• प्राइवेसी
  • अबाउट
  • संपर्क
  • ENGLISH
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • दिल्ली NCR
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
  • अन्य
    • शिक्षा
    • साहित्य
    • सामाजिक
    • हास्य व्यंग
No Result
View All Result
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • दिल्ली NCR
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
  • अन्य
    • शिक्षा
    • साहित्य
    • सामाजिक
    • हास्य व्यंग
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

KGF सही मायने में बाहुबली का काउंटर नैरेटिव है

by Pallavi Mishra
30 December 2018
in मनोरंजन, विचार

छायाचित्र सोर्स : गूगल

FacebookTwitterWhatsappPinTelegram

KGF (  Kolar Gold Fields ) ,एक कहानी जो वहाँ से शुरू होती है, जहाँ उम्मीद ख़त्म होती हो! कहानियाँ केवल वहीं से शुरू नहीं होतीं जहाँ जीवन का गान हो, उम्मीद हो, बल्कि वहाँ से भी जहाँ उम्मीद या जीवन के निशाँ मिट चुका हो! कहानियाँ ऐसी नाउम्मीदी में जन्म लेकर उम्मीद का रास्ता दिखाने का काम किए जाती है, अनजाने ही!

 

KGF, यह सोच कर देखने गई थी कि इतिहास की परतें इसकी माइंस से निकल सकती हों, दबे सोने की कहानी कोई न कोई सच्चाई की चमक दिखा सकती है! पर यह दिखाया गया कि यह इतिहास नहीं कहानी ज़्यादा है, जहाँ पॉवर, पोजीशन, अमीरी की निरंतर चलने वाली कहानी है!

RelatedPosts

सहनूर एक ऐसी सीरीज बनाना चाहती है जो महिला केंद्रित हो और “फसल” से बेहतर कहानी कोई और नहीं हो सकती थी : लेखक ताज

अभिनेत्री काशिका कपूर लेती है दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट से प्रेरणा

ज्योति सक्सेना ने अपना समर स्किनकेयर रूटीन टिप्स किया शेयर, जो आपको फ्लॉलेस स्किन पाने में करेंगे मदद

 

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित Kolar Gold Fields, सही मायने में बाहुबली का काउंटर-नैरेटिव है! वह राजसिंहासन, राजकुमारों, राजाओं और महारानी की कहानी जो सौंदर्य, समग्रता, समृद्धि के गौरव से उदीप्त है! वहीँ यह सोने के उन खदानों की कहानी जहाँ जीवन का भयावह रूप दिखता है! समय चलता नहीं, बीतता नहीं, रात के बाद एक और रात और दिन का सूरज चमकता नहीं! बाहुबली जहाँ उच्च वर्ग के लोगों की इच्छाओं और महत्वकांक्षाओं का दस्तावेज है! वहीं KGF, सबाल्टर्न नैरेटिव बन कर बाहुबली के आमने-सामने खड़ा है!

 

असामान्य शक्ति का प्रदर्शन दोनों ही फिल्मों में है, जहाँ “माँ” लाइफ फ़ोर्स बनती दिखती है, वह प्रेरणा-शक्ति, जो रुकने, थमने नहीं देती! माँ, और नायकत्व दोनों में समान रूप से उपस्थित है, जो दिशा देता है, मूल्यों को स्थापित करता दिखता है, क्रोध को दिशा देता है! इतिहास जल्दबाज़ी में नहीं बनता, नहीं बन सकता, पर इतिहास प्रायोजित भी नहीं हो पाता क्योंकि घटनाएं समय और परिस्थिति के आधीन भी होती हैं, यह मैसेज देती फ़िल्म बाँधे रखती है।

 

जहाँ बाहुबली magnificent दिखता है KGF यथार्थपरक दिखता है और binary पूरी तरह दिखती है साफ-साफ! Magnificent/ Feeble, Splendid/ cheap, Compassionate/ Cruel, पर प्रेरणादायक उतना ही! एक पूरा सर्कल पूरी करती है फ़िल्म इन binaries को लेकर, जब क्रूरता के साथ-साथ असहायों के लिए मर्म दिखता है नायक में, जिनकी मज़बूरी उसे मज़बूती देती है।

 

एक तरफ़ राजवंश और दूसरी ओर गरीबी की मिसाल दिखती मज़बूर स्त्री,जिसका एकमात्र पुत्र तेजस्विता, बुद्धि और बल से उम्मीद की किरण है! प्रेम जितना गौरवपूर्ण बाहुबली में है, उसका उतना ही वीभत्स रूप यहाँ दिखता है जहाँ यह प्रेम कम एक-दूसरे को कमतर दिखाने का प्रयास ज़्यादा दिखता है! भाषा में वही गैंगस्टर वाली colloquial note! बाहुबली की तरह ही KGF दो भागों में है।

 

माहिष्मती राज्य की ही तरह कोलार फ़ील्ड्स का साम्राज्य क्या-क्या दिखायेगा, यह देखना चाहेंगे सभी! मातृ शक्ति और मातृ शक्ति की पूजा, दोनों ही फिल्मों में अपने महत्व को दिखाती है! माहिष्मती, जो राजसी वैभव से जुड़ी दिव्यता को दिखाती हैं, वहीं कोलार की काली वह लोक मानस की देवी है, जिनकी शक्ति के पुजारी बलि देते हैं, शक्ति का आह्वान करते हैं! KGF का नायक स्थिती साफ़ कर देता है कि वह नास्तिक है और उसकी श्रद्धा और शक्ति उसकी माँ से है!

 

कोलार गोल्ड फ़ील्ड्स कुछ ऊबे हुए अंग्रेजों की खोज़ थी, जो समय बिताने को इस एडवेंचर पर निकले। हो सकता है अगला भाग और दिलचस्प हो! आप  संवाद प्लस पर रजिस्टर करके अपने विचार, लेख, ब्लॉग, न्यूज़ और कहनियों को पब्लिश कर सकतें हैं! निचे कमेंट के जरिए भी हमें अपने विचारों से अवगत करा सकते हैं, साथ ही Facebook  और  Twitter  पर भी हमसे जुड़ सकते हैं!

Tags: KGFKolar Gold Fields
Previous Post

Atal Bihari Vajpayee : अटल बिहारी वाजपेयी के विचार, कार्य और संक्षिप्त जीवन परिचय

Next Post

Richa Anirudh : रिचा अनिरुद्ध जीवन परिचय प्रोफाइल

Related Posts

urvashi rautela blue lipstick on cannes red carpet creates internet sensation

कान्स का रेड कारपेट और उर्वशी रौतेला की ब्लू लिपस्टिक ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

19 May 2023
Rakshabandhan actress Sadia Khateeb walks her first ever ramp for Mahima Mahajan

अभिनेत्री सादिया खतीब ने किया डिज़ाइनर महिमा महाजन के लिए अपना पहला रैंप वाक

10 May 2023
Seerat Kapoor breaks silence on doing an ITEM SONG in Pushpa 2

पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग करने पर सीरत कपूर ने तोड़ी चुप्पी

10 May 2023
Giorgia Andriani in a Sequin Dress Flaunts Her Envious Curves

जब सेक्विन ड्रेस में Giorgia Andriani अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट किया

7 May 2023
actress jyoti saxena reveals five big lessons of her life

अभिनेत्री ज्योति सक्सेना ने अपने जीवन के सबसे बड़े ४ महत्वपूर्ण सीख के बारे में खुलासा किया

7 May 2023
bhojpuri actress akanksha dubey commits suicide sarnath banaras

Akanksha Dubey Suicide : सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

26 March 2023
Next Post
richa anirudh biography hindi

Richa Anirudh : रिचा अनिरुद्ध जीवन परिचय प्रोफाइल

rahul gandhi speech in san fransisco america usa

अमेरिका में राहुल ने लगाई मोहब्बत की दुकान, कहा – भारत मे मुसलमानों की स्थिति ठीक नहीं

31 May 2023
writer taj appreciates sehnoor for fasal

सहनूर एक ऐसी सीरीज बनाना चाहती है जो महिला केंद्रित हो और “फसल” से बेहतर कहानी कोई और नहीं हो सकती थी : लेखक ताज

28 May 2023
pm narendra modi inaugurates new parliament established sengol

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ PM Narendra Modi ने Sengol को नए संसद भवन में स्थापित किया

28 May 2023
home minister amit shah attacks congress on parliament inauguration boycott

संसद के लोकार्पण का बहिष्कार कर कांग्रेस ओछी राजनीति और जनता का जनादेश का अपमान कर रही है : अमित शाह

25 May 2023
alia bhatt deepika padukone inspires kashika kapoor ganga news

अभिनेत्री काशिका कपूर लेती है दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट से प्रेरणा

24 May 2023
actress jyoti saxena shares beauty and skincare tips for summer

ज्योति सक्सेना ने अपना समर स्किनकेयर रूटीन टिप्स किया शेयर, जो आपको फ्लॉलेस स्किन पाने में करेंगे मदद

20 May 2023
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • ENGLISH
FOLLOW US

© Ganga News Network

DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपडेट्स
  • विचार
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • सामाजिक

© Ganga News Network

Go to mobile version