• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home History

रानीलक्ष्मी बाई की मौत का कारण बना था ये किला, दिलचस्प है इसकी कहानी

by Pooja Suryawanshi
16 April 2025
in History, जानकारी, ट्रेवल, मध्य प्रदेश, विडियो
TwitterFacebookWhatsappTelegram

Gwalior Fort | देश के सबसे खूबसूरत किलों में एक ग्वालियर का किला भी माना जाता है। आज भी यह किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। शहर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्वालियर किले का निर्माण आठवीं शताब्दी के दौरान किया गया था। कहते हैं इस किले का निर्माण दो भागों में हुआ है। दोस्तों इस किले में आपको कई ऐतिहासिक स्मारक भी देखने को मिलेंगे। इसमें बुद्ध जैन मंदिर और आलीशान महल के साथ-साथ सास बहू का भी मंदिर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं ग्वालियर के किले से जुड़े कुछ रोचक तथ्य.

 

ग्वालियर का किला एक ऐसा किला है जो कई बार एक राजवंश के कब्जे से दूसरे राजवंश तक गया है। कहते हैं इस किले पर कई राजपूत राजाओं ने राज किया है। किले की स्थापना के बाद करीब 989 सालों तक इस पर पाल वंश ने राज किया। इसके बाद इस पर प्रतिहार वंश ने राज किया। यही नहीं 1023 ईस्वी में मोहम्मद गजनी ने इस किले पर आक्रमण किया हालांकि उसे इस दौरान हर का सामना करना पड़ा।

RelatedPosts

HM Amit Shah ने CM Yogi Adityanath की मौजूदगी नवनियुक्त पुलिस कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र सौंपा

Rahul Gandhi के अनर्गल बयान की वजह से Congress कार्यकर्त्ता सर उठाकर चल नही पाता : Lakshman Singh

Operation Sindoor पर Rahul, Ramesh, Revanth, Robert ने पूछे कितने Rafale गिरे : Sambit Patra

 

इस किले पर राज करने वाले आखिरी वंश महादजी सिंधिया को बताया जाता है। कहते हैं कि 1804 और 1844 के बीच इस किले पर अंग्रेजों और सिंधिया के बीच नियंत्रण बदलता रहा। हालांकि साल 1844 में महाराजपुर की लड़ाई के बाद ये किला आखिर में सिंधिया परिवार के हिस्से में आया।

 

1 जून 1858 को रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोह के साथ मिलकर इस किले पर कब्जा किया था लेकिन जब वह जीत के जश्न में शामिल हुई तो 16 जून को जनरलहूज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई ने खूब लड़ाई लड़ी और दुश्मनों को किले से बाहर कर दिया। हालांकि इसी बीच उन पर दुबारा हमला कर दिया गया और इसी दौरान 17 जून को वो वीरगति को प्राप्त हो गई. इतिहास के पन्नों को उठाकर देखा जाए तो इसमें ग्वालियर की लड़ाई के लिए लक्ष्मी बाई का नाम स्वर्ण अक्षरों वर्णित है। हालाँकि लक्ष्मीबाई की मृत्यु के बाद अंग्रेजों ने अगले तीन दिन में ही इस किले पर कब्जा कर लिया था।

 

जब आप इस किले में प्रवेश करेंगे तो आपको कई ऐतिहासिक स्मारक दिखाई देंगे। जैसे बुद्ध और जैन मंदिर, गुजारी महल और मानसिंह महल, जहांगीर महल, करण महल और शाहजहां महल मौजूद है। कहते हैं गुजारी महल को पुरातात्विक संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है।

 

इस महल को राजा मानसिंह ने अपनी रानी मृगनयनी के लिए करवाया था। इस संग्रहालय में दुर्लभ मूर्तियां रखी हुई है जो पहले के इतिहास की गवाही देती है। कहते हैं इस किले की संरचना रक्षात्मक है। यानिकि किला इतना मजबूत है कि अगर कोई किले पर अटैक करने की कोशिश करता है, तो किला गिरेगा नहीं।

 

इस किले के अंदर प्रवेश करने के लिए दो आलीशान दरवाजे बने हुए हैं। पहले रास्ते से आप केवल पैदल जा सकते हैं जबकि दूसरे पर आप गाड़ी से भी जा सकते हैं। ये किला 350 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। किले का मुख्य प्रवेश द्वार हाथी पुल के नाम से जाना जाता है जो सीधा मान मंदिर महल की ओर ले जाता है।

 

इस किले के निर्माण को लेकर ये कहानी भी काफी प्रचलित है कि, राजा सूर्यसेन कुष्ठ रोग से पीडि़त थे। इस दौरान ग्वालिपा नाम के एक ऋषि ने उन्हें एक पवित्र तालाब से पानी लाकर दिया था। जैसे ही राजा ने ये पानी पिया तो वह पूरी तरह से ठीक हो गए। इसलिए सूरजसेन ने उनके नाम पर किला बनवाने का फैसला किया।

 

इस किले की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें आपको सास बहू का मंदिर भी देखने को मिलेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किले में सास बहू के मंदिर का क्या काम? तो दोस्तों अभी ही नहीं बल्कि पुराने समय में भी सास बहू के बीच नोंकझोंक हुआ करती थी।

 

दरअसल, 19वीं शताब्दी में शाही सास और बहू के बीच विवाद हुआ कि किस देवता की पूजा करनी चाहिए? अब इन दोनों सास बहू को संतुष्ट करने के लिए यहां पर एक अनोखा मंदिर का निर्माण किया गया जिसमें भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की पूजा की जाती है। इसके बाद यह भगवान नहीं बल्कि सास बहू मंदिर के नाम से जाना गया। Gwalior Fort | Rani Laskhmi Bai | Scindia

Tags: gwalior fortIncredible IndiaMadhya Pradesh Tourismmahadji scindiarani lakshmi baiscindia dynasty
Previous Post

क्यों अधूरा है भोजपुर का शिवलिंग मंदिर? पांडवों से है इसका संबंध | Bhojpur Shivling Mandir

Next Post

इसी किले से मिला था कोहिनूर का हिरा, खजाने से लबरेज है गोलकोंडा किला

Related Posts

Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

25 May 2025
Congress ने की मांग, सरकार Operation Sindoor की सारी जानकारी दे | Praniti Shinde

Congress ने की मांग, सरकार Operation Sindoor की सारी जानकारी दे | Praniti Shinde

24 May 2025
Narendra Modi LIVE | Bikaner में विकास परियोजना के सुभारम्भ पर PM Modi का भाषण | Operation Sindoor

Narendra Modi LIVE | Bikaner में विकास परियोजना के सुभारम्भ पर PM Modi का भाषण | Operation Sindoor

23 May 2025
WATCH | Operation Sindoor के बाद PM Narendra Modi का Air Force Station Adampur में संबोधन

WATCH | Operation Sindoor के बाद PM Narendra Modi का Air Force Station Adampur में संबोधन

13 May 2025
PM Modi Speech | Pakistan से बात होगी तो सिर्फ Terrorism होगी, सिर्फ POK पर होगी | Operation Sindoor

PM Modi Speech | Pakistan से बात होगी तो सिर्फ Terrorism होगी, सिर्फ POK पर होगी | Operation Sindoor

13 May 2025
युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

6 May 2025
Next Post

इसी किले से मिला था कोहिनूर का हिरा, खजाने से लबरेज है गोलकोंडा किला

Recent News

माओवादी हमारे अपने हैं, केंद्र उनके साथ शांति वार्ता करे : महेश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष तेलंगाना, ऑपरेशन कगार पर

माओवादी हमारे अपने हैं, केंद्र उनके साथ शांति वार्ता करे : महेश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष तेलंगाना, ऑपरेशन कगार पर

7 June 2025
बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

31 May 2025
नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

2 May 2025

राजा और रानी की प्रेम कहानी बयां करता है ये किला, देखने वालों की लगी रहता है भीड़!

2 May 2025

प्राकृतिक सौंदर्य समेटे हुए हैं कंचना घाट, यहां शांति की तलाश में पहुंचते हैं पर्यटक!

2 May 2025

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ‘ताजमहल’ के ये राज, आप नहीं जानते होंगे | Taj Mahal

18 April 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS