• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home शिक्षा

सर्वनाम किसे कहते हैं, सर्वनाम के भेद और सर्वनामों का रूप परिवर्तन

by Ganga Info Desk
1 November 2019
in शिक्षा
hindi vyakaran gyan means hindi grammar ganga news
TwitterFacebookWhatsappTelegram

‘सर्वनाम’ का शाब्दिक अर्थ है – सब का नाम! अर्थात् जो शब्द सबके नाम के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं! सर्वनाम का प्रयोग करके हम एक ही संज्ञा शब्द को बार बार प्रयोग करने से बचते हैं! ऐसे शब्द जो संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयोग में लाए जाते हैं, सर्वनाम कहलाते हैं! सर्वनाम शब्दों का प्रयोग संज्ञा शब्दों के पुनरावृत्ति से बचने के लिए किया जाता है! अनुच्छेद में बार बार एक ही संज्ञा शब्द का प्रयोग करने से भाषा का सौंदर्य नष्ट होता है!

 

सर्वनाम के भेद (Kinds of Pronouns) – सर्वनाम के छह भेद होते हैं!

RelatedPosts

Augmented Reality : चिकित्सा शिक्षा में संवर्धित वास्तविकता की संभावना

हृदय की शारीरिक रचना और यह पूरे शरीर में रक्त कैसे पंप करता है

वायु प्रदूषण का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
  5. निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)
  6. संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)

 

१. पुरुषवाचक सर्वनाम – पुरुषवाचक सर्वनाम व्यक्तियों के लिए प्रयुक्त किए जाते हैं! इनका प्रयोग तीन रूपों में होता है!

(क) उत्तम पुरुष (First Person) – ऐसे सर्वनाम जिनका प्रयोग वक्ता या लेखक स्वयं के लिए करता है, उन्हें उत्तम पुरुष कहते हैं! इन वाक्यों में ‘मैं, हम, मेरा, हमारा, मैंने, हमें, हमने’ ला प्रयोग होता है! जैसे – मैं खाना खाऊंगा! हमें प्रथम पुरस्कार मिला!

(ख) मध्यम पुरुष (Second Person) -ऐसे सर्वनाम जिनका प्रयोग सुननेवाले और पढ़नेवाले के लिए होता है, उन्हें मध्यम पुरुष कहते हैं! तु, तुम, तुमने, तुम्हें, तेरा, तुम्हारा, तुमको और तुझसे श्रोता या पाठक के लिए प्रयोग किया जाता है!

(ग) अन्य पुरुष (Third Person) – ऐसे सर्वनाम जिनका प्रयोग वक्ता और श्रोता किसी अन्य के लिए करते हैं, उन्हें अन्य पुरुष कहते हैं! वह, वे, उसे, उसके, उन्हें, उन्होंने, उनको और उसमें का प्रयोग अन्य पुरुष के लिए किया जाता है!

 

२. निश्चयवाचक सर्वनाम – जिन सर्वनाम से दूरवर्ती अथवा समीपवर्ती व्यक्तियों, प्राणियों, वस्तुओं और घटनाओं का निश्चित बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे – सब्जियां उसमें पड़ी है! इन वाक्यों में वह, वे, उसमें, उससे, यह और वह का प्रयोग किया जाता है!

 

३. अनिश्चयवाचक सर्वनाम – जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति, प्राणी या वस्तु का बोध नहीं होता है, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं! इन वाक्यों में ‘कोई, कुछ, किसी’ आदि का प्रयोग होता है! जैसे दूध में कुछ पड़ गया!

 

४. प्रश्नवाचक सर्वनाम – ऐसे सर्वनाम जिनसे किसी प्राणी, वस्तु, व्यक्ति और कार्य आदि के विषय में प्रश्न का बोध होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं! इन वाक्यों में ‘कौन, किसने, क्या, किसे, किससे, किनको, किससे’ आदि प्रश्नवाचक सर्वनाम का प्रयोग होता है! जैसे – चाचा ने किसे बुलाया?

 

५. निजवाचक सर्वनाम – जो सर्वनाम पुरुषवाचक सर्वनाम के अपनेपन का बोध कराता है, वह निजवाचक सर्वनाम कहलाता है! इन वाक्यों में ‘स्वयं, आप, स्वतः और खुद आदि जैसे शब्द सर्वनाम के तौर पर प्रयुक्त होते हैं! जैसे – मैं स्वयं कर लूँगा!

 

६. संबंधवाचक सर्वनाम – दो उपवाक्यों का आपस में संबंध स्थापित करने वाले सर्वनाम शब्दों को संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं! इन वाक्यों में जैसा-वैसा, जो-वह, जिसने-उसने, वह-जो, जिसको-वह आदि संबंधबोधक सर्वनाम प्रयुक्त किए जाते हैं; जैसे – जैसा कहा था वैसा ही किया!

 

सर्वनाम और विशेषण में अंतर – निश्चयवाचक सर्वनाम (यह, वह), अनिश्चयवाचक सर्वनाम (कोई, कुछ) तथा प्रश्नवाचक (कौन, क्या) आदि सर्वनाम सार्वनामिक विशेषण के रूप में भी प्रयुक्त हो सकते हैं! अतः दोनों में अंतर समझना आवश्यक है! कौन रो रहा है? – सर्वनाम है जबकि, कौन लड़का रो रहा है? – विशेषण! सर्वनाम का अपना कोई लिंग नियम नहीं है, वाक्य में संज्ञा के लिए जिस लिंग का प्रयोग होता है, उसके लिए प्रयुक्त सर्वनाम के लिए भी उसी लिंग का प्रयोग होता है!

 

सर्वनाम शब्दों की रूप संरचना – पुरुषवाचक सर्वनाम में परसर्ग लगने पर अधिकतर सर्वनामों में परिवर्तन हो जाता है; जैसे – उसने, इन्होनें, मुझको, तुझको, मैंने, तुमने, हमने, आपने आदि! सर्वनामों का रूप अलग अलग कारकों के वचन के कारण बदल जाते हैं! जैसे – मैं, मुझे, मुझसे, मुझको, मेरा, मुझमें, हम, हमें, हमसे, हमको, हमसे आदि!

और पढ़ें (Next Topics) : विशेषण, विशेषण के भेद और विशेषणों की तुलना

 

उम्मीद है ये उपयोगी पोस्ट आपको जरुर पसंद आया होगा! पोस्ट को पढ़ें और शेयर करें (पढाएं) तथा अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव से नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य अवगत कराएं! आप हमसे हमसे  ट्विटर  और  फेसबुक  पर भी जुड़ सकते हैं!

Tags: Hindi Vyakaransarvnamसर्वनाम किसे कहते हैंसर्वनाम के भेदसर्वनामों का रूप परिवर्तनहिंदी व्याकरण
Previous Post

संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा के भेद, संज्ञा के विकार, वचन, कारक और लिंग

Next Post

नेहा और श्वेता ने अनु मलिक पर Me Too के आरोप लगाए

Related Posts

general knowledge samanya gyan ganga news

विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

9 April 2022

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण्य और राष्ट्रिय उद्यान

9 April 2022

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना

9 April 2022
general knowledge samanya gyan ganga news

भारत की प्रमुख झीलें एवं भारत के प्रमुख जलप्रपात

9 April 2022

भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्य कौन कौन हैं

21 March 2022
general knowledge samanya gyan ganga news

भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम

21 March 2022
Next Post

नेहा और श्वेता ने अनु मलिक पर Me Too के आरोप लगाए

Recent News

Bihar Election | सीटों के पेंच में उलझे NDA के जातीय समीकरण में Tejashwi Yadav की सेंधमारी

Bihar Election | सीटों के पेंच में उलझे NDA के जातीय समीकरण में Tejashwi Yadav की सेंधमारी

12 October 2025
भारत के अपने स्वदेशी Apps Arattai की धूम, Whatsapp को दे रहा कड़ी टक्कर

भारत के अपने स्वदेशी Apps Arattai की धूम, Whatsapp को दे रहा कड़ी टक्कर

5 October 2025
F-16 किलर बाहुबली Mig-21 हुआ वायुसेना से रिटायर, दी गई भव्य विदाई

F-16 किलर बाहुबली Mig-21 हुआ वायुसेना से रिटायर, दी गई भव्य विदाई

27 September 2025
Donald Trump की Afghanistan को धमकी, अगर Bagram Airbase नहीं दिया तो बहुत बुरा होगा

Donald Trump की Afghanistan को धमकी, अगर Bagram Airbase नहीं दिया तो बहुत बुरा होगा

22 September 2025
Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

22 September 2025
Narendra Modi के 75 साल, संघर्ष, उपलब्धि और चुनौती की दास्तान बेमिसाल

Narendra Modi के 75 साल, संघर्ष, उपलब्धि और चुनौती की दास्तान बेमिसाल

17 September 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS