Category: देश

  • Surya Chauhan Case | पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया

    Surya Chauhan Case | पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया

    Surya Chauhan Case | इंदिरापुरम के अभय खंड में पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया है। गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में, बकरीद के दिन एक हिन्दू सूर्या चौहान की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद से ही मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था।

     

    गाजियाबाद पुलिस को बीती देर रात एक पुख्ता सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद अपने किसी दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा इलाके में आने वाला था। पैसे लेने के बाद, उसका प्लान शहर छोड़कर भागने का था।

     

    सूचना मिलते ही खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने असद को दबोचने के लिए संयुक्त अभियान चलाया और इलाके में घेराबंदी कर दी। कुछ ही समय बाद असद एक दूसके व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचा, तो पुलिस उसे चारो तरफ से घेर लिया।

     

    जिसके बाद असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असद को गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को पकड़ लिया। लेकिन, मुठभेड़ के दौरान लगी गोली के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान, असद की मौत हो गई है।

  • धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

    धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

    धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh | पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा है। उन्होंने रांची में फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान 10.09 सेकंड का समय निकालकर यह नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

     

    रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप 2026 के दौरान केवल दो दिनों के भीतर यह रिकॉर्ड तीन बार टूटा। रिकॉर्ड टूटने का पूरा घटनाक्रम: गुरिंदरवीर सिंह (पहला रिकॉर्ड): शुक्रवार को सेमीफाइनल की पहली हीट में उन्होंने 10.17 सेकंड का समय लेकर पुराना रिकॉर्ड (10.18 सेकंड) तोड़ा।अनिमेष कुजूर: इसके ठीक 10 मिनट बाद अगली ही हीट में ओडिशा के अनिमेष कुजूर ने 10.15 सेकंड की टाइमिंग के साथ रिकॉर्ड फिर अपने नाम कर लिया। गुरिंदरवीर सिंह (अंतिम रिकॉर्ड): शनिवार को हुए मुख्य फाइनल मुकाबले में पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने 10.09 सेकंड में रेस जीतकर गोल्ड मेडल जीता और भारत का सबसे नया नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया।

    रिकॉर्ड से जुड़े मुख्य तथ्य:

    • नया रिकॉर्ड: गुरिंदरवीर सिंह (10.09 सेकंड)।
    • टक्कर का मुकाबला: रांची में हुए इस टूर्नामेंट में गुरिंदरवीर और अनिमेष कुजूर के बीच कड़ा मुकाबला था, जहां महज़ कुछ ही मिनटों के अंतराल में दोनों ने रिकॉर्ड तोड़े।
    • पिछला रिकॉर्ड: इससे पहले यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड अनिमेष कुजूर के नाम था, जिन्होंने पिछले साल इसे 10.18 सेकंड में पूरा किया था।

     

    इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ गुरिंदरवीर सिंह 10.10 सेकंड का बैरियर तोड़ने वाले पहले भारतीय स्प्रिंटर बन गए हैं। उन्होंने ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

  • सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

    सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

    बिहार के सारण जिले के मस्‍तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में अदाणी आई केयर प्रोजेक्‍ट की शुरुआत हो गई है. इस प्रोजेक्‍ट के उद्घाटन के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन गौतम अदाणी की पत्नी प्रीति अदाणी रविवार सुबह बिहार पहुंचे. अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि अगले 3 से 4 सालों में बिहार में 60 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा.

     

    सारण में अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद गौतम अदाणी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे. गौतम अदाणी के साथ हुई मुलाकात की जानकारी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर दी. उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा “देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अदानी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने बिहार के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.”

     


    अस्पताल उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप का लक्ष्य अगले तीन से चार सालों के अंदर बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह बदलने का है इसके लिए ग्रुप राज्य में 50,000 करोड़ रुपये से लेकर 60,000 करोड़ रुपये तक का भारी-भरकम निवेश करने जा रहा है.

    गौतम अदाणी ने आगे कहा,”बिहार में अपार संभावनाएं हैं. हम यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और सोशल सेक्टर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. भागलपुर जिले के पीरपैंती में 2,400 मेगावाट के पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास पहले ही किया जा चुका है और इस पर काम तेजी से चल रहा है. इसके साथ ही राज्य में कई रोड प्रोजेक्ट्स पर भी हमारा ग्रुप तेजी से काम कर रहा है.”

  • Bimashankar Jyotirlinga Darshan | भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन | धर्मं, अध्यात्म, प्रकृति का अद्भुत संगम

    Bimashankar Jyotirlinga Darshan | भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन | धर्मं, अध्यात्म, प्रकृति का अद्भुत संगम

    Bimashankar Jyotirlinga Darshan | भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन | धर्मं, अध्यात्म, प्रकृति का अद्भुत संगम | भीमाशंकर मंदिर, महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। मंदिर के बाहर, पहाड़ों और उनके ऊपर प्राचीन किलों से घिरा एक वन क्षेत्र है, जहाँ दुर्लभ वनस्पति और जीव-जंतु पाए जाते हैं। सह्याद्री पहाड़ियों में स्थित भीमाशंकर (Bimashankar) मंदिर आध्यात्मिकता, इतिहास और मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य का एक अद्भुत संगम है। भगवान शिव के बारह प्रतिष्ठित ज्योतिर्लिंगों में से एक यह पवित्र मंदिर लाखों भक्तों के आकर्षण का केंद्र है। यह मंदिर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रमाण है।

     

    एक पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रिपुरा की तपस्या से प्रसन्न होकर, ब्रह्मा जी प्रकट हुए और उसे तीन इच्छाएँ प्रदान कीं। जिसके बाद त्रिपुरा ने तीनों लोकों पर विजय प्राप्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया और देवताओं के राजा इंद्र को भी पराजित कर दिया। जिसके बाद इंद्र ने भगवान शिव को तपस्या से प्रसन्न किया। तब भगवान शिव ने इसी सह्याद्रि पर्वत की चोटी पर “भीम शंकर” का रूप धारण किया था और त्रिपुरा से युद्ध कर उसका विनाश किया सबको उसके आतंक से मुक्त किया. वहीँ दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार भगवान् शंकर ने जिस असुर का वध किया था उसका नाम था भिमासुर, और कुम्भकर्ण का पुत्र था। पौराणिक कथाओं में ये भी कहा जाता है की युद्ध के बाद भगवान् शंकर के शरीर से निकले पसीने से भीमरथी नदी का निर्माण हुआ।

     

    भीमाशंकरम (Bimashankar) तीर्थस्थल और भीमरथी नदी का उल्लेख 13वीं शताब्दी के लेखों में मिलता है, हालाँकि, मंदिर का वर्तमान स्वरुप तो उतना पुराना नहीं दीखता है, जिसका कारण ये बताया जाता है की इसका जीर्णोधार कई काल खंड किया जाता रहा है, जिसमें प्राचीन नागर शैली में बने मंदिर के वास्तुकला में मराठा शासकों द्वारा बाद में किए गए जीर्णोधार की छाप भी देखी जा सकती है. मंदिर के ऐतिहासिक अभिलेखों से पता चलता है कि इसे चालुक्य और पेशवा सहित कई राजवंशों का संरक्षण प्राप्त था, जिन्होंने इसके रखरखाव में योगदान दिया। शिवाजी महाराज ने मंदिर को खरोसी गाँव दान में दिया था, ताकि उससे मंदिर के नित्य धार्मिक अनुष्ठान का प्रबंध होता रहे।

     

    मंदिर के स्तंभ और चौखट देवताओं और मानव आकृतियों की जटिल नक्काशी से आच्छादित हैं। मंदिर की दीवारों पर भी उत्कृष्ट नक्काशी की गई है, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं, दिव्य प्राणियों और पौराणिक कथाओं को दर्शाया गया है, जो उस युग की अद्वितीय कला को दर्शाती है। मंदिर के गर्भगृह के ठीक मध्य में स्वयंभू ज्योतिरलिंग स्थित है, और शिवलिंग के सामने नंदी की एक मूर्ति है। मुख्य मंदिर के पास कमलजा माता का मंदिर है, जो देवी पार्वती का अवतार हैं और जिन्होंने त्रिपुरासुर के साथ युद्ध में भगवान् शिव की सहायता की थी। मंदिर के पीछे मोक्षकुंड तीर्थ है। मंदिर में जाने से पहले इस कुंड में स्नान करने की प्रथा है। मंदिर परिसर में भगवान शनि को समर्पित एक छोटा मंदिर भी है। इसके अलावे, यहाँ ज्ञानकुंड और सर्वतीर्थ भी है। मंदिर के दक्षिण में कुषारण्य तीर्थ स्थित है, जहाँ से भीमा नदी बहती है।

     

    अगर भीमाशंकर (Bimashankar) के दर्शन के बाद आस पास घुमाने का मन करे तो मंदिर के पास भीमाशंकर वन्यजीव अभयारण्य है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहाँ की हरियाली, घने जंगल और मनोरम झरने इसे ट्रैकिंग और इको-टूरिज्म के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। इसके अलावे भीमाशंकर मंदिर के पास ही गुप्त भीमाशंकर, हनुमान झील, भोरगिरी किला जैसे अन्य कई पर्यटक स्थल हैं, जहाँ घुमा जा सकता है.

     

    अगर बात करें भीमाशंकर पहुँचने की तो यहाँ का सबसे निकटतम हवाई अड्डा पुणे (Pune) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो यहाँ से 125 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। पुणे से निजी टैक्सी या बस के द्वारा यहाँ पहुंचा जा सकता है। यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन कर्जत है, जो यहाँ से लगभग 65 किमी दूर है, जहाँ से टैक्सी या बस के जरिए यहाँ पहुंचा जा सकता है। अगर मुख्या शहरों की बात करें तो यह मुंबई से 223 किमी, पुणे से 125 किमी और नासिक से 230 किमी दूर है। Bhimashankar Jyotirlinga Darshan | Mharashtra Tourism | Incredible India | Hindu Temple Pilgrimage

  • WATCH | Udupi के श्री कृष्ण मठ में PM Narendra Modi ने किए दर्शन

    WATCH | Udupi के श्री कृष्ण मठ में PM Narendra Modi ने किए दर्शन

    WATCH | Udupi के श्री कृष्ण मठ में PM Narendra Modi ने किए दर्शन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उडुपी के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां “लक्ष गीता पाठन” में भाग लिया। यह एक ऐसा सामूहिक पाठ है जिसमें 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवद् गीता के श्लोकों का पाठ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री कृष्ण मंदिर में प्रार्थना की और पीठासीन पर्याय स्वामीजी से आशीर्वाद लिया।

     

    प्रधानमंत्री ने कहा – श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश युद्ध की भूमि से दिया. शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत करना भी जरुरी है. गीता में श्रीकृष्ण की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। भगवान श्रीकृष्ण, गीता में हमें लोक कल्याण का काम करने के लिए कहते हैं।

     

    पीएम मोदी ने कहा कि उडुपी ने 5 दशक पहले नया शासन मॉडल पेश किया था। राम जन्मभूमि आंदोलन में उडुपी के रोल से पूरा देश वाकिफ है। श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी के मार्गदर्शन की वजह से ही अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा। राम मंदिर में एक विशेष द्वार है जो उडुपी के श्री माधवाचार्य को समर्पित है।

     

    जान लें कि ये पीएम मोदी का उडुपी का तीसरा दौरा है। वह दूसरी बार श्री कृष्ण मठ दर्शन के लिए आए। पीएम मोदी पहली बार 1993 में उडुपी की यात्रा पर आए थे और उसके बाद वह 2008 में तब उडुपी आए थे जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने श्री कृष्ण मंदिर का दौरा भी किया था। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से उडुपी की आध्यात्मिक पहचान रेखांकित हुई। इस क्षेत्र की वैष्णववादी परंपराओं की तरफ नए सिरे से देश-दुनिया के लोगों का ध्यान ।

  • Bihar Election | सीटों के पेंच में उलझे NDA के जातीय समीकरण में Tejashwi Yadav की सेंधमारी

    Bihar Election | सीटों के पेंच में उलझे NDA के जातीय समीकरण में Tejashwi Yadav की सेंधमारी

    Bihar Election | सीटों के पेंच में उलझे NDA के जातीय समीकरण में Tejashwi Yadav की सेंधमारी | बिहार के चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन शुरू हो चूका है लेकिन दोनों तरफ के गठबंधन के बिच अभी सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. NDA और महागठबंधन के दलों के बिच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी खींचतान का दौर जारी है. जहाँ शुरुआत में NDA का जातिय समीकरण काफी मजबूत दिख रहा था, वहीँ राजद के नेतृत्व में महागठबंधन, जातिय समीकरण की रेस में पिछड़ता दिख रहा था. लेकिन बदलते समीकरणों के बिच बिहार का चुनाव अब दूसरी करवट लेने लगा है. ये चुनाव अब कहीं से भी NDA के लिए आसन नहीं दिख रहा है.

     

    इसकी एक बड़ी वजह है तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का ग्राउंड लेवल पर माइक्रो मैनेजमेंट और कागजों पर मजबूत दिख रहे NDA के जातिय समीकरण में सेंध लगाने की रणनीति. जहाँ एक तरफ NDA की मीटिंग और रणनीति सिर्फ बड़े जातिय नेताओं को साधने तक सिमित हो चुकी है, वहीँ तेजस्वी अपनी नई रणनीति के तहत जमीनी और क्षेत्रीय लेवल के सामाजिक नेताओं और NDA के वोट बैंक वाले स्थानीय नेताओं को साधने पर काम कर कर रहे हैं.

     

    अगर पिछले दिनों राष्ट्रिय जनता दल में नेताओं के शामिल होने के ट्रेंड को देखें तो इस रणनीति की झलक साफ़ तौर पर देखी जा सकती है. इनमें ज्यादातर नेता वो हैं जिनकी पकड़ अपने क्षेत्र में अपनी जाति या समुदाय पर काफी है, और दिलचस्प बात ये है की ये सभी वर्ग पारंपरिक रूप से भाजपा या जदयू का वोटर रहा है. पिछले दिनों बांका के मौजूदा जदयू सांसद गिरधारी यादव (Girdhari Yadav) के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन (Chanakya Prakash Ranjan) ने तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया। जदयू के ही संतोष कुशवाहा (Santosh Kushwaha) और राहुल शर्मा (Rahul Sharma) ने भी राजद ज्वाइन कर लिया. खबर तो ये भी है की कभी लोजपा सांसद रहे बाहुबली नेता सूरजभान सिंह (Surajbhan Singh) भी परिवार के साथ राजद ज्वाइन करने वाले हैं. ये सभी वो नेता हैं जिनका अपने क्षेत्र में और अपने समाज पर काफी प्रभाव है. ये लोग न सिर्फ अपने क्षेत्र में बल्कि आस पास की सीटों पर भी NDA का खेल ख़राब कर सकते हैं. इसके आलावा राजद, जनता के बिच भी ये संदेश देने में भी सफल दिख रहा है की राजद अब सिर्फ कुछ जातियों सिमित नहीं है, बल्कि सर्वसमाज के प्रतिनिधित्व के साथ आगे बढ़ेगी.

     

    दूसरी बड़ी वजह जो NDA के लिए चुनौती बन रही है वो है, वर्तमान समय में चल रहे जातिय ध्रुवीकरण वाली राजनीति, जो खासकर भाजपा के लिए हमेशा से चुनौती रही है. जब जब जातिय ध्रुवीकरण हुआ है भाजपा को हार मिली है. भाजपा हमेशा अपना चुनावी दंगल हिंदुत्व और हिन्दू एकता के अखाड़े में लड़ना चाहती है. लेकिन मध्यप्रदेश प्रकरण से लेकर CJI जूता काण्ड तक जो जातिय ध्रुवीकरण शुरू हुआ है वो भी भी NDA की परेशानी एक बड़ी वजह बन रही है.

     

    शायद यही वजह है जिसने कभी आराम से बिहार का चुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त दिख रहे NDA को चुनाव से पहले विचलित कर दिया है. NDA नेतृत्व इस रणनीति की काट खोजने में लग गयी है. नए नए जातिय और स्थानीय नेताओं की जोइनिंग की रणनीति बनाई जा रही है. टिकट कटने से नाराज राजद नेताओं के जोइनिंग पर भी विचार चल रहा है. हालाँकि वास्तविकता ये है की NDA अभी भी सीटों के खींचतान में ही उलझी हुई दिख रही है.

     

    NDA के नेता उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने अपने एक पोस्ट से NDA के दलों के बिच सीटों का समझौता फाइनल होने के दावे की पोल खोल दी. उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने पोस्ट में लिखा “’इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए”. उपेंद्र कुशवाहा की इस पोस्ट ने न सिर्फ बिहार चुनाव के बिच सियासी खलबली मचा दी, NDA के दलों के बिच सहमती बनने के उस दावे की भी हवा निकाल दी, जिसमें ये दावा किया जा रहा था की की NDA बिच सहमती बन गयी है. जिसमें नीतीश कुमार की जेडीयू 101 सीट, बीजेपी 100 सीट, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास 26 सीट, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा 7 सीट और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

     

    अगर सबकुछ तय हो ही गया है तो NDA के सभी सहयोगी दल के नेता क्षेत्र में जाने के बजाय दिल्ली में क्यों जुट रहे हैं? केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitanram Manjhi) ने पोस्ट कर लिखा की “एनडीए में सीट बंटवारे पर फैसला होना है। हम एनडीए के गठबंधन सहयोगी हैं, एनडीए के नेता दिल्ली में हैं, और हम भी अब दिल्ली जा रहे हैं। हम अनुशासित लोग हैं और हम अनुशासन में ही रहेंगे।”

     

    एक तरफ तेजस्वी यादव युवाओं से लेकर सर्वसमाज तक को जोड़कर चुनाव जीतने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. वहीँ दूसरी तरफ NDA अभी तक सीटों के बंटवारे और दलों के दलदल में फंसा हुआ दिख रहा है. हालाँकि बिहार का चुनाव अभी भी काफी खुला हुआ है, लेकिन दोनों गठबंधनों के लिए अभी भी दूर की कौड़ी लग रही है क्योंकि सीटों का पेंच तो अभी महागठबंधन में भी फंसा हुआ है. इसके अलावे बहुत सारी सीटों पर दोनों गठबंधन को नई नवेली जनसुराज से भी चुनौती मिलने वाली है. अब इस तेजी से बदलते समीकरण के बिच बिहार चुनाव का ऊंट किस करवट बैठता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

  • F-16 किलर बाहुबली Mig-21 हुआ वायुसेना से रिटायर, दी गई भव्य विदाई

    F-16 किलर बाहुबली Mig-21 हुआ वायुसेना से रिटायर, दी गई भव्य विदाई

    F-16 किलर बाहुबली Mig-21 हुआ वायुसेना से रिटायर, दी गई भव्य विदाई | भारतीय वायुसेना में छह दशक तक सेवा देने के बाद आज रिटायर हुआ मिग-21 लड़ाकू विमान. विमान को चंडीगढ़ में पारंपरिक विदाई दी गई। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख एपी सिंह सहित वायु सेना के कई पूर्व अध्यक्ष और इस फ्लीट के रिटायर्ड पायलट्स मौजूद रहे.

     

    भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा रहे इस विमान को आज चंडीगढ़ में अपने आखिरी उड़ान के बाद भव्य विदाई दी गई. छह दशक से ज्यादा समय तक आसमान में दहाड़ने वाले मिग-21 लड़ाकू विमान ने चंडीगढ़ में अपनी अंतिम उड़ान भरी। 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हो, 1999 का कारगिल युद्ध हो या 2019 के बालाकोट हवाई हमला, इस विमान ने हर बार अपनी अहम् भूमिका निभाई और अपनी निर्णायक क्षमता साबित की. यही वो विमान है जिससे विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान ने आधुनिक एफ-16 को मार गिराया था.

     

    इस विदाई समारोह के दौरान वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने भी आखिरी उड़ान भर रहे मिग 21 विमान में उड़ान भरी. मिग-21 के तीन विमानों ने बादल फॉर्मेशन में और चार विमानों ने पैंथर फॉर्मेशन में अंतिम उड़ान भरी। इस दौरान मिग-21 जेट विमानों के साथ जगुआर और तेजस विमानों ने भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया। मिग 21 के पीछे फ्लाइंग करते हुए तेजस विमान को देखकर ऐसा लगा रहा था मानो भारतीय आकाश की सुरक्षा की जिम्मेवारी का आदान प्रदान हो रहा हो, और मिग 21 एक गौरवशाली इतिहास को सँभालने की जिम्मेवारी तेजस को दे रहा हो. गौतलब बात ये है की वायुसेना के बेड़े में मिग 21 की जगह तेजस ही लेने वाला है.

  • Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

    Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

    Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja | पुरे देश में नवरात्री (Navratri) की धूम है! हर तरफ माता की साधना और पूजा चल रहा है. लेकिन क्या आपको मालूम है साल में नवरात्रि का पर्व एक बार नहीं बल्कि चार बार आता है। पहला नवरात्री चैत्र के महीने में आता है, जिसे चैत्र नवरात्री कहा जाता है. इस नवरात्रि के साथ ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। दूसरी नवरात्रि आश्विन माह में आती है, जिसे शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इसके आलावा पौष और आषाढ़ के महीने में भी नवरात्रि का पर्व आता है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है, और गुप्त नवरात्री को तंत्र साधना के लिए विशेष माना जाता है। लेकिन अगर बात की जाए गृहस्थ और सामान्य लोगों की उनके लिए चैत्र और शारदीय नवरात्रि को ही उत्तम माना गया है।

     

    चैत्र नवरात्री और शारदीय नवरात्री में क्या अंतर है?

    जहाँ चैत्र नवरात्री (Chitra Navratri) मनाने के पीछे की कहानी यह है की जब वरदान पाकर शक्तिशाली हो चुके महिषासुर का आतंक धरती पर बढ़ गया और वरदान की वजह से देवता भी उसे हरा पाने में असमर्थ हो गए। ऐसे में देवताओं ने माता को प्रसन्न कर उनसे रक्षा की विनती की। इसके बाद मातारानी ने अपने अंश से नौ रूप प्रकट किए। ये पूरा विधान चैत्र के महीने में प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर 9 दिनों तक चला, तब से इन नौ दिनों को चैत्र नवरात्रि के तौर पर मनाया जाने लगा।

     

    वहीँ शारदीय नवरात्री (Sharadiya Navratri) मनाने का कारण यह माना जाता है की देवी दुर्गा ने आश्विन के महीने में ही महिषासुर से नौ दिनों तक युद्ध किया और दसवें दिन उसका वध किया। इसलिए इन नौ दिनों को शक्ति की आराधना के रूप में तो दसवें दिन को विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है. चैत्र और शारदीय दोनों नवरात्रि का भगवान् राम से भी विशेष संबंध है. चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी आती है। प्रभु श्रीराम का जन्म रामनवमी के दिन ही हुआ था. जबकि शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी होता है और महानवमी के अगले दिन विजयदशमी होता है। विजयदशमी के दिन ही माता दुर्गा ने महिषासुर का मर्दन किया था और भगवान् श्रीराम ने रावण का वध किया था, जिसे दशहरा के रूप में भी मनाया जाता है।

     

    नवरात्री के दौरान सात्विक जीवन, साधना, व्रत और, उत्सव आदि का महत्व है। नवरात्र के नौ दिनों को तीन भागों में बांटा गया है। पहले तीन दिन को ‘तमस’ को जीतने की साधना, अगले तीन दिन को ‘रजस’ और अंतिम तीन दिन को ‘सत्व’ को जीतने की साधना माना जाता है. अर्थात यह त्यौहार सृष्टी के त्रिगुणात्मक शक्तियों की साधना का भी त्यौहार है. नवरात्र की शुरुआत कलश स्थापना और जौ बोने की परंपरा से होती है, और नौ दिनों तक प्रत्येक दिन देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।

     

    पहले दिन : माता शैल्पुरी (Maa Shailputri Devi)

    प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल है और उनका वाहन वृषभ है। शैलपुत्री माता की पूजा से जीवन में स्थिरता, शक्ति और साहस प्राप्त होता है। भक्तों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ मिलता है और जीवन के संकटों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।

     

    दुसरे दिन : माता ब्रहाम्चारिणी (Maa Brahmacharini Devi)

    नवरात्री के दुसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. जिसका अर्थ है ‘तपस्विनी’ या ‘धर्म का पालन करने वाली’। इनके एक हाथ में जप की माला और दूसरे हाथ में कमंडल होता है। ब्रह्मचारिणी देवी तपस्या और भक्ति का प्रतीक हैं। इनकी पूजा से मनुष्य के अंदर आत्मनियंत्रण, धैर्य और दृढ़ संकल्प का विकास होता है।

     

    तीसरे दिन : माता चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta Devi)

    नवरात्री के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की की पूजा की जाती है. इनके मस्तक पर एक घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, जिसके कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है. ये रणचंडी के नाम से भी जानी जाती हैं और युद्ध के लिए सदैव तत्पर रहती हैं. उनके दस हाथों में विभिन्न अस्त्र-शस्त्र होते हैं। चंद्रघंटा देवी के इस रूप की पूजा करने से साहस, आत्मविश्वास और शक्ति का संचार होता है।

     

    चौथे दिन : माता कुष्मांडा (Maa Kushmanda Devi)

    नवरात्री के चौथे दिन माता कुष्मांडा की पूजा होती है. इन्हें असंख्य ब्रह्मांडों की रचना करने वाली माता मान जाता है. वह सिंह पर सवार होती हैं, और इनके आठ हाथों में कमल, अमृत कलश, धनुष-बाण, चक्र, गदा और जप माला धारण है। कूष्मांडा देवी ऊर्जा और जीवन की स्रोत मानी जाती हैं। कूष्मांडा माता की पूजा से जीवन में समृद्धि, ऊर्जा और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

     

    पांचवे दिन : माँ स्कंदमाता (Maa Skandamata Devi)

    नवरात्री के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा की जाति है. इन्हें भगवान स्कंद अर्थात कार्तिकेय की माता के रूप में जाता है, और यह मातृत्व का प्रतीक हैं. देवी स्कंदमाता चार भुजाओं वाली हैं और अपनी गोद में स्कंद को लिए सिंह पर विराजमान हैं। स्कंदमाता की पूजा से भक्तों को उनके परिवार और संतान की रक्षा और कल्याण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

     

    छठे दिन : माता कात्यायनी (Maa Katyayani Devi)

    नवरात्री के छठे दिन माता कात्यायनी की आराधना की जाती है. इन्हें स्त्री की उस शक्ति का प्रतीक माना जाता है जो परिवार को बुराइयों से बचाती है. माता कात्यायनी के चार हाथ हैं और वह सिंह पर सवार होकर आती हैं। कात्यायनी माता की पूजा करने से भक्तों को साहस और बल मिलता है।

     

    सातवें दिन : माता कालरात्रि (Maa Kaalratri Devi)

    नवरात्री सातवें दिन माता कालरात्रि की उपासना की जाती है. माता कालरात्रि को अंधकार और भय को नष्ट करने वाली देवी माना जाता है। यह देवी का सबसे उग्र रूप है, जिसमें वह काले रंग की होती हैं, उनके चार हाथों में अस्त्र-शस्त्र होते हैं और वह गधे पर सवार रहती हैं। कालरात्रि की पूजा से सभी प्रकार के भय और बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है। यह स्वरूप शत्रुओं के नाश के लिए जाना जाता है।

     

    आठवें दिन : माता महागौरी (Maa Mahagauri Devi)

    नवरात्री के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है. माता महागौरी का वर्ण श्वेत है, जिसके कारण इन्हें महागौरी कहा जाता है। वह बैल पर सवार होती हैं और उनके चार हाथ होते हैं। महागौरी को माता का सबसे उत्कृष्ट रूप माना जाता है, जो चरित्र की पवित्रता और आत्मा की शुद्धि का प्रतीक है. महागौरी की पूजा से पवित्रता, शांति और करुणा का आशीर्वाद मिलता है। यह रूप जीवन में शांति और सौंदर्य का प्रतीक है।

     

    नौवें दिन : माता सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri Devi)

    नवरात्री के आखिरी और नौवें दिन माता के सिद्धिदात्री रूप की पूजा की जाती है. इन्हें सभी सिद्धियों की दाता माना जात है. इनके चार हाथ होते हैं। वह कमल पर विराजमान होती हैं और उनका वाहन सिंह होता है। उनका यह स्वरूप ज्ञान और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देता है। सिद्धिदात्री की आराधना से सभी प्रकार की इच्छाओं की पूर्ति होती है।

     

    मौसम और विज्ञानं का रहस्य

    नवरात्री के इन त्यौहारों के पीछे जीवन, मौसम और स्वास्थ्य से जुड़ा एक वैज्ञानिक पहलु भी है. जब नवरात्र मनाए जाते हैं तब का समय मौसम बदलने का भी होता है, और शरीर को नए वातावरण के अनुसार ढालने की जरूरत होती है। ऐसे में उपवास और हल्का भोजन करने से शरीर को शुद्ध रखने और शरीर के रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। जीवन के उतार चढाव और नियमित तनाव, खासकर आज के तेज रफ्तार वाली आधुनिक जीवन शैली में नवरात्र का त्यौहार न सिर्फ नए उत्साह का संचार करता है, बल्कि हमें थोड़ा ठहरकर आत्मचिंतन करने का अवसर भी देता है।

     

    नवरात्री (Navratri) को बुराई पर अच्छाई की जीत, शक्ति की साधना, जीवन में नई शुरुआत, आध्यात्मिक उन्नति, और सामाजिक समरसता के उत्सव के रूप मनाया जाता है. नवरात्रि के दौरान, लोग उपवास करते हैं, पूजा करते हैं, और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। यह त्योहार लोगों को एकसाथ जोड़ता है और उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है. इस दौरान भारत के हर कोने में एक अलग ही उल्लास और उत्साह देखने को मिलता है। चाहे वह व्रत-उपवास हो रामलीला का मंचन हो गरबा की धूम हो या भव्य दुर्गा पूजा, नवरात्र हर रूप में हमें अपनी परंपराओं से जोड़ता है। भारतीय संस्कृति में नवरात्र सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम है।

  • Narendra Modi के 75 साल, संघर्ष, उपलब्धि और चुनौती की दास्तान बेमिसाल

    Narendra Modi के 75 साल, संघर्ष, उपलब्धि और चुनौती की दास्तान बेमिसाल

    PM Narendra Modi @ 75 | आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. वह भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ है। 2014 में उन्होंने लोकसभा के चुनावों में मिली जबरदस्त जीत के बाद भारत के 14 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से लेकर अब तक वो लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने हुए है. इससे पहले उन्होंने लगातार चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भी काम किया.

     

    हालाँकि आज आप जिस नरेंद्र मोदी को जानते हैं वो सब उन्हें विरासत में नहीं मिला है. उन्होंने ये सब अपनी मेहनत, लगन, दृढ निश्चय और मूल्यों के बल पर हासिल किया है। उनका जीवन काफी उतार चढाव भरा रहा है. गुजरात के एक गाँव वडनगर और एक बेहद गरीब परिवार से सात लोक कल्याण मार्ग तक का सफ़र आसान तो नहीं रहा होगा.

     

    नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर, 1950 में गुजरात के एक कस्बे मेहसाणा के वडनगर में हुआ था। वह दामोदरदास मूलचंद मोदी और हीराबेन मोदी के छह संतानों में से तीसरी संतान हैं। उनका परिवार मोध घांची तेली समुदाय से है। वे अपने पिता को वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में मदद करते थे। जीवन की इन आरंभिक कठिनाइयों ने उन्हें न सिर्फ कठोर परिश्रम के मूल्य की समझ दी बल्कि इसके साथ ही आम लोगों की पीड़ा को समझने का मौका भी दिया। यही कारण है कि मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अंत्योदय अर्थात् अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करने के सिद्धांत का अनुकरण करते हुए जीवन जिया है.

     

    जब नरेंद्र मोदी आठ साल के थे, तब उन्होंने आरएसएस ज्वाइन की और अपने स्थानीय शाखों में भाग लेना शुरू कर दिया। वहां, वे लक्ष्मणराव इनामदार से मिले, जिन्होंने उन्हें आरएसएस में बाल स्वयंसेवक के रूप में शामिल किया और उनके राजनीतिक गुरु बन गए। उन्होंने छोटी उम्र से ही देशभक्त संस्थाओं के साथ काम कर अपने आपको देश सेवा में समर्पित कर दिया। हालाँकि उनके माता-पिता ने घांची परंपरा के अनुसार बचपन में ही उनकी शादी करा दी। 13 साल की उम्र में उनकी सगाई जशोदाबेन से हो गई, और जब वह 18 साल के थे तब उनकी शादी कर दी गई। लेकिन उनका मन तो पारिवारिक जीवन में नहीं लगा, और उन्होंने घर का त्याग कर भ्रमण पर निकाल गए. जिसके बाद घर में उनका अपनी मां हीराबेन के साथ ही घनिष्ठ संबंध रहा, और कई मौके पर इसकी तस्वीर देखने को मिलती रही।

     

    शादी के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी ने भारत की यात्रा शुरू की और गुजरात लौटने से पहले बेलूर मठ, रामकृष्ण आश्रम जैसे कई धार्मिक केंद्रों और हिमालयी क्षेत्रों का दौरा किया, जहाँ ढेर साधू संतों से मुलाकात की, जिसकी कई सारी कहानियां हैं। शायद यही कारण है की उनके जीवन में विवेकानंद का बड़ा प्रभाव बताया जाता है।

     

    अहमदाबाद लौटने के बाद मोदी ने हेडगेवार भवन में रह रहे इनामदार के साथ फिर से जुड़ गए और आरएसएस के लिए पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। ये आरएसएस का ही प्रभाव है की शाकाहारी और नशामुक्त जीवनशैली है मोदी जी की। और मज़बूरी में बनाए गए उनके आधी बांह वाला कुर्ता एक फैशन आइकॉन बन गया, जिसका युवाओं में भी काफी क्रेज है।

     

    1975 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत में आपातकाल की घोषणा की जो 1977 तक चली। इस अवधि के दौरान, इंदिरा जी ने अपने कई राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाल दिया और विपक्षी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया। इस दौरान मोदी जी को “गुजरात लोक संघर्ष समिति” का महासचिव नियुक्त किया गया, जो गुजरात में आपातकाल के विरोध में समन्वय करने वाली आरएसएस की एक समिति थी। हालाँकि कुछ समय बाद ही, आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। उन्हें गुजरात में भूमिगत होने के लिए मजबूर होना पड़ा और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार भेस में यात्रा करना पड़ता था। उन्होंने इमरजेंसी के दौरान की घटनाओं का वर्णन करते हुए गुजराती में “संघर्ष मा गुजरात” नामक एक पुस्तक भी लिखी है। इस भूमिका में वे जिन लोगों से मिले, वे ट्रेड यूनियन और समाजवादी कार्यकर्ता जॉर्ज फर्नांडीस के साथ-साथ कई अन्य राष्ट्रीय राजनीतिक हस्तियां भी थीं।

     

    1985 में आरएसएस द्वारा उन्हें भाजपा में स्थानांतरित कर दिया गया, यहीं से शुरू हुआ नरेंद्र मोदी का राजनितिक सफ़र. 1987 में अहमदाबाद नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अभियान को व्यवस्थित करने में उन्होंने मदद की, जिसे भाजपा ने आराम से जीता; जिसका श्रेय उनकी योजना को दिया गया, और एक साल बाद उन्हें पार्टी की गुजरात शाखा का महासचिव बनाया गया।

     

    1990 में वह भाजपा के उन सदस्यों में से एक थे जिन्होंने राज्य में गठबंधन सरकार बनाने में मदद की थी। इसके बाद पार्टी में उनका कद बढ़ता चला गया और 1990 में वे भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति के सदस्य नामित किए गए. 1990 में उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी की राम रथ यात्रा और 1991-92 में मुरली मनोहर जोशी की एकता यात्रा को व्यवस्थित करने में अपना योगदान दिया। परिणाम स्वरुप नरेंद्र मोदी को पार्टी का राष्ट्रिय सचिव बनाया गया, जहाँ उन्होंने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों की जिम्मेदारी संभाली।

     

    1998 के गुजरात विधानसभा चुनाव में आतंरिक गुटबाजी के बावजूद नरेंद्र मोदी की रणनीति की वजह से भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ जिसके परिणाम स्वरुप उन्हें भाजपा महासचिव के रूप में पदोन्नत किया गया। हालाँकि विपरीत माहौल में 2002 के चुनावों के लिए भाजपा को तैयार करने की जिम्मेदारी के रूप में नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली से गुजरात भेज दिया गया। तब उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को Gujarat के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली, और 24 फरवरी 2002 को राजकोट से उपचुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा के सदस्य बने।

     

    हालाँकि उनके मुख्यंमंत्री बनने के थोड़े समय में ही गोधरा में ट्रेन जलाने के बाद गुजरात में भयंकर दंगे हुए और उनके ऊपर भी विपक्ष द्वारा दंगे के दाग लगाए गए. लेकिन उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से न सिर्फ गुजरात को इन सब से बाहर निकाला, बल्कि खुद को भी एक सक्षम प्रशासक के रूप में स्थापित किया. उन्हें राज्य की अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास करने के लिए श्रेय दिया जाएं लगा। जिसकी वजह से आगामी विधानसभा चुनाव में जबरदस्त सफ़लता मिली और वो दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने.

     

    नरेंद्र मोदी लगातार चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और इस दौरान उनकी नीतियों को राज्य में भ्रष्टाचार को कम करने का श्रेय दिया गया। उन्होंने गुजरात में वित्तीय और प्रौद्योगिकी पार्क स्थापित किए और वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के दौरान बड़े निवेश को गुजरात में स्थापित किया। सूखे से जूझ रहे गुजरात के कई इलाकों भूजल संरक्षण परियोजनाओं को बढ़ावा दिया। इसके परिणामस्वरूप कई जलस्तर में कमी वाली तहसीलों ने 2010 तक अपने सामान्य भूजल स्तर को पुनः प्राप्त कर लिया था। परिणामस्वरूप, राज्य का कृषि उत्पादन बड़ा हो गया, और गुजरात का कृषि विकास दर लगभग 10.97 हो गया! इसके साथ ही उनकी सरकार ने गुजरात में तमाम आधारभूत सुविधाएँ और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार की और गुजरात का विकास पुरे देश में गुजरात मॉडल के नाम से जाना जाने लगा.

     

    उस समय नरेंद्र मोदी पहले वे राजनेता थे जिनकी एक मज़बूत ऑनलाइन उपस्थिति थी. वो प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल लोगों से जुड़ने और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए करते थे. वो सर्वाधिक प्रौद्योगिकी मूलक सोच रखने वाले नेता के रूप में जाने जाने लगे. फेसबुक, ट्वीटर, गूगल सहित अन्य सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता ने उनके व्यक्तिगत संपर्क को और मजबूती दी।

     

    परिणाम ये हुआ की नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पुरे देश में फ़ैल गयी, जिससे वे न केवल पार्टी के भीतर सबसे प्रभावशाली नेता बने, बल्कि भारत के प्रधान मंत्री के लिए एक संभावित उम्मीदवार भी बन गए। तब जून 2013 में उन्हें लोकसभा के 2014 के चुनावों के लिए भाजपा के अभियान का नेता चुना गया और 2014 के आम चुनाव में उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भाजपा का नेतृत्व किया. 2014 के चुनाव में भाजपा को जबरदस्त सफ़लत मिली और 1984 के बाद किसी भी एक पार्टी के लिए पहली बार लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ।

     

    प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने व्यवस्थाओं में बड़े आधारभूत बदलाव किए. उन्होंने योजना आयोग को बदलक्र इसकी जगह नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अर्थात NITI Aayog बनाया। इसके साथ ही 1,200 अप्रचलित कानूनों को भी निरस्त किया, अर्थव्यवस्था में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ाया, और शिथिल पद रही नौकरशाही के कामकाज में भी सुधार करने का प्रयास किया।

     

    इसके अलावे डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, उच्च मूल्यवर्ग के बैंक नोटों के विमुद्रीकरण अर्थात डिमोनेटाईजेशन, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला योजना, और जनधन योजना जैसी अनेक गरीब कल्याण की योजनाएं चलायी, जिसका परिणाम ये हुआ की नरेंद्र मोदी को दूसरे कार्यकाल में भी शानदार जीत मिली, और 30 मई 2019 को उन्होंने दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

     

    सत्ता में दुबारा लौटने के बाद उनकी सरकार को कोरोना जैसी गंभीर वैश्विक संकट का सामना करना पड़ा, जिसमें पूरा देश लॉकडाउन हो गया, अर्थव्यवस्था चरमराने लगी, सरकार विरोधी स्वर मुखर होने लगे. लेकिन उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व न सिर्फ अर्थव्यवस्था को संभाला बल्कि अपने घोषणापत्र को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण और मजबूत फैसले भी लिए, जिसमें तिन तलाक ख़त्म करना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 ख़त्म करना, CAA का कानून बनाना, कृषि सुधार बिल लाना आदि शामिल है। हालाँकि इन फैसलों की वजह से उन्हें काफी विरोध भी झेलना पड़ा. इस दौरान उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी भावनात्मक झटका लगा. 2022 में नरेंद्र मोदी की माँ हीरा बा का 99 वर्ष की अवस्था में स्वर्गवास हो गया.

     

    हालाँकि साल 2024 में हुए आम चुनाव में नरेंद्र मोदी फिर से लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री तो बने. लेकिन इसबार चुनौतियाँ पहले से ज्यादा बढ़ गयी. जहाँ पिछली दो बार उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार चलाई थी, वहीँ इस बार उन्हें गठबंधन की सरकार बनानी पड़ी. और बात की जाए गठबंधन सरकार की तो पीएम मोदी को गठबंधन सरकार और इसके खींचतान के पूर्व अनुभव नहीं रहा है, न मुख्यमंत्री रहते हुए और न प्रधानमंत्री रहते हुए. एक तरफ गठबंधन की मज़बूरी, दूसरी तरफ मजबूत विपक्ष सरकार के लिए चुनौती बढ़ने वाले, तो तीसरी तरफ गठबंधन सरकार की वजह से वैश्विक शक्तियों का मुखर होता षड़यंत्र. चुनौतियाँ चारो तरफ से आने लगी. और इसे पीएम मोदी के राजनितिक पारी का अंतिम चरण माना जाने लगा. लेकिन केवल एक साल में ही पीएम मोदी ने हमेशा की तरह शानदार वापसी करते हुए हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में लगातार जीत हासिल कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया.

     

    अगर बात करें वर्तमान चुनौतियों की तो यह भी चौतरफा खड़ा नजर आ रहा है. चीन के साथ बड़ा व्यापारिक घाटा, बांग्लादेश में तख्तापलट, ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान के साथ तल्ख़ रिश्ते, पाकिस्तान अमेरिका की बढ़ती नजदीकीयां, अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ, और भारत में भी पडोसी देश की तरह राजनितिक उलटफेर के उम्मीद में लगा हुआ देशी और विदेशी शक्तियां. अगर इन तमाम घटनाक्रम को जोड़कर देखें तो ये यही इशारा कर रही है की अभी भी आगे राह आसन नहीं है.

     

    अगस्त में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाए, और भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनमी कहकर भारतीय अर्थव्यवस्था की एक वैश्विक नकारात्मक छवि बनाकर दबाव बनने की कोशिश की. भारत की विपक्षी पार्टियों ने भी खुलकर ट्रम्प का समर्थन किया. इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका माना जाने लगा. लेकिन ऐसी विषम परिस्थिति में भी पीएम मोदी ने हार नहीं मानी. छोटे किसानों, छोटे उद्योगों और देश के हितों के लिए ट्रम्प के किसी भी दबाव का सामना करने की घोषणा कर दी.

     

    जहाँ घरेलु मोर्चे पर अर्थव्यवस्था की रफ़्तार बनाए रखने के लिए 15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी ने ऐतिहासिक GST संशोधन की घोषणा कर दी. जिसमें केवल दो टैक्स स्लैब होंगे – 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत. इससे घरेलु खपत बढेगा, आम नागरिक को सस्ते सामान मिलेंगे और व्यापार को अधिक बिक्री से लिक्विडिटी और आत्म निर्भरता मिलेगी. वहीँ वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी ने कूटनीतिक कदम उठाते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से बातचीत की. और शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन सम्मेलन में उनकी भागीदारी ने तो अमेरिका को इतना असहज कर दिया की अमेरिका के पूर्व सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा, कि ट्रंप की कार्रवाई ने मोदी को रूस-चीन ब्लॉक के करीब ला दिया है. बिना कुछ बोले पीएम मोदी के इन सब प्रयासों का प्रभाव ये हुआ की टैरिफ के बावजूद भी भारत की दुनियां की सबसे तेज ग्रोथ रेट वाले देशों में बना हुआ है. इतना ही नहीं, प्रेसिडेंट ट्रम्प को भी इस बदलते जियोपॉलिटिक्स पर कई बार बयान देना पड़ा और दबाव में रुका हुआ ट्रेड डील फिर से दबाव में ही बैक चैनल शुरू हो गया.

     

    हालाँकि न तो घरेलु चुनौतियाँ अभी समाप्त हुई और न ही वैश्विक. न तो अभी अमेरिका ने अपनी साजिशें रोकी है और न ही पश्चिमी ताकतों ने. हालांकि अगर इतिहास और पीएम की पिछले सफ़र पर नजर डालें तो यह पता चलता है की जब जब पीएम मोदी के सामने कठिन चुनौती या संकट आई है तब तब वह और मजबूत बनकर निकले हैं. गठबंधन की सरकार चलाते हुए भी पीएम मोदी ने पश्चिमी दबाव का सामना करते हुए भारत को ग्लोबल साउथ के प्रतिनिधि के रूप में खड़ा कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बुलावे को नजरअंदाज कर यह भी दिखा दिया की उनके लिए भारतीय हित सबसे पहले है. विकास पर उनकी पैनी नज़र और परिणाम हासिल करने की उनकी प्रामाणिक क्षमता ने उन्हें भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बनाया है। इस मजबूत इरादों का ही परिणाम है की आज वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी की स्वीकृति दर 75 प्रतिशत से अधिक है. अब तक उन्हें कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार सहित रूस, युएई, सऊदी अरब सही कई देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जा चूका है.

     

    एक तरफ भारत की अर्थव्यवस्थ चौथे से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ दौड़ लगा रहा है तो वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने राजनितिक जीवन की समाप्ति के हर भविष्यवाणी को झुठला कर नया इतिहास लिखते जा रहे हैं. वो हर नई चुनौती को न सिर्फ जीत की सीढ़ियों में बदलते जा रहे हैं, बल्कि 75 की उम्र भी अपनी उर्जा, क्षमता और कार्यकुशलता से सबको आश्चर्यचकित भी कर रहे हैं.

  • संसद द्वारा स्वीकृत WAQF Act 2025 के कई प्रावधानों पर Supreme Court ने लगाई रोक

    संसद द्वारा स्वीकृत WAQF Act 2025 के कई प्रावधानों पर Supreme Court ने लगाई रोक

    भारतीय संसद के दोनों सदनों से स्वीकृत होने के बाद और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने बाद बने इस वक्फ एक्ट 2025 के कई सारे प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून के उन प्रावधानों पर रोक लगा दी है, जिनके अनुसार किसी संपत्ति को तब तक वक्फ भूमि नहीं माना जाएगा, जब तक कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विवाद का निर्णय सरकार के नामित अधिकारी द्वारा नहीं कर लिया जाता। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के उस प्रावधान पर भी रोक लगा दी है जिसके तहत वक्फ बनाने के लिए किसी व्यक्ति को 5 साल तक इस्लाम का अनुयायी होना ज़रूरी था। यह प्रावधान तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया है जब तक राज्य सरकारें यह तय करने के लिए नियम नहीं बना लेतीं कि कोई व्यक्ति इस्लाम का अनुयायी है या नहीं।

     

    सुप्रीम ने वक्फ एक्ट 2025 पर सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कहा – हमने माना है कि पूर्वधारणा हमेशा क़ानून की संवैधानिकता पर आधारित होती है और अत्यंत दुर्लभ मामलों में ही ऐसा किया जा सकता है। हमने पाया है कि पूरे अधिनियम को चुनौती दी गई है, लेकिन मूल चुनौती धारा 3(आर), 3सी, 14 थी। हमने 1923 के अधिनियम से विधायी इतिहास का अध्ययन किया है और प्रत्येक धारा के लिए प्रथम दृष्टया चुनौती पर विचार किया है और पक्षों को सुना है, पूरे क़ानून के लिए कोई आधार नहीं बनाया गया था। लेकिन जिन धाराओं को चुनौती दी गई है, उन पर हमने स्थगन आदेश दिया है।

     

    जिन प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है उनमें निम्नलिखित प्रमुख  है :

    1. धारा 3r – इस्लाम धर्म का पालन करने के 5 साल तक के नियम तब तक स्थगित रहेंगे जब तक राज्य सरकारें इसके निर्धारण हेतु तंत्र प्रदान करने हेतु नियम नहीं बना लेतीं। तंत्र के अभाव में, शक्तियों का मनमाना प्रयोग होगा।

     

    2. धारा 3सी का प्रावधान- ऐसी संपत्ति को तब तक वक्फ संपत्ति नहीं माना जाएगा जब तक कि नामित अधिकारी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर देता। यदि पदाभिहित अधिकारी यह निर्धारित करता है कि संपत्ति सरकारी संपत्ति है, तो वह राजस्व अभिलेखों में आवश्यक सुधार करेगा तथा इस संबंध में राज्य सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इस पर आदेश देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

    कलेक्टर को अधिकार निर्धारित करने की अनुमति देना शक्तियों के पृथक्करण के खिलाफ है, कार्यपालिका को नागरिकों के अधिकार निर्धारित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। जब तक नामित अधिकारी द्वारा निष्कर्षों को अंतिम रूप नहीं दिया जाता है, तब तक संपत्ति के अधिकार प्रभावित नहीं होंगे। जब तक धारा 3सी के अनुसार वक्फ संपत्ति के स्वामित्व का मुद्दा अंतिम रूप से तय नहीं हो जाता, तब तक न्यायाधिकरण द्वारा धारा 83 के तहत शुरू की गई कार्यवाही और उच्च न्यायालय के अगले आदेशों के अधीन, न तो वक्फ को संपत्ति से बेदखल किया जाएगा और न ही राजस्व रिकॉर्ड और बोर्ड के अभिलेख प्रभावित होंगे। हालाँकि, धारा 3सी के तहत जाँच शुरू होने पर, और धारा 83 के तहत अंतिम निर्धारण तक, और अपील में उच्च न्यायालय के अगले आदेशों के अधीन, ऐसी संपत्तियों के संबंध में किसी भी तृतीय-पक्ष के अधिकार का सृजन नहीं किया जाएगा।

     

    3. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि धारा 9 के तहत केंद्रीय वक्फ परिषद में 20 में से चार गैर-मुस्लिम सदस्य नहीं होंगे। इसी तरह, धारा 14 के तहत राज्य बोर्डों के लिए यह निर्देश दिया जाता है कि इसमें 11 में से तीन से अधिक गैर-मुस्लिम सदस्य नहीं होंगे।

     

    4. धारा 23- जिसके प्रावधान के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की मांफ थी पदेन अधिकारी मुस्लिम समुदाय से होना चाहिए। इस पर सुप्रीम ने आदेश दिया की यद्यपि हम धारा 23 पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं हैं, फिर भी हम निर्देश देते हैं कि जहां तक ​​संभव हो, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जो मुस्लिम समुदाय में से पदेन सचिव हो, की नियुक्ति के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

  • SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

    SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

    अलीगढ़ में चंद्रावती देवी और उसके परिवार ने SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर 10 सालों में 15 झूठे केस दर्ज कराए और मुआवजे के तौर पर सरकार से करीब 46 लाख रुपए हड़प लिए। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद चौंकाने और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अलीगढ़ के हस्तपुर गाँव की रहने वाली एक महिला चंद्रावती देवी और उनके परिवार पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति के शोषण को रोकने के लिए बनाए गए कानून SC/ST Act और अनुसूचित जाति के लिए बनी विभिन्न योजनाओं का गलत फायदा उठाकर करीब 46 लाख रुपए की रकम हड़प ली। आइए जानते हैं विस्तार से की पूरा मामला क्या है?

     

    भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि पिछले 10 सालों में चंद्रावती देवी और उनके परिवार के खिलाफ 15 अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से कई मामले SC/ST एक्ट, 1989 के तहत दर्ज हुए हैं। इस कानून के तहत, पीड़ितों को आर्थिक सहायता और कानूनी सुरक्षा दी जाती है। जांच में ये आरोप लगा है कि चंद्रावती और उनका परिवार बार-बार झूठे केस दर्ज कर इन योजनाओं का लाभ उठाता रहा और अब तक करीब 46 लाख रुपए की रकम हासिल कर चुका है।

     

    राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉ अर्चना मजूमदार ने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले की गहन जाँच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। NCSC अब इस मामले की जाँच करेगा। SC/ST Act का दुरुपयोग करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। यदि कोई व्यक्ति झूठा मुकदमा दर्ज कराता है या सरकारी मदद लेता है, तो उसे 6 महीने से 7 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा, यदि वित्तीय धोखाधड़ी साबित होती है, तो उस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई हो सकती है, जिसमें 7 साल की सजा और संपत्ति जब्ती भी शामिल है।

     

    सरकारी योजनाओं से धन उगाही या लोगों से वसूली का ये कोई पहला मामला नहीं है। 2018 में भी अलीगढ़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहाँ एक दलित परिवार ने झूठे केस से 3 लाख रुपए मुआवजा लिया था। यह मामला सिर्फ एक गाँव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में SC/ST योजनाओं के दुरुपयोग की गंभीरता को उजागर करता है। इस तरह धन वसूली के लिए इस कानून के दुरुपयोग का मामला अब आम हो चूका है! इस कानून का उपयोग शोषण रोकने या क़ानूनी सहायता में कम और शोषण करने और धन सोधन में ज्यादा हो रहा है! मामला चाहे कुछ भी हो, लोगों को इस एक्ट की धमकी देकर डराया जाता है! इस कानून का दुरुपयोग अब इतना विकराल रूप ले चूका है की अब समाज में इसे आम तौर इसे समाज में वसूली एक्ट का नाम दिया जाने लगा है!

     

    SC/ST Act का दुरुपयोग न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह सामाजिक न्याय की अवधारणा को भी कमजोर करता है। ऐसे मामलों से न सिर्फ वास्तविक पीड़ितों को समय पर न्याय और सहायता मिलने में बाधा उत्पन्न होती है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों में समानता के संवैधानिक अधिकार के प्रति अविश्वास पैदा होता है. ऐसे मामले संविधान और न्याय व्यस्था में उम्मीद को भी कमजोर करता है. इस तरह के मामले से समाज में भाईचारे भी कमजोर होता है, और आपसी सामजिक वैमनस्य को भी जन्म होता है।

     

    अब समय की मांग है की सरकार को इस तरह के योजनाओं की सख्त निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया अपनानी चाहिए, ताकि वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक मदद तो पहुँचे लेकिन धोखेबाज लोग इस तरह के फर्जीवाड़ा और वसूली को अपना धंधा न बना सकें। इसके आलावा ऐसी व्यवस्था भी बने, जिसमें दलितों को शोषण से सुरक्षित भी रखा जा सके, लेकिन वर्तमान SC ST Act का दुरुपयोग किसी निर्दोष को फंसाने या धन उगाही के लिए भी न हो!