोखा, अद्भुत, अतुल, अनूठा!
 अक्षर वर्ण, जल, सत्य, मोक्ष, गगन!
 अनंत अंतहीन, विष्णु, आकाश, सर्पराज, अंतरिक्ष!
 अतिथि मेहमान, पाहुना, अभ्यागत, आगंतुक!
 असुर दैत्य, राक्षस, दानव, निशाचर, रजनीचर, दनुज!
 अन्य दूसरा, और, भिन्न, अलग, पृथक्!
 अच्छा शुभ, उचित, श्रेष्ठ, उपयुक्त!
 अहंकार घमंड, अभिमान, दंभ, दर्प!
 अजेय अजित, अपराजेय, अपराजित!
 अनुचर नौकर, दास, सेवक, भृत्य, परिचायक!
अर्थ मतलब, धन, तात्पर्य, कारण, प्रयोजन!
 आँख नेत्र, लोचन, चक्षु, नयन!
 आकाश नभ, गगन, आसमान, व्योम, शून्य, अनंत!
 आज्ञा आदेश, हुक्म, निर्देश!
 आभूषण गहना, अलंकार, भूषण, जेवर!
 आनंद प्रसन्नता, उल्लास, सुख, आमोद, हर्ष, ख़ुशी!
 आम आम्र, पिकबंधु, सहकार, अमृत!
 इंद्र देवेंद्र, सुरेश, पुरंदर, सुरेंद्र, महेंद्र, शत्रीपति, सुरपति, देवराज!
 इंद्राणी शची, इंद्रवधू, शतावरी, पुलायजा, ऐंद्री!
 इंद्रपुरी देवलोक, अमरावती, स्वर्ग, अल्कापुरी!
 इच्छा कामना, लालसा, आकांक्षा, उत्कंठा, अभिलाषा, मनोरथ!

 

RelatedPosts

विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण्य और राष्ट्रिय उद्यान

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना

तालिका – २

शब्द पर्यायवाची शब्द
 उम्र आयु, वयस, वय!
 उजाला रोशनी, प्रकाश, प्रभा, दीप्ती, आलोक, तेज!
 उन्नति प्रगति, विकास, उत्कर्ष, अभ्युदय, उन्नयन, वृद्धि!
 कमल शतदल, अरविंद, पारिजात, नलिन, राजीव, पंकज, सरोज, जलज, अंबुज!
 कपड़ा वस्त्र, अंबर, पट, वसन, चीर!
 कर हाथ, करना, किरण, सूंड, टैक्स!
 कल मशीन, अगला दिन, बीता दिन, आराम!
 कृषक किसान, हलवाहा, खेतिहर, कृषिजीवी!
 कृष्ण वासुदेव, माधव, केशव, गोविंद, गोपाल, मोहन, घनश्याम, मुरारि, श्याम!
 कनक सोना, धतूरा, गेहूँ, स्वर्ण!
 काल यमराज, मृत्यु, समय, युग!
 कामदेव मन्मथ, मनोज, मदन, मनसिज, रतिपति, अनंग, कंदर्प!
 कान कर्ण, श्रुति, श्रवार्नेंदरी!
 किनारा तीर, तट, कूल, कगार!
 किरण रश्मि, कर, अंशु, मरीचि, मयूरव!
 किला गढ़, दुर्ग, कोट!
 कुबेर धनपति, यक्षराज, किन्नरपति, अल्काधिपति, धनद!
 कोमल सुकुमार, मुलायम, मृदु, नरम!
 कोयल श्यामा, पिक, कोकिल, वसंतदूत!
कौशल
प्रवीणता, चातुर्य, कुशलता, निपुणता, दक्षता!
 खल धूर्त, कुटिल, अधम, दुष्ट, दुर्जन!
 गंगा भागीरथी, जाह्नवी, देवनदी, सुरनदी, सुरसरि, त्रिपथगा!
 गणेश लंबोदर, विनायक, गजानन, एकदंत, गणपति, गिरिजानंदन, मोदकप्रिय!
 गरुड़ पक्षिराज, खगकेतु, खगेश, हरिवाहन!
 गधा गर्दभ, खर, वैशाखनंदन!
 गाय गौ, धेनु, सुरभि, धेनु!
 गीदड़ शृगाल, सियार, जंबूक!
 गुरु शिक्षक, वृहस्पति, छंद की मात्रा, भारी, बड़ा!
 गर्मी ग्रीष्म, निदाघ, घाम, ताप!

 

तालिका – ३

शब्द पर्यायवाची शब्द
घर गृह, निवास, निय, भवन, सदन, निकेतन, आवास, आलय!
चंद्र राकेश, चाँद, चंद्रमा, हिमांशु, रजनीश, शशांक, इंदु, निशाकर!
चाँदनी ज्योत्स्ना, चंद्रिका, कौमुदी!
चतुर दक्ष, कुशल, प्रवीण, निपुण, योग्य, पटु!
जल पानी, वारि, नीर, अम्बु, पय, जीवन, सलिल!
जन्म उद्भव, उत्पत्ति, अवतरण, अविर्भाव, अवतार!
जमुना यमुना, कालिंदी, श्यामा, रविसुता!
जीभ जिह्वा, रसना, इला, रसा!
झरना निर्झर, स्रोत, उत्स, सोता!
तारा नक्षत्र, तारक, नखत!
तलवार खडग, असि, करवाल, कृपाण!
तालाब ताल, सरोवर, पुष्कर, तड़ाग, सर!
तात पूज्य, मित्र, पिता, भाई, प्रिय!
तोता सुग्गा, सुआ, शुक, कीर!
दरिद्र निर्धन, गरीब, रंक, कंगाल, दीन!
दांत दंत, दशन, द्विज!
दिन दिवस, वार, दिवा, वासर!
दुर्गा गौरी, नारायणी, कल्याणी, कालिका, चामुंडा, चंद्रिका, सिंहवाहिनी, मकराला!
दुःख कष्ट, पीड़ा, वेदना, क्लेश, संताप!
दूध दुग्ध, पय, क्षीर, गोरस!
देवता सुर, देव, अमर, निर्जर, अमर्त्य!
ध्वजा ध्वज, झंडा, पताका, निशान!
धनुष पिनाक, धनु, कोदंड, कमान, चाप, शरासन!
नदी सजला, सरिता, सलिला, तटिनी, तरंगिणी!
नया नवीन, नूतन, नव, अभिनव!
नाश तबाही, ध्वंस, विनाश!
नाव नौका, तरिणी, किश्ती, बेड़ा, डोंगी!
नारी औरत, महिला, स्त्री, वनिता, कामिनी, ललना, अबला!
पंडित मनीषी, विद्वान्, बुध, सुधी, कोविद!

 

तालिका – ४

शब्द पर्यायवाची शब्द
पत्नी भार्या, वामा, वधू, बहू, अर्धांगनी. जीवनसंगिनी, सहधर्मिणी!
पति नाथ, वल्लभ, साजन, स्वामी, भर्ता!
पक्षी नभचर, पंखी, अंडज, खग, विहग, द्विज!
पत्थर पाषण, प्रस्तर, अश्म, पाहन!
पवन हवा, वायु, अनिल, समीर, बयार, मारुत!
पत्ता पत्र, पल्लव, पात, पर्ण, दल!
पाप दुष्कृत्य, अधर्म, पातक, अध्!
पिता तात, पितृ, जनक, बाप!
पुत्र सुत, बेटा, अंशज, आत्मज!
पुत्री सुता, बेटी, अंशजा, आत्मजा!
पुरुष आदमी, नर, मर्द, मनुज, मनुष्य!
पुष्प फूल, कुसुम, प्रसून, सुमन!
पेड़ तरु, वृक्ष, पादप, द्रुम, विटप, गाछ!
प्रेम प्रीति, स्नेह, प्यार, अनुराग!
पृथ्वी भूमि, भू, धरती, वसुधा, वसुंधरा!
बंदर कपि, वानर, मर्कट, शाखामृग, हरि!
बर्फ तुहिन, तुषार, हिम, नीहार!
ब्रह्मा विधि, विधाता, प्रजापति, चतुरानन, पितामह!
बाल केश, कुंतल, अलक, कच!
बालक शिशु, लड़का, बच्चा, बाल!
बादल घन, जलद, मेघ, पयोद, अंबुद, वारिद!
ब्राह्मण विप्र, भूदेव, द्विज!
बिजली चपला, चंचला, विद्युत्, दामिनी, तड़ित!
बुद्धि प्रज्ञा, विवेक, मति, अक्ल, मेधा!
भौंरा भ्रमर, अलि, मधुकर, मधुप, मिलिंद, शिलीमुख!
मदिरा शराब, मय, मधु, मद्य, सोमरस!
मानव मनुष्य, इंसान, मनुज, आदमी!
मोर मयूर, सारंग, केकी, अहिपक्षी!
महादेव शिव, शंकर, नीलकंठ, भोलेनाथ, पशुपति, हर, त्रिलोचल, नटराज!

 

तालिका – ५

शब्द पर्यायवाची शब्द
माता माँ, मातृ, जननी, मैया, अंबा, जन्मदात्री, अम्मा, माई!
मित्र दोस्त, मीत, सखा, मितवा, साथी, सहचर, संगी, यार!
मृत्यु मरण, निधन, देहांत, काल, प्राणांत, स्वर्गवास!
मूर्ख बुद्धू, जड़मति, भोंदू, मूढ़!
मोक्ष सद्गति, मुक्ति, अपवर्ग, निर्वाण, कैवल्य!
मार्ग राह, रास्ता, पथ, मग!
मेंढक दादुर, मंडूक!
यश प्रसिद्धि, कीर्ति, ख्याति, शोहरत!
यमराज काल, सूर्यपुत्र, अंतक, कृतांत, कौनाश!
युद्ध लड़ाई, समर, संग्राम, रण!
युवती तरुणी, रमणी, प्रमदा, नवयुवती!
योगी तपी, तपस्वी, साधु, संन्यासी, वैरागी!
रात रात्रि, निशा, रजनी, यामिनी, विभावरी!
राम रामचंद्र, सीतापति, दशरथनंदन, राघव, रघुनंदन!
रावण लंकापति, लंकेश, दशानन, राक्षसराज!
राजा नृप, महीप, भूपति, नरेश, महाराजा!
रत्न मणि, माणिक्य, जवाहर, मरकत!
रचना निर्माण, सृजन, कृति, बनावट, सृष्टि!
लहर तरंग, उर्मि, हिलोर, मौज!
लहू रक्त, शोणित, रुधिर, खून!
लक्ष्मी श्री, रमा, कमला, पद्मा, विष्णुप्रिया!
विष्णु नारायण, गोविंद, चतुर्भुज, हरि, शेषशायी, लक्ष्मीपति, केशव, उपेंद्र!
वर्ष साल, सन, बरस, संवत्, अब्द!
विद्यालय पाठशाला, स्कूल, विद्याकेंद्र, ज्ञानालय!
विवाह शादी, ब्याह, पाणिग्रहण, परिणय!
विष जहर, गरल, कालकूट, हलाहल!
वसंत ऋतुराज, मधु, माधव!
शंका संदेह, शक, संशय, सुबह!
श्वेत सफ़ेद, शुभ्र, उज्ज्वल, धवल!

 

तालिका – ६

शब्द पर्यायवाची शब्द
शत्रु दुश्मन, अरि, रिपु, वैरी, अराति!
शिक्षा ज्ञान, उपदेश, नसीहत, सीख!
शीशा दर्पण, आईना, काँच!
संकेत निर्देश, इशारा, चिह्न, लक्ष्य, लक्षण!
संकल्प प्रतिज्ञा, व्रत, प्रण, इरादा!
संध्या शाम, सायं, सांझ, दिवान्त!
संसार विश्व, जगत, जगती, दुनिया, जग!
संपूर्ण पूरा, सकल, सारा, समस्त!
सर्प साँप, नाग, भुजंग, विषधर, व्याल!
समुद्र अंबुधि, जलधि, सागर, रत्नाकर, सिंधु, उदधि!
सरस्वती वीणापाणी, वाणी, गिरा, शारदा, वागीश्वरी, हला, भाषा, भारती!
सवेरा भोर, उषा, सूर्योदय, प्रातः, प्रभात!
स्वर्ग सुरलोक, देवलोक, वैकुंठ, द्युलोक!
सिंह केशरी, शेर, केहरि, व्याघ्र, वनराज, नाहर!
सेना दल, फ़ौज, कटक, चमु!
सोना स्वर्ण, कनक, कंचन, हिरण्य, हेम!
सीता जानकी, वैदेही, मैथिली, जनकसुता, भूमिजा!
साधु संत, संन्यासी, वीतरागी, मुनि, वैरागी!
सुगंध खुशबू, सुरभि, सौरस, महक, सुवास!
सूर्य दिनकर, भास्कर, आदित्य, रवि, प्रभाकर, भानु, मार्तंड!
स्त्री नारी, ललना, कांता, कामिनी, सुंदरी, वनिता, रमणी!
हिरण मृग, सारंग, हरिण, हिरन!
हाथी कुंजर, गज, हस्ती, करि!
हनुमान पवनपुत्र, केसरीनंदन, अंजनिपुत्र, मारुति, महावीर, बजरंगी, बजरंगबली!
हाथ कर, हस्त, पाणी!
हिमालय गिरिराज, नगपति, हिमाचल, पर्वतराज, हिमगिरी, गिरीश!
हृदय मन, दिल, उर, अंतःस्थल, अंतःकरण!

 

निचे कुछ ऐसे शब्द दिए जा रहे हैं जो प्रत्यक्षतः पर्यायवाची प्रतीत होते हैं, पर जिनके प्रयोग में शुक्षम अंतर है –

अनुभव – अनुभूति, अनुरूप – अनुकूल, अपराध – पाप, अवनति – पतन, विशेषज्ञ – दक्ष, पारंगत, आदेश – आज्ञा – अनुज्ञा, अवस्था – आयु – वय, अस्त्र – शस्त्र – आयुध, आचार – व्यवहार, ओषधि – औषध, इच्छा – कामना, आनंद – सुख, पत्ता – किसलय – पल्लव, कष्ट – यंत्रणा – यातना, शोक – विषाद – व्यथा, कलंक – अपयश, कपड़ा – वस्त्र, प्रयोग – उपयोग आदि!

और पढ़ें (Next Topic) : शब्द निर्माण (शब्द रचना) उपसर्ग और प्रत्यय

 

उम्मीद है ये उपयोगी पोस्ट आपको जरुर पसंद आया होगा! पोस्ट को पढ़ें और शेयर करें (पढाएं) तथा अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव से नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य अवगत कराएं! आप हमसे हमसे  ट्विटर  और  फेसबुक  पर भी जुड़ सकते हैं!

Tags: hindi synonymsHindi Vyakaranpryayvachi shabdपर्यायवाची शब्दहिंदी व्याकरण
Previous Post

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

Next Post

हिंदी व्याकरण में पद व्यवस्था

Related Posts

विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

भारत की प्रमुख झीलें एवं भारत के प्रमुख जलप्रपात

April 9, 2022

भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्य कौन कौन हैं

March 21, 2022
विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम

March 21, 2022
विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

भारत के पडोसी देश, उससे लगते भारतीय राज्य एवं भारत के प्रमुख दर्रे

October 14, 2021
विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े भारत में प्रथम पुरुष तथा प्रथम महिला

October 14, 2021
विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

माप तौल के विभिन्न मात्रक

October 14, 2021
Next Post
पद परिचय और पद परिचय में भिन्नता

हिंदी व्याकरण में पद व्यवस्था

Discussion about this post

Reccent Posts

BJP टीवी या अखबारों से नहीं अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ी है : PM Narendra Modi

BJP टीवी या अखबारों से नहीं अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ी है : PM Narendra Modi

March 29, 2023
akanksha dubey commits suicide in varansi sarnath

Akanksha Dubey Suicide : सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

March 26, 2023
kashika kapoor collaborates mobile brand oppo for their new campaign

काशिका कपूर ने नए अभियान के लिए मोबाइल ब्रांड OPPO के साथ हाथ मिलाया

March 20, 2023
PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

March 12, 2023
अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

March 12, 2023
Aparna Nayr yo yo honey singh

यो-यो हनी सिंह की अभिनेत्री अपर्णा नायर के बारे में 10 अज्ञात तथ्य

March 12, 2023
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • पोस्ट पॉलिसी
  • संपर्क
अपने विचार प्रकाशित करें।

© Ganga News - Hindi News Media Network

डी टीवी
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • राज्य

© Ganga News - Hindi News Media Network