• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home विचार

बीता हुआ वक़्त व्यक्ति का परिचय और राष्ट्र का इतिहास हुआ करता है

by Pallavi Mishra
6 January 2019
in विचार, सामाजिक

छायाचित्र सोर्स : प्रक्सिस!

TwitterFacebookWhatsappThreads

अतीतविहीन होने का ऐतिहासिक दर्द वक़्त; जिसे हमने बाँट रखा है घड़ियों, पलों, घण्टों, तारीखों में, जो कभी कटता नहीं तो कभी मिलता नहीं, जो कभी अटका, लटका रह जाता है यादों की गलियारों में, जिसे भुला देने की पैरवी होती है गर ज़ख्म और खरोचें ज़्यादा लगी हों, यही बीता हुआ वक़्त व्यक्ति का परिचय और राष्ट्र का इतिहास हुआ करता है। बीता हुआ अतीत भविष्य को दिशा देता हैै।

 

इस अतीत का न होना अमरीकियों को कितना सालता रहा है, इतना कि वो पुरातनता और अतीत को न सुन पाते हैं न बोल ही पाते हैं। जिन मिथकों को झुठला देने के अभूतपूर्व प्रयास भारत में होते हैं ऐसे एक भी मिथक अगर अमरीकियों को मिल पाते तो वो उसे न जाने कहाँ तक लिख जाते, गा लेते, रंग लेते, क्योंकि पुरातनता का यह आभास यह जता जाता कि उनकी जड़ें कहीं और से उखाड़ कर नहीं फेंक दी गईं। इसी मिथक को गले लगा गौरवान्वित होने की प्रतियोगिता के कारण इजराइल दुर्गति झेलता जा रहा है।

RelatedPosts

नया वर्ष 2026 : आत्ममंथन, संकल्प और मोदी सरकार की अग्नि-परीक्षा

Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

Onam | ओणम को भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है?

 

इसी अतीत के प्रश्न को भुलाए रखने की ख़ातिर जी-तोड़ मेहनत कर स्थापित किया ख़ुद को, अमेरिका ने भी और इजराइल ने भी।यह ज़िद बना ली कि वर्तमान को इतना सुदृढ़ बनाया जाए कि अतीत की बात न आने पाए किसी की जुबां पर। अतीतविहीन होने ने उन्हें भविष्य को वर्तमान में ले आने को तत्त्पर किया, लिहाजा उन्होंने भविष्य को ले कर ही फिल्में बनाई और फ्यूचरिस्टिक फिल्मों की एक बड़ी श्रृंखला खड़ी कर दी। एक ऐसा समाज जिसने, “किधर से आ रहे हो?” “किधर को जा रहे हो?” जैसे प्रश्नों को ही सामाजिक पृष्ठभूमि से हटा दिया। वो नहीं पूछते थे कभी कि कहाँ से आए हो और यहाँ क्यों आना पड़ा, चूँकि क्या पता, किस सजा को काटने के क्रम में उन्हें आना पड़ा हो वहाँ।

 

जहाँ हम भारतीय अपने अतीत से बाहर नहीं आ पाते और आना नहीं चाहते, क्योंकि पूर्वजों ने एक गौरवशाली इतिहास दिया है गर्व करने को, वर्तमान बार-बार अतीत से प्रभावित हो लेता है वहीं यह एक ऐसा देश है, जिसका इतिहास एक ग्लानि से ज्यादा कुछ नहीं, पर यह देश सर्वशक्तिमान है। जहाँ उसके अतीत की छाया उसे ब्रिटेन से ऊपर उठने नहीं देती वही अमेरिका अपने वर्तमान की दक्षता पर भविष्य और दूसरे देशों का भविष्य तय कर पाने की क्षमता रखता है।

 

अतीत पर गर्व रखना, यादों की राजनीति करना कभी खुशी देता है, कभी गम पर कुछ कहानियाँ वर्तमान में लिख डालने की ताकत एक सुदृढ़ भविष्य के साथ एक तर्कपूर्ण इतिहास दे सकती है। पाकिस्तान जैसे पड़ोसी की खीज़ प्रमाण है कि अतीत से एक झटके से अलग कर देने पर एक शून्यता भरी यात्रा की शुरुआत होती है जिसका अतीत कोई गर्व-भरा इतिहास न होकर मात्र एक प्रतिद्वंद्वी बन सामने खड़ा हो जाता है, जो सफल भी ज़्यादा है और ताकतवर भी।

Previous Post

Richa Anirudh : रिचा अनिरुद्ध जीवन परिचय प्रोफाइल

Next Post

कोहरे और बारिश में भी फर्राटा भरेगी रैपिड रेल

Related Posts

Radha Ashtami | राधा रानी के अवतरण दिवस को राधा अष्टमी के रूप पर मनाया जाता है, क्यों श्रीजी का नाम कृष्ण से पहले लिया जाता है?

Radha Ashtami | राधा रानी के अवतरण दिवस को राधा अष्टमी के रूप पर मनाया जाता है, क्यों श्रीजी का नाम कृष्ण से पहले लिया जाता है?

31 August 2025
Hobosexuality | होबोसेक्सुअलिटी आधुनिक जीवनशैली, नए ज़माने का रिश्ता, मॉडर्न प्यार या फिर घर के किराए की व्यवस्था?

Hobosexuality | होबोसेक्सुअलिटी आधुनिक जीवनशैली, नए ज़माने का रिश्ता, मॉडर्न प्यार या फिर घर के किराए की व्यवस्था?

24 August 2025
Rahul Gandhi का प्रयास Make In India को बदनाम, Made In China नाम या चाइना से मुकाबले की तैयारी?

Rahul Gandhi का प्रयास Make In India को बदनाम, Made In China नाम या चाइना से मुकाबले की तैयारी?

23 July 2025
बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

31 May 2025
Shama Mohamed, Rohit Sharma, Shugat Roy

Congress प्रवक्ता Shama Mohamed के Rohit Sharma पर अपमानजनक टिप्पणी को TMC का समर्थन, महज इतेफाक या रणनीति?

3 March 2025
Social Determinants on Health Outcomes Food

Health Outcomes : स्वास्थ्य परिणामों पर सामाजिक निर्धारकों का प्रभाव

31 July 2023
Next Post

कोहरे और बारिश में भी फर्राटा भरेगी रैपिड रेल

Recent News

Sheena Chohan | शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, “नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर”

Sheena Chohan | शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, “नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर”

14 June 2026
Sheena Chohan | मैं हर किरदार को अपने पुरे दिल और आत्मा से निभाती हूँ : शीना चौहान

Sheena Chohan | मैं हर किरदार को अपने पुरे दिल और आत्मा से निभाती हूँ : शीना चौहान

9 June 2026
Surya Chauhan Case | पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया

Surya Chauhan Case | पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया

31 May 2026
Seerat Kapoor | मैजेंटा कूट्योर गाउन में सीरत कपूर दिखीं बेहद ग्लैमरस

Seerat Kapoor | मैजेंटा कूट्योर गाउन में सीरत कपूर दिखीं बेहद ग्लैमरस

30 May 2026
धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

24 May 2026
सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

17 May 2026
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS