Akanksha Dubey Suicide : सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

bhojpuri actress akanksha dubey commits suicide sarnath banaras

Actress Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना इलाके के सोमेंद्र होटल में फंदे पर लटकी मिली हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 

एक फिल्म की शूटिंग के लिए वो वारणसी आई थी और एक सारनाथ के एक होटल में ठहरी हुई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आईं। सोशल मीडिया में एक विडियो वायरल है, जिसके बारे में कहा जा रहा है की खुदकुशी से पहले आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी आईं थी। उस छोटी से वायरल वीडियो में वह बुरी तरह से रोती हुई दिखाई दे रहीं हैं।

 

बताया जा रहा है की आकांक्षा होटल में पार्टी करने के बाद देर रात 1:55 बजे वापस लौटी थीं। होटल मैनेजर ने बताया कि जब वह वापस आई थीं तो उनको छोड़ने साथ में एक युवक भी आया था। अभिनेत्री जब कार से उतरीं तब वह लड़खड़ा रहीं थीं। साथ आया युवक उनको कमरे तक पहुंचाने होटल के अंदर गया। वह युवक कमरे में 17 मिनट तक अभिनेत्री के साथ रहा, उसके बाद होटल से बाहर चला गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तब लाइट जल रही थी और बाथरूम का नल भी खुला था।

 

आकांक्षा का जन्म 21 अक्तूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के भदोही में हुआ था। आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में लगता था। उन्हें छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग का काफी शौक था, इसी पैशन को फॉलो करने के लिए वह फिल्मी दुनिया में आई थीं।

 

आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो ‘तू जवान हम लइका’ से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी।

 

वह महज 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे देश में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया, जो लोगों को खूब पसंद आया। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।

 

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के कुछ घंटे पहले ही उनका आखिरी गाना ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। इस गाने के वीडियो को कुछ देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


आकांक्षा दुबे के निधन पर भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाती दुबे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, ”मुझे तुम्हारे साथ खिंचवाई गई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।” आकांक्षा दुबे की मौत पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सदमे में हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version