Tag: nepal

  • Breaking News : PM नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुए दुखद विमान हादसा पर शोक व्यक्त किया

    Breaking News : PM नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुए दुखद विमान हादसा पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में हुए दुखद विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – नेपाल विमान दुर्घटना से उन्होंने बहुत दुःख हुआ, जिसमें भारतीय नागरिक सहित कई बहुमूल्य जानें चली गई। इस दुःख की घडी में मेरी प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। : न्यूज़ अपडेट्स 08:20 PM, 15 जनवरी 2023

     

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बिच वन्दे भारत की शुरुआत। इस मौके पर उन्होंने कहा – पहले किस प्रकार भारतीय रेल को लेकर निराशा ही देखने सुनने को मिलती थी। सुस्त रफ्तार, गंदगी का अंबार, टिकट बुकिंग से जुड़ी शिकायतें, आए दिन होती दुर्घटनाएं देख कर देश के लोगों ने मान लिया था कि भारतीय रेल में सुधार असंभव है। : न्यूज़ अपडेट्स 03:00 PM, 15 जनवरी 2023

     

    नेपाल में हुआ बड़ा विमान हादसा : नेपाल के काठमांडू से पोखरा जा रहा येति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान पर 68 यात्री समेत कुल 72 लोग सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। : न्यूज़ अपडेट्स 01:00 PM, 15 जनवरी 2023

     

     

    मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब। गंगा स्नान के लिए लाखों की संख्या में गंगा घाट पहुंच रहे श्रद्धालु। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बैरिकेडिंग और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। : न्यूज़ अपडेट्स 10:00 AM, 15 जनवरी 2023