• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home History

जिंदा इंसान खा गया राजस्थान का ये किला, कई बार आक्रमण से भी नहीं हुआ नष्ट | Kumbhalgarh

by Pooja Suryawanshi
5 April 2025
in History, जानकारी, ट्रेवल, राजस्थान, विडियो
TwitterFacebookWhatsappTelegram

Kumbhalgarh Fort | भारत देश ऐसे ही दुनिया भर में प्रसिद्ध नहीं है। यहां के लोग तो अपने आवभाव से विदेशियों का दिल जीत ही लेते हैं लेकिन यहां की जगह भी ऐसी हैं जो हर किसी को लुभाती है। यही वजह है कि, हर साल कई सैलानी हमारे यहां आते हैं। दोस्तों देश की खूबसूरती की बात हो और इसमें राजस्थान का नाम ना आए ऐसे कैसे हो सकता है? यदि आप राजस्थान के बारे में बात करेंगे तो यहां पर आपको कई ऐसी ऐतिहासिक जगह देखने को मिलेगी जिसकी अपनी एक खासियत होती है। राजस्थान अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने अनूठी परंपराओं के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

 

इसी फेहरिस्त में आज हम आपको बताएंगे राजस्थान में ही स्थित एक ऐसे किले के बारे में जो राजस्थान की शान में भी चार चांद लगाता है। इस किले का नाम है कुंभलगढ़ किला जिसकी खूबसूरती निहारने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पर आते हैं। यह किला दिखने में जितना खूबसूरत है उतना ही शानदार इसका इतिहास भी रहा है। यह किला अपनी विशाल दीवारों के लिए जाना जाता है। 36 किलोमीटर तक फैली इसकी दीवारें ‘चीन की ग्रेट वॉल’ के बाद दुनिया की सबसे लंबी दीवारें मानी जाती है।

RelatedPosts

भारत के अपने स्वदेशी Apps Arattai की धूम, Whatsapp को दे रहा कड़ी टक्कर

Donald Trump की Afghanistan को धमकी, अगर Bagram Airbase नहीं दिया तो बहुत बुरा होगा

Narendra Modi के 75 साल, संघर्ष, उपलब्धि और चुनौती की दास्तान बेमिसाल

 

यह किला राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित अरावली पहाड़ों की पश्चिम श्रृंखला पर उदयपुर से लगभग 84 किलोमीटर दूर है। इस किले का निर्माण 15वीं शताब्दी में मेवाड़ क्षेत्र के शासक राणा कुंभा ने करवाया था। दिलचस्प बात यह है कि यह स्थान महान राजपूत राजा महाराणा प्रताप का जन्म स्थान था। इस किले को इस तरह से बनाया गया था कि इसकी हर एक चीज दुश्मन से बचाने से मदद करती थी। इस किले में 7 दरवाजे हैं, 133 पर्वत चोटियां और कई वाच टावर है जिसके माध्यम से दुश्मनों पर निगरानी रखी जाती थी।

 

इसके 7 प्रवेश द्वारों का नाम अरेट पोल, हनुमान पोल, राम पोल, विजय पोल, निंबू पोल, पाघरा पोल और टॉप खाना पोल है। दोस्तों यह महल तो अपनी खूबसूरती और बनावटी से लोगों को अपनी ओर खींचता ही है। लेकिन इसकी खासियत एक ये भी है कि इस महल के अंदर भी एक और महल है जिसे ‘बादल महल’ कहा जाता है। जी हां… दोस्तों, यह महल किले के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है जहां से बादलों का बहुत ही मनमोहन दृश्य दिखाई देता है। इस वजह से इस महल को बादल महल भी कहा जाता है।

 

इसके अलावा इस किले में शिव मंदिर, वेदी मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर और मम्मदेव मंदिर भी स्थित हैं। अपनी खूबसूरती और खूबियां की वजह से कुंभलगढ़ के इस किले को यूनेस्को धरोहर की सूची में भी शामिल कर लिया गया है। जब पर्यटक इस किले की खूबसूरती को निहारने आते हैं तो यहां पर शानदार लाइट और साउंड शो के माध्यम से किले से जुड़े इतिहास का वर्णन किया जाता है।

 

किले को लेकर ऐसा कहा जाता है कि जब इसका निर्माण चल रहा था तो इसकी लंबी-लंबी दीवारें बार-बार धसने लगी। ऐसे में एक साधु के कहने पर यहां पर मानव बलि दी गई जिसके बाद इस किले का निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन कहा जाता है कि जिस इंसान की बलि दी गई थी उसका नाम मेहर बाबा था। रिपोर्ट के मुताबिक बलि देने के लिए मेहर बाबा का सर धड़ से अलग कर दिया गया और जहां पर मेहर बाबा का सर गिरा था वहां पर मेहर बाबा का मंदिर भी बनाया गया।

 

समुद्र तल से तकरीबन 1914 की ऊंचाई पर बना इस किले में एक साथ चार घोड़े जा सकते हैं। इसी किले में करीब 360 मंदिर भी मौजूद है। कहते हैं इस किले में सबसे पहले अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा हमला किया गया था। इसके बाद दूसरा हमला इस पर अहमद शाह ने किया हालांकि इन सभी को इस पर असफलता हाथ लगी। यही नहीं दोस्तों, साल 1458,1459 और 1467 में महमूद खिलजी ने इस पर बार-बार आक्रमण किया लेकिन वह हमेशा नाकाम रहे। वही मारवाड़ के राजा उदय सिंह, राजा मानसिंह और गुजरात के मिर्जा ने भी इस किले पर कई बार आक्रमण किया है, किंतु इस किले का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए। Kumbhalgarh Fort | Rajasthan History | Rana Kumbha | Incredible India | Gauravshali Bharat

Tags: historyIncredible Indiakumbhalgarhkumbhalgarh fortmewar historyrajasthanrajasthan historyrajasthan newsrana kumbha
Previous Post

रहस्यों से भरा है ये 772 साल पुराना मंदिर, श्रीकृष्ण से जुड़े है इसके तार!

Next Post

ऐसा हुआ तो लुप्त हो सकता है बद्रीनाथ मंदिर? जानें इसके रहस्यमयी तथ्य | Badrinath Temple

Related Posts

Onam | ओणम को भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है?

Onam | ओणम को भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है?

4 September 2025
Radha Ashtami | राधा रानी के अवतरण दिवस को राधा अष्टमी के रूप पर मनाया जाता है, क्यों श्रीजी का नाम कृष्ण से पहले लिया जाता है?

Radha Ashtami | राधा रानी के अवतरण दिवस को राधा अष्टमी के रूप पर मनाया जाता है, क्यों श्रीजी का नाम कृष्ण से पहले लिया जाता है?

31 August 2025
Hobosexuality | होबोसेक्सुअलिटी आधुनिक जीवनशैली, नए ज़माने का रिश्ता, मॉडर्न प्यार या फिर घर के किराए की व्यवस्था?

Hobosexuality | होबोसेक्सुअलिटी आधुनिक जीवनशैली, नए ज़माने का रिश्ता, मॉडर्न प्यार या फिर घर के किराए की व्यवस्था?

24 August 2025
Himachal Pradesh Tour | Shimla, Kullu, Manali, Dharamshala सहित हिमाचल के अन्य प्रमुख पर्यटक स्थल

Himachal Pradesh Tour | Shimla, Kullu, Manali, Dharamshala सहित हिमाचल के अन्य प्रमुख पर्यटक स्थल

24 August 2025
Patna Zoo | पटना चिड़ियाघर में एक दिन | Sanjay Gandhi Biological Park | Patna Chidiyaghar

Patna Zoo | पटना चिड़ियाघर में एक दिन | Sanjay Gandhi Biological Park | Patna Chidiyaghar

28 July 2025
HM Amit Shah ने CM Yogi Adityanath की मौजूदगी नवनियुक्त पुलिस कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र सौंपा

HM Amit Shah ने CM Yogi Adityanath की मौजूदगी नवनियुक्त पुलिस कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र सौंपा

15 June 2025
Next Post
ऐसा हुआ तो लुप्त हो सकता है बद्रीनाथ मंदिर? जानें इसके रहस्यमयी तथ्य | Badrinath Temple

ऐसा हुआ तो लुप्त हो सकता है बद्रीनाथ मंदिर? जानें इसके रहस्यमयी तथ्य | Badrinath Temple

Recent News

Bihar Election | सीटों के पेंच में उलझे NDA के जातीय समीकरण में Tejashwi Yadav की सेंधमारी

Bihar Election | सीटों के पेंच में उलझे NDA के जातीय समीकरण में Tejashwi Yadav की सेंधमारी

12 October 2025
F-16 किलर बाहुबली Mig-21 हुआ वायुसेना से रिटायर, दी गई भव्य विदाई

F-16 किलर बाहुबली Mig-21 हुआ वायुसेना से रिटायर, दी गई भव्य विदाई

27 September 2025
Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

22 September 2025
संसद द्वारा स्वीकृत WAQF Act 2025 के कई प्रावधानों पर Supreme Court ने लगाई रोक

संसद द्वारा स्वीकृत WAQF Act 2025 के कई प्रावधानों पर Supreme Court ने लगाई रोक

15 September 2025
SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

5 September 2025
MIG-21 Bison | 62 साल की शानदार उड़ान के बाद मिग-21 Fighter Jets की हो रही विदाई

MIG-21 Bison | 62 साल की शानदार उड़ान के बाद मिग-21 Fighter Jets की हो रही विदाई

21 August 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS