• अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
    • ENGLISH
No Result
View All Result
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
    • ENGLISH
No Result
View All Result
Ganga News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

KGF सही मायने में बाहुबली का काउंटर नैरेटिव है

by gnfeed
December 30, 2018
in मनोरंजन, विचार

छायाचित्र सोर्स : गूगल

Share on FacebookShare on TwitterShareShare

KGF (  Kolar Gold Fields ) ,एक कहानी जो वहाँ से शुरू होती है, जहाँ उम्मीद ख़त्म होती हो! कहानियाँ केवल वहीं से शुरू नहीं होतीं जहाँ जीवन का गान हो, उम्मीद हो, बल्कि वहाँ से भी जहाँ उम्मीद या जीवन के निशाँ मिट चुका हो! कहानियाँ ऐसी नाउम्मीदी में जन्म लेकर उम्मीद का रास्ता दिखाने का काम किए जाती है, अनजाने ही!

 

KGF, यह सोच कर देखने गई थी कि इतिहास की परतें इसकी माइंस से निकल सकती हों, दबे सोने की कहानी कोई न कोई सच्चाई की चमक दिखा सकती है! पर यह दिखाया गया कि यह इतिहास नहीं कहानी ज़्यादा है, जहाँ पॉवर, पोजीशन, अमीरी की निरंतर चलने वाली कहानी है!

RelatedPosts

काशिका कपूर ने नए अभियान के लिए मोबाइल ब्रांड OPPO के साथ हाथ मिलाया

अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

यो-यो हनी सिंह की अभिनेत्री अपर्णा नायर के बारे में 10 अज्ञात तथ्य

 

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित Kolar Gold Fields, सही मायने में बाहुबली का काउंटर-नैरेटिव है! वह राजसिंहासन, राजकुमारों, राजाओं और महारानी की कहानी जो सौंदर्य, समग्रता, समृद्धि के गौरव से उदीप्त है! वहीँ यह सोने के उन खदानों की कहानी जहाँ जीवन का भयावह रूप दिखता है! समय चलता नहीं, बीतता नहीं, रात के बाद एक और रात और दिन का सूरज चमकता नहीं! बाहुबली जहाँ उच्च वर्ग के लोगों की इच्छाओं और महत्वकांक्षाओं का दस्तावेज है! वहीं KGF, सबाल्टर्न नैरेटिव बन कर बाहुबली के आमने-सामने खड़ा है!

 

असामान्य शक्ति का प्रदर्शन दोनों ही फिल्मों में है, जहाँ “माँ” लाइफ फ़ोर्स बनती दिखती है, वह प्रेरणा-शक्ति, जो रुकने, थमने नहीं देती! माँ, और नायकत्व दोनों में समान रूप से उपस्थित है, जो दिशा देता है, मूल्यों को स्थापित करता दिखता है, क्रोध को दिशा देता है! इतिहास जल्दबाज़ी में नहीं बनता, नहीं बन सकता, पर इतिहास प्रायोजित भी नहीं हो पाता क्योंकि घटनाएं समय और परिस्थिति के आधीन भी होती हैं, यह मैसेज देती फ़िल्म बाँधे रखती है।

 

जहाँ बाहुबली magnificent दिखता है KGF यथार्थपरक दिखता है और binary पूरी तरह दिखती है साफ-साफ! Magnificent/ Feeble, Splendid/ cheap, Compassionate/ Cruel, पर प्रेरणादायक उतना ही! एक पूरा सर्कल पूरी करती है फ़िल्म इन binaries को लेकर, जब क्रूरता के साथ-साथ असहायों के लिए मर्म दिखता है नायक में, जिनकी मज़बूरी उसे मज़बूती देती है।

 

एक तरफ़ राजवंश और दूसरी ओर गरीबी की मिसाल दिखती मज़बूर स्त्री,जिसका एकमात्र पुत्र तेजस्विता, बुद्धि और बल से उम्मीद की किरण है! प्रेम जितना गौरवपूर्ण बाहुबली में है, उसका उतना ही वीभत्स रूप यहाँ दिखता है जहाँ यह प्रेम कम एक-दूसरे को कमतर दिखाने का प्रयास ज़्यादा दिखता है! भाषा में वही गैंगस्टर वाली colloquial note! बाहुबली की तरह ही KGF दो भागों में है।

 

माहिष्मती राज्य की ही तरह कोलार फ़ील्ड्स का साम्राज्य क्या-क्या दिखायेगा, यह देखना चाहेंगे सभी! मातृ शक्ति और मातृ शक्ति की पूजा, दोनों ही फिल्मों में अपने महत्व को दिखाती है! माहिष्मती, जो राजसी वैभव से जुड़ी दिव्यता को दिखाती हैं, वहीं कोलार की काली वह लोक मानस की देवी है, जिनकी शक्ति के पुजारी बलि देते हैं, शक्ति का आह्वान करते हैं! KGF का नायक स्थिती साफ़ कर देता है कि वह नास्तिक है और उसकी श्रद्धा और शक्ति उसकी माँ से है!

 

कोलार गोल्ड फ़ील्ड्स कुछ ऊबे हुए अंग्रेजों की खोज़ थी, जो समय बिताने को इस एडवेंचर पर निकले। हो सकता है अगला भाग और दिलचस्प हो! आप  संवाद प्लस पर रजिस्टर करके अपने विचार, लेख, ब्लॉग, न्यूज़ और कहनियों को पब्लिश कर सकतें हैं! निचे कमेंट के जरिए भी हमें अपने विचारों से अवगत करा सकते हैं, साथ ही Facebook  और  Twitter  पर भी हमसे जुड़ सकते हैं!

Tags: KGFKolar Gold Fields
Previous Post

Atal Bihari Vajpayee : अटल बिहारी वाजपेयी के विचार, कार्य और संक्षिप्त जीवन परिचय

Next Post

Richa Anirudh : रिचा अनिरुद्ध जीवन परिचय प्रोफाइल

Related Posts

क्या काशिका कपूर और अनुज सैनी की बीच में सेट पर नज़दीकीयां बढ़ रही है?

क्या काशिका कपूर और अनुज सैनी की बीच में सेट पर नज़दीकीयां बढ़ रही है?

February 22, 2023
Vaarun Bhagat explains the values of being from an Air Force background, wishes everyone a Happy Republic Day

वरुण भगत : वायु सेना की पृष्ठभूमि से होने के मूल्यों को समझते हैं, सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

January 26, 2023
Seerat Kapoor Recalls The Old Days, Celebrating Republic Day At Army Cantonments

गणतंत्र दिवस 2023- अभिनेत्री सीरत कपूर ने पुराने दिनों को किया याद, सेना छावनियों में मनाया गणतंत्र दिवस

January 26, 2023
urvashi-rautela-outfits-represents-india-culture

गणतंत्र दिवस 2023: उर्वशी रौतेला के तीन ऑउटफिटस, जो गर्व से भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है

January 26, 2023
urvashi rautela

उर्वशी रौतेला ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को दी शादी की शुभकामनाएं

April 15, 2022

उर्वशी रौतेला को आया एक्सपो 2020 में रॉयल टूर्स का इनविटेशन

March 20, 2022
Next Post
richa anirudh biography hindi

Richa Anirudh : रिचा अनिरुद्ध जीवन परिचय प्रोफाइल

Leave Comment

Reccent Posts

PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

March 12, 2023
स्वाति मालीवाल ने अपने ही पिता पर लगाए यौन शोषण के आरोप

स्वाति मालीवाल ने अपने ही पिता पर लगाए यौन शोषण के आरोप

March 11, 2023
Karishma Sachdev : करिश्मा सचदेव जीवन परिचय प्रोफाइल

Karishma Sachdev : करिश्मा सचदेव जीवन परिचय प्रोफाइल

March 9, 2023
rasika pandey news anchor

Rasika Pandey : रसिका पांडे जीवन परिचय प्रोफाइल

March 9, 2023
digestive system problem relief

कमजोर पाचन तंत्र की समस्या से कैसे आराम पाएं

March 9, 2023
benifits of papaya

पपीता के बहुत से होने वाले फायदे : पपीता से होने वाले स्वास्थ्य लाभ जानिए

March 8, 2023
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • पोस्ट पॉलिसी
  • संपर्क
अपने विचार प्रकाशित करें।

© Ganga News - Hindi News Media Network

डीटीवी
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • राज्य
  • ENGLISH

© Ganga News - Hindi News Media Network