Category: कर्नाटक

  • WATCH | Udupi के श्री कृष्ण मठ में PM Narendra Modi ने किए दर्शन

    WATCH | Udupi के श्री कृष्ण मठ में PM Narendra Modi ने किए दर्शन

    WATCH | Udupi के श्री कृष्ण मठ में PM Narendra Modi ने किए दर्शन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उडुपी के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां “लक्ष गीता पाठन” में भाग लिया। यह एक ऐसा सामूहिक पाठ है जिसमें 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवद् गीता के श्लोकों का पाठ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री कृष्ण मंदिर में प्रार्थना की और पीठासीन पर्याय स्वामीजी से आशीर्वाद लिया।

     

    प्रधानमंत्री ने कहा – श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश युद्ध की भूमि से दिया. शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत करना भी जरुरी है. गीता में श्रीकृष्ण की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। भगवान श्रीकृष्ण, गीता में हमें लोक कल्याण का काम करने के लिए कहते हैं।

     

    पीएम मोदी ने कहा कि उडुपी ने 5 दशक पहले नया शासन मॉडल पेश किया था। राम जन्मभूमि आंदोलन में उडुपी के रोल से पूरा देश वाकिफ है। श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी के मार्गदर्शन की वजह से ही अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा। राम मंदिर में एक विशेष द्वार है जो उडुपी के श्री माधवाचार्य को समर्पित है।

     

    जान लें कि ये पीएम मोदी का उडुपी का तीसरा दौरा है। वह दूसरी बार श्री कृष्ण मठ दर्शन के लिए आए। पीएम मोदी पहली बार 1993 में उडुपी की यात्रा पर आए थे और उसके बाद वह 2008 में तब उडुपी आए थे जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने श्री कृष्ण मंदिर का दौरा भी किया था। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से उडुपी की आध्यात्मिक पहचान रेखांकित हुई। इस क्षेत्र की वैष्णववादी परंपराओं की तरफ नए सिरे से देश-दुनिया के लोगों का ध्यान ।

  • WATCH | कर्नाटक सरकार का ठेकों में मुस्लिम ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला

    WATCH | कर्नाटक सरकार का ठेकों में मुस्लिम ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला

    कर्नाटक सरकार ने सरकारी ठेकों में मुस्लिम ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके लिए, कर्नाटक सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता अधिनियम, 1999 में संशोधन किया जाएगा। जिसे कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है.

    इस फैसले पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कहा कि यह फैसला तुष्टिकरण की राजनीति है और इससे राष्ट्रीय एकता कमजोर होगी। धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होनी चाहिए.

  • ढाई साल वाले फार्मूले में कर्नाटक CM का पेंच फिर फंस गया, सवाल है की पहला ढाई साल किसका होगा

    ढाई साल वाले फार्मूले में कर्नाटक CM का पेंच फिर फंस गया, सवाल है की पहला ढाई साल किसका होगा

    कर्नाटक का सियासी नाटक अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी आलाकमान अभी सीएम पद को लेकर फैसला नहीं ले पाया है। कर्नाटक का CM कौन होगा, इसकी घोषणा होते होते राह गई। एक बार तो खबर आई की सिद्धारमैया के नाम पर सहमती बन गई है, और वो कल शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन अब बताया जा रहा है की पेंच फिर फंस गया है। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है की जिस ढाई ढाई साल के फार्मूले पर सहमती बनाने का प्रयास किया गया, उसी की वजह से अब पेंच फंस गया है।

     

    बताया जा रहा है की आलाकमान की तरफ से एक बिच का रास्ता निकालते हुए, ढाई ढाई साल का फार्मूला दिया गया, जिसमें पहले ढाई साल के लिए सिद्दा और अगले ढाई साल के डीके शिवकुमार CM होंगे। लेकिन कहा जा रहा है की इसी फोर्मुले पर छतीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में सरकार तो बनी लेकिन फिर कभी नेतृत्व परिवर्तन हुआ ही नहीं। इससे सचेत डीके शिवकुमार का कहना है कि अगर ढाई-ढाई साल की सरकार का यह एक साझा समझौता है तो भी पहले ढाई साल का कार्यकाल मुझे दिया जाए जबकि दूसरा सिद्धारमैया को।

     

    बताया जा रहा है की आलाकमान ने शिवकुमार को डिप्टी सीएम का के पद के साथ प्रमुख मंत्रालय देने का भी प्रस्ताव दिया, लेकिन डिप्टी सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार ने साफ मना कर दिया है। अब कांग्रेस आलाकमान आपस में मिलेंगे और उसके बाद ही नए सीएम के नाम का ऐलान होगा, तब तक के लिए सिएम पद के नाम की घोषणा टाल दी गई है।

     

    सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ही दिग्गज नेता हैं और मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोंक रहे हैं। इस बीच आलाकमान के लिए किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल फैसला हो रहा है। सूत्रों का कहना है डीके शिवकुमार भी मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़े हुए हैं। इस बीच पार्टी में ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई। इस पर डीके शिवकुमार का कहना है कि अगर यह एक साझा समझौता है तो पहले ढाई साल का कार्यकाल मुझे दिया जाए जबकि दूसरा सिद्धारमैया को, या फिर मुझे कुछ नहीं चाहिए, मैं उस स्थिति में भी चुप रहूंगा।

     

    तमाम रस्साकशी के बीच कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि इस समय पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विचार-विमर्श कर रहे हैं, जब भी कांग्रेस कोई फैसला करेगी हम सूचित करेंगे। अगले 48-72 घंटों में, हमारे पास कर्नाटक में एक नया मंत्रिमंडल होगा। इस बीच डीके शिवकुमार ने अपने समर्थकों और अपने खेमे के विधायकों के साथ दिल्ली में अपने भाई और सांसद डीके सुरेश के आवास पर मुलाकात की है।

     

    दोपहर में ऐसी खबर भी सामने आई थी कि सिद्धारमैया ही कर्नाटक के नए सीएम होंगे, कांग्रेस आलाकमान सिद्धारमैया के नाम पर सहमत है, और वे कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, हालांकि फिर डीके शिवकुमार की नाराजगी के बिच थोड़ी देर बाद ही कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने इसे सिर्फ मीडिया की कयासबाजी बता दिया और कहा कि अभी फैसला होना बाकी है

  • PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

    PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

    PM Narendra Modi ने आज मिशन गति शक्ति के तहत बने अत्याधुनिक बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करते हुए इसे राष्ट्र को समर्पित किया।

     

    इस मौके पर PM Modi ने कहा – हर देशवासी की ये इच्छा रही है कि ऐसे शानदार, आधुनिक एक्सप्रेसवे भारत में बनें। आज वो बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को देखकर गर्व से भरे हुए हैं। Report : Ganga News