• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home विदेश

रूस में सैन्य विद्रोह, वैगनर ग्रुप ने किया क्रेमलिन के खिलाफ जंग का ऐलान

by Ganga News Desk
24 June 2023
in विदेश
wagner group mounts military coup in russia
TwitterFacebookWhatsappTelegram

यूक्रेन जंग में रूस का साथ देने वाली प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने क्रेमलिन के खिलाफ सैन्य विद्रोह कर दिया है। रूसी मीडिया RT की तरफ से जारी तस्वीरों में रोस्तोव शहर की सड़कों पर वैगनर की बख्तरबंद गाड़ियां दिखाई दे रही है। जिसके बाद मास्को सहित रूस के कई इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया, और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आनफानन में राष्ट्र को संबोधित किया जिसमें कहा- वैगनर ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने सेना को चुनौती दी है, देश की जनता को धोखा दिया है, हम हर हाल में नागरिकों की रक्षा करेंगे।

 

कई अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसीयों की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है की वैगनर ने रूस के रोस्तोव शहर और वहां मौजूद मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया है। वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने रूसी सेना के एक हेलिकॉप्टर को गिराने की बात भी कही है। इसके बाद मॉस्को हाई अलर्ट पर है, और राजधानी को जोड़ने वाला हाईवे बंद कर दिया गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए रोस्तोव के मेयर ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है।

RelatedPosts

विदेश मंत्री S Jaishankar ने अमेरिका से भेजे गए प्रवासी भारतीयों के मुद्दे पर जवाब दिया

न्यूयॉर्क में PM Narendra Modi ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया

Audrey Azoulay | वर्ल्ड हेरिटेज कमिटी के 46वें सेशन में UNESCO के डीजी औद्रे अजुले का संबोधन

 

मॉस्को की सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियां और रूस की सेना तैनात कर दी गई है। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आतंकवाद विरोधी उपाय किए जा रहे हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों को प्रतिबंधित किया जा सकता है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आदेश के बाद रूसी जांच एजेंसी FSB ने वैगनर चीफ के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है। उन पर सशस्त्र विद्रोह भड़काने का आरोप लगाया गया है। लड़ाकों से उनका कोई आदेश न मानने और उन्हें हिरासत में लेने को कहा गया है।

 

दो हफ्ते पहले ही रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे सभी प्राइवेट लड़ाकों की टुकड़ियों को रूस की सेना में शामिल होने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए सभी प्राइवेट मिलिट्री से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाने की बात भी कही गई थी। तब प्राइवेट मिलिट्री वैगनर ने ये समझौता करने से इनकार कर दिया था। वैगनर के मालिक प्रिगोजिन ने कहा था- हम रक्षा मंत्रालय के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

 

बताया जा रहा है की तनाव की रूस और वैगनर के बीच तल्खी यूक्रेन के बाखमुत में प्राइवेट आर्मी के ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल अटैक के बाद शुरू हुई। इस हमलें में कई वैगनर लड़ाके मारे गए थे। वैगनर के हेड प्रिगोजिन ने क्रेमलिन को इसका दोषी ठहराते हुए विद्रोह करने की ठान ली। प्रिगोजिन ने कहा- हमारे पास 25 हजार लड़ाकों की फौज है, हमने अपना लक्ष्य तय कर रखा है और हम मरने के लिए भी तैयार हैं, हम अपनी मातृभूमि और रूसी नागरिकों के लिए खड़े हैं, उन्हें ऐसे लोगों से मुक्ति मिलनी चाहिए जो आम लोगों की हत्या कर रहे हैं।

Tags: military coupmutinyrussiawagnerwagner groupworld newsरुसी विद्रोहरूसवैगनर ग्रुपसैन्य विद्रोह
Previous Post

मर्यादा पुरुषोत्तम को आदिपुरुष कहना अभद्रता है

Next Post

Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा जीवन परिचय प्रोफाइल

Related Posts

Image for Illustiran attacks pakistan with missilesraion Only

पाकिस्तान पर ईरान का ड्रोन और मिसाइलों से हमला, जैश अल-अदल के ठिकाने तबाह

17 January 2024
israel kills hamas commander

इजराइल हमास के बढ़ते संघर्ष के बीच आईडीएफ के हमले में वरिष्ठ हमास कमांडर की मौत

15 October 2023
पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

22 August 2023
s jaishankar

वैश्विक संकट प्रतिक्रिया ग्रुप : चुनौतियों से निपटने में भारत की भूमिका

22 July 2023
pm narendra modi departs for usa state visit

आज अमेरिका पहुंचेंगे PM मोदी, स्टेट विजिट पर अमेरिका जाने वाले दुसरे भारतीय PM हैं मोदी

20 June 2023
rahul gandhi speech in san fransisco america usa

अमेरिका में राहुल ने लगाई मोहब्बत की दुकान, कहा – भारत मे मुसलमानों की स्थिति ठीक नहीं

31 May 2023
Next Post
malaika arora biography wiki age affairs husband worth income salary family career news hot pics

Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा जीवन परिचय प्रोफाइल

Recent News

Malegaon Case में पूर्व ATS अधिकारी का बड़ा खुलासा, RSS प्रमुख Mohan Bhagwat को फंसाने की साजिश थी!

Malegaon Case में पूर्व ATS अधिकारी का बड़ा खुलासा, RSS प्रमुख Mohan Bhagwat को फंसाने की साजिश थी!

2 August 2025
Patna Zoo | पटना चिड़ियाघर में एक दिन | Sanjay Gandhi Biological Park | Patna Chidiyaghar

Patna Zoo | पटना चिड़ियाघर में एक दिन | Sanjay Gandhi Biological Park | Patna Chidiyaghar

28 July 2025
Rahul Gandhi का प्रयास Make In India को बदनाम, Made In China नाम या चाइना से मुकाबले की तैयारी?

Rahul Gandhi का प्रयास Make In India को बदनाम, Made In China नाम या चाइना से मुकाबले की तैयारी?

23 July 2025
बिहार में महिला अधिकारी से लूटपाट, शिकायत पर तीन अपराधी गिरफ्तार

बिहार में महिला अधिकारी से लूटपाट, शिकायत पर तीन अपराधी गिरफ्तार

19 July 2025
जो भारत का नागरिक नहीं है, जो घुसपैठ करके आया है, उसके साथ कार्रवाई होती रहेगी : PM Modi

जो भारत का नागरिक नहीं है, जो घुसपैठ करके आया है, उसके साथ कार्रवाई होती रहेगी : PM Modi

19 July 2025
HM Amit Shah ने CM Yogi Adityanath की मौजूदगी नवनियुक्त पुलिस कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र सौंपा

HM Amit Shah ने CM Yogi Adityanath की मौजूदगी नवनियुक्त पुलिस कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र सौंपा

15 June 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS