अमरीका में हाऊडी मोदी कार्यक्रम को संबोद्धित करेंगे मोदी और ट्रम्प, जानें आखिर क्या है ये Howdy Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में Howdy Modi कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। Howdy Modi इवेंट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई है। इस मेगा इवेंट में करीब 50 हजार से ज्यादा भारतीय हिस्सा लेने वाले हैं। इस कार्यक्रम में पीएम Narendra Modi और Donald Trump भारतीयों को संबोधित करेंगे।

 

यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के ऐसे किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इतना ही नहीं ऐसा भी पहली बार ही होगा कि कोई अमेरिकी राष्ट्रपति इतना बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। तीसरा ऐतिहासिक मौका भी यहीं होगा जब दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के अध्यक्ष संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।

 

अमेरिका के Houston में NRG Stadium में होने वाले हाउडी मोदी का नारा है, ‘शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर’ यानी ‘साझा सपने, उज्ज्वल भविष्य।’ इस कार्यक्रम के लिए 50 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्टर कराया है, हालांकि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से भारतीय समुदाय के लिए है, लेकिन इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।

 

Howdy Modi, अमेरिका और भारत के रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस कार्यक्रम में Donald Trump की मौजूदगी का मकसद भी यही है कि कैसे अमेरिका और भारत के रिश्तों को और मजबूती दी जाए। Howdy Modi का मकसद पिछले दिनों व्यापार को लेकर पैदा हुए भारत और अमेरिका के बीच तनाव को कम करना भी है। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच व्यापार वार्ता और कश्मीर मुद्दे को लेकर भी अमेरिका समर्थन दर्शाना चाहता है।

 

Houston में Howdy Modi इवेंट से ठीक पहले भारत और अमेरिका के अधिकारी एक व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं और उसे जल्द अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। भारत द्वारा अमेरिकी सामानों पर लगाए जाने वाले शुल्क को लेकर दोनों देशों के बीच पिछले दिनों काफी तनाव बढ़ गया था। Howdy Modi के जरिए उसे कम करने की कोशिश की जाएगी।

 

Howdy Modi कार्यक्रम का आयोजन Texas India Forum कर रहा है। टेक्सास इंडिया फोरम एक गैर-लाभाकारी संगठन है। इस संगठन का मकसद भारत और अमेरिका के बीत सहयोग को बढ़ाना है। Howdy Modi कार्यक्रम के लिए 1000 से ज्यादा Voulnteer और 650 टेक्सास स्थित वेलकन पार्टनर ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

 

 

आप अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए भी दे सकते हैं! आप हमसे हमसे  ट्विटर  और  फेसबुक  पर भी जुड़ सकते हैं!

Exit mobile version