• अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
No Result
View All Result
Home शिक्षा

वायुमंडल की संरचना एवं इसकी विभिन्न परतें

by gnstaff
June 2, 2020
in शिक्षा
Share on FacebookShare on TwitterShareShare

वायुमंडल की संरचना : वायुमंडल को निम्न परतों में बाँटा गया है – क्षोभमंडल (Troposphere), समतापमंडल (Stratosphere), ओजोनमंडल (Ozonosphere), आयनमंडल (Ionosphere), बहिर्मंडल (Exosphere)!

 

क्षोभमंडल (Troposphere) : यह वायुमंडल का सबसे निचे वाली परत है! इसकी ऊँचाई ध्रुवों पर 8 किमी तथा विषुवत रेखा पर लगभग 18 किमी होती है! क्षोभमंडल में तापमान की गिरावट की दर प्रति 165 मी० की ऊँचाई पर 1 डिग्री C अथवा 1 किमी की ऊँचाई पर 6.4 डिग्री C होती है! सभी मुखय वायुमंडलीय घटनाएँ जैसे बादल, आँधी एवं वर्षा इसी मंडल में होती है! इस मंडल को संवहन मंडल कहते है, क्योंकि संवहन धाराएं इसी मंडल की सीमा तक सीमित होती है! इस मंडल को अधो मंडल भी कहते हैं! और पढ़ें : विभिन्न यंत्रों और उपकरणों के अविष्कार और उनके देश

RelatedPosts

विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण्य और राष्ट्रिय उद्यान

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना

 

समतापमंडल (Stratosphere) : समतापमंडल 18 से 32 किमी की ऊँचाई तक है! इसमें ताप समान रहता है! इसमें मौसमी घटनाएँ जैसे आँधी, बादलों की गरज, बिजली की कड़क, धूल कण एवं जलवाष्प आदि कुछ नहीं होती है! इस मंडल में वायुयान उड़ाने की आदर्श दशा पायी जाती है! समतापमंडल की मोटाई ध्रुवों पर सबसे अधिक होती है, कभी कभी विषुवत रेखा पर इसका लोप हो जाता है! कभी कभी इस मंडल में विशेष प्रकार के मेघों का निर्माण होता है, जिसे मूलाभ मेघ (Mother of pearl cloud) कहते हैं!

 

ओजोनमंडल (Ozonosphere) : धरातल से 32 किमी से 60 किमी के मध्य ओजोन मंडल है! इस मंडल में ओजोन गैस की एक परत पायी जाती है, जो सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है! इसलिए इसे पृथ्वी का सुरक्षा कवच कहते हैं! ओजोन परत को नष्ट करने वाली गैस CFC (क्लोरो फ्लोरो कार्बन) है, जो एयर कंडिशनर, रेफ्रिजरेटर आदि से निकलती है! ओजोन परत में क्षरण CFC में उपस्थित सक्रिय क्लोरिन (Cl) के कारण होती है! ओजोन परत की मोटाई नापने में डाब्सन इकाई का प्रयोग किया जाता है! इस मंडल में ऊँचाई के साथ तापमान बढ़ता जाता है, प्रति एक किमी की ऊँचाई पर तापमान में 5 डिग्री C की वृद्धि होती है!

 

आयनमंडल (Ionosphere) : इसकी ऊँचाई 60 किमी से 640 किमी तक होती है! यह भाग कम वायुदाब तथा पराबैंगनी किरणों द्वारा आयनीकृत होता रहता है! इस मंडल में सबसे नीचे स्थित D-layer से long radiowaves एवं E1, E2 और F1, F2 परतों से short radio wave परावर्तित होती है! जिसके फलस्वरूप पृथ्वी पर रेडियो, टेलीविजन, टेलीफोन एवं रडार आदि की सुविधा प्राप्त होती है! संचार उपग्रह इसी मंडल में अवस्थित होते हैं!

 

बाह्यमंडल (Exosphere) : 640 किमी से ऊपर के भाग को बाह्यमंडल कहा जाता है! इसकी कोई उपरी सीमा निर्धारित नहीं है! इस मंडल में हाईड्रोजन एवं हीलियम गैस की प्रधानता होती है! और पढ़ें : विश्व के प्रमुख खनिज, उत्पादक देश एवं उनके स्थान

 

उम्मीद है ये रोचक पोस्ट आपको जरुर पसंद आया होगा! पोस्ट को पढ़ें और शेयर करें (पढाएं) तथा अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव से नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य अवगत कराएं! पुराने पोस्ट से संबंधित प्रतिक्रिया आप हमसे हमारे  ट्विटर  और  फेसबुक  पर जुड़कर शेयर कर सकते हैं!

Tags: general knowledgelayers of atmosphereवायुमंडलवायुमंडल परतेंसामान्य ज्ञान
Previous Post

Shraddha Kapoor : श्रद्धा कपूर जीवन परिचय प्रोफाइल

Next Post

सौरमंडल, परम्परागत ग्रह, बौने ग्रह, धूमकेतु, उपग्रह एवं अन्य छोटे खगोलीय पिंड

Related Posts

विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

भारत की प्रमुख झीलें एवं भारत के प्रमुख जलप्रपात

April 9, 2022

भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्य कौन कौन हैं

March 21, 2022
विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम

March 21, 2022
विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

भारत के पडोसी देश, उससे लगते भारतीय राज्य एवं भारत के प्रमुख दर्रे

October 14, 2021
विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े भारत में प्रथम पुरुष तथा प्रथम महिला

October 14, 2021
विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

माप तौल के विभिन्न मात्रक

October 14, 2021
Next Post

सौरमंडल, परम्परागत ग्रह, बौने ग्रह, धूमकेतु, उपग्रह एवं अन्य छोटे खगोलीय पिंड

Leave Comment

Reccent Posts

BJP टीवी या अखबारों से नहीं अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ी है : PM Narendra Modi

BJP टीवी या अखबारों से नहीं अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ी है : PM Narendra Modi

March 29, 2023
akanksha dubey commits suicide in varansi sarnath

Akanksha Dubey Suicide : सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

March 26, 2023
kashika kapoor collaborates mobile brand oppo for their new campaign

काशिका कपूर ने नए अभियान के लिए मोबाइल ब्रांड OPPO के साथ हाथ मिलाया

March 20, 2023
PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

March 12, 2023
अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

March 12, 2023
Aparna Nayr yo yo honey singh

यो-यो हनी सिंह की अभिनेत्री अपर्णा नायर के बारे में 10 अज्ञात तथ्य

March 12, 2023
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • पोस्ट पॉलिसी
  • संपर्क
अपने विचार प्रकाशित करें।

© Ganga News - Hindi News Media Network

डी टीवी
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • राज्य

© Ganga News - Hindi News Media Network