Category: हिमाचल प्रदेश

  • Himachal Pradesh Tour | Shimla, Kullu, Manali, Dharamshala सहित हिमाचल के अन्य प्रमुख पर्यटक स्थल

    Himachal Pradesh Tour | Shimla, Kullu, Manali, Dharamshala सहित हिमाचल के अन्य प्रमुख पर्यटक स्थल

    Himachal Pradesh Tour | Shimla, Kullu, Manali, Dharamshala सहित हिमाचल के अन्य प्रमुख पर्यटक स्थल | अगर आप हिमाचल (Himachal Pradesh) घुमाने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए की हिमाचल में कौन कौन सी जगह घुमाने वाली है. हिमाचल प्रदेश को शांति का पर्याय माना जाता है. हिमाचल को देव भूमि और बर्फ की भूमि भी कहा जाता है. हरे भरे खेत, पवित्र स्थान, बर्फ से ढंके पहाड़ी, बहती नदियाँ, प्यारे प्यारे बाग़ और सुबह की शांत एवं मनमोहक सुगंध, ये किसी का मन मोह सकता है. हिमाचल अपने सुन्दर, मनोरम और रमणीय दृश्यों से न सिर्फ पर्यटकों का मन मोह लेता है, बल्कि उसे प्रकृति को करीब से महसूस करने का अवसर भी देता है. एकबार जो यहाँ का खुबसूरत नजारा देख लेता है, उसे इस भूमि से हमेसा के लिए प्रेम हो जाता है. वैसे तो पूरा हिमाचल ही घुमने वाली जगह है. लेकिन हम आपको बताएँगे वो कुछ सर्वश्रेष्ठ जगह जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होता है.

     

    हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शिमला, कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, मैकलोडगंज, डलहौजी, कल्पा, स्पीति घाटी, कांगड़ा, पालमपुर, कुफरी, कसौली, कसोल और खज्जियार बेहद प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय हैं.

     

    Shimla : इनमें सबसे पहले बात करते हैं शिमला की. शिमला अर्थात पहाड़ों की रानी और हिमचल प्रदेश की राजधानी है. यह भारत के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक और हिमाचल के लिए शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। शिमला का नाम देवी श्यामला से लिया गया है, जिन्हें देवी काली का अवतार माना जाता है। हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हिमालय की तलहटी में स्थित यह शहर ट्रैकिंग के लिए भी मशहूर है। सर्दियों में पूरा शहर बर्फ से ढक जाता है और पर्यटक आइस स्केटिंग और स्कीइंग का आनंद भी लेते हैं। शिमला में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक है “द रिज”. यह एक बड़ा खुला क्षेत्र है जो कभी शिमला बनाने वाली सात पहाड़ियों में से दो के बीच का एक रिज है। इसके अलावे पर्यटक यहाँ ऑब्ज़र्वेटरी हिल से सूर्यास्त और सूर्योदय के लुभावने दृश्यों का आनंद भी लेते हैं।

     

    Kullu Manali : हिमाचल के दुसरे प्रसिद्द स्थलों में है कुल्लू और मनाली. कुल्लू और मनाली वैसे तो दो स्थान हैं लेकिन बेहद आस पास होने की वजह से दोनों को अक्सर एक ही स्थान माना जाता है। लेकिन ब्यास नदी के तट पर स्थित कुल्लू घाटी में कुल्लू और मनाली दो रमणीय स्थल हैं। कुल्लू-मनाली हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं। यह बर्फ से ढके पहाड़ों, प्राकृतिक सुंदरता, इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। कुल्लू ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, सुल्तानपुर पैलेस, बिजली महादेव मंदिर, भृगु घाटी और पार्वती घाटी के लिए प्रसिद्ध। तो मनाली अपने तिब्बती मठों, रोहतांग दर्रे, सोलंग घाटी और हडिम्बा देवी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

     

    Dharamshala and Mcleodganj : हिमाचल में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल धर्मशाला और ऊपरी धर्मशाला या मैक्लोडगंज भी हैं, जो एक दूसरे से मात्र 5 किमी दूर हैं। धर्मशाला से मैक्लोडगंज स्काईवे के जरिए दस मिनट में पहुंचा जा सकता है। तिब्बत पर चीन के कब्जे और तिब्बती बौद्धों के निर्वासन के बाद धर्मशाला उनका मुख्य निवास बन चूका है। यहाँ जो देखने लायक स्थान हैं वो दलाई लामा मंदिर, नामग्याल मठ और ग्युतो तांत्रिक मठ मंदिर हैं। प्राकृतिक रूप से बनी डल झील भी धर्मशाला में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

     

    Dalhousie : डलहौजी भी हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अपनी सुखद जलवायु और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाने वाला यह स्थान, विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों से भरा हुआ है. यह धौलाधार पर्वत श्रृंखला के करीब पाँच पहाड़ियों में फैला हुआ है। यहाँ डैनकुंड चोटी, चामुंडा देवी मंदिर, भूरी सिंह संग्रहालय और सुभाष बावली प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावे करेलानु में स्थित प्राकृतिक झरना भी डलहौजी के पर्यटक आकर्षणों में से एक है, जिसमें औषधीय गुण हैं।

     

    Khajjiar : चंबा जिले में स्थिति खजियार एक पहाड़ी शहर है जो अपने देवदार के जंगलों, प्राचीन मंदिरों और झीलों के लिए जाना जाता है। खजियार को ‘भारत का मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है। खजियार झील और खजिनाग मंदिर, यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं। यह पैराग्लाइडिंग, ज़ोरबिंग और ट्रैकिंग जैसे गतिविधियों के लिए जा सकता है। खजियार काला टॉप वन्यजीव अभयारण्य के लिए भी प्रसिद्ध है.

     

    Kasol : कसोल हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत गांव है। कसोल पार्वती नदी, ट्रैकिंग बेसकैंप, और इसके इज़रायली निवासियों के लिए प्रसिद्ध है. इसे अक्सर ‘भारत का छोटा इज़राइल’ के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ की पार्वती नदी राफ्टिंग के लिए मशहूर है।

     

    Kasauli : कसौली चंडीगढ़ से लगभग 60 किमी दूर है। यह हिल स्टेशन बहुत सारी वनस्पतियों और शांति के लिए पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। कसौली पैदल यात्रियों के लिए बेहद उत्तम है और इसे ज़्यादातर पैदल ही कवर किया जा सकता है। मनकी कसौली का सबसे ऊँचा स्थान है और माना जाता है कि यह वह स्थान है जहाँ भगवान हनुमान ने रामायण में लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी की खोज करते हुए अपना पैर रखा था।

     

    Kufri : कुफरी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो अपने ट्रैकिंग और हाइकिंग ट्रेल्स के लिए जाना जाता है। सर्दियों में, रोमांच चाहने वाले पर्यटक बर्फ से ढकी ढलानों पर स्कीइंग और टोबोगनिंग का आनंद लेने के लिए कुफरी आते हैं। कुफरी अपने सेब के बागों, हरे-भरे देवदार और चीड़ के पेड़ों के लिए भी प्रसिद्ध है।

     

    Palampur : पालमपुर में सुगंधित चाय के बागान एक विशाल क्षेत्र में फैले हुए हैं और यहाँ प्रसिद्ध कांगड़ा चाय का उत्पादन होता है। इसलिए इसे जिसे उत्तरी भारत की चाय की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है,. यह पैराग्लाइडिंग और लोकप्रिय टॉय ट्रेन की सवारी के लिए भी जाना जाता है.

     

    Kangra : कांगड़ा में घूमने के लिए कई जगहें हैं। कांगड़ा गग्गल हवाई अड्डे से मात्र 13 किमी दूर है। कांगड़ा में मसरूर मंदिर 15 चट्टान काटकर बनाए गए मंदिर हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि इन्हें पांडवों ने वनवास के दौरान बनाया था। प्रत्येक मंदिर नक्काशीदार है और मूर्तियों से सजाया गया है। कांगड़ा जिले को देवभूमि के नाम से भी कहा जाता है क्योंकि इसमें बज्रेश्वरी देवी मंदिर, बैजनाथ शिव मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर और ज्वालामुखी मंदिर जैसे कई मंदिर और तीर्थस्थल है।

     

    Spiti Valley : स्पीति हिमालय में स्थित एक रेगिस्तानी पहाड़ी घाटी है। स्पीति नाम का तात्पर्य मध्य भूमि से है, अर्थात तिब्बत और भारत के बीच की भूमि। यह घाटी दुनिया के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में से एक है और भारी बर्फबारी के कारण हर साल लगभग छह महीने तक बाकी दुनियां से कटी रहती है।

     

    Kalpa : किन्नौर जिले में स्थित, कल्पा किन्नौर कैलाश पर्वतों और हरे-भरे देवदार के जंगलों के विस्तृत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान सेब के बागों के लिए प्रसिद्द है, और यहाँ के लोगों की मुख्या आजीविका भी सेबों के बाग़ ही है. कल्पा के ऊंचे स्थान से, कोई भी व्यक्ति पूरे दिन मनमोहक रंग परिवर्तन प्रदर्शित करते हुए, पूजनीय कैलाश शिवलिंग को देख सकता है।

     

    Shopping in Himachal : अब बात कर ली जाए खरीददारी की, तो हिमाचल में पर्यटकों के खरीदारी के लिए बहुत कुछ है. इनमें प्रमुख रूप से शामिल है हस्तशिल्प, टोपियाँ, तिब्बती कालीन, लड्कड़ी और धातु से बने जजटिल नक्काशी और प्रतिक चिन्ह के काम जो घरों की सजावट के लिए बेहद आदर्श है. इसके अलावे हिमाचल ऊनी कपड़ों के लिए भी प्रसिद्द है. पश्मीना शॉल और कुल्लू शॉल भी बेहद लोकप्रिय है.

     

    हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से जून के बीच है। इस अवधि में मौसम की स्थिति सबसे अच्छी होती है, जो इसे बाहरी गतिविधियों और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आदर्श बनाती है।

     

    हिमाचल प्रदेश में तीन घरेलू हवाई अड्डे हैं: मनाली के पास भुंतर, शिमला के पास जुब्बड़हट्टी और कांगड़ा में गग्गल हवाई अड्डा। ये हवाई अड्डे दिल्ली और चंडीगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों से जुड़े हुए हैं. ट्रेन के जरिए आप पठानकोट और पठानकोट से सोलन और उना के लिए जा सकते हैं. कालका को जोड़ने वाली टॉय ट्रेन भी चलती है जो बेहद रमणीय स्थानों से गुजरती है. सडक के रास्ते दिल्ली और चंडीगढ़ से बस और टैक्सी के जरिए आप हिमाचल जा सकते हैं.

    Himachal Pradesh | Himachal Tour | Tourism | Incredible India | Ganga News

  • Rana Sanga के अपमान पर संसद में संग्राम, Anurag Thakur का Ramji Lal Suman पर पलटवार

    Rana Sanga के अपमान पर संसद में संग्राम, Anurag Thakur का Ramji Lal Suman पर पलटवार

    WATCH : Rana Sanga के अपमान पर संसद में संग्राम, Anurag Thakur का Samajwadi Party के Ramji Lal Suman पर हमला.

    समाजवादी पार्टी के नेता रामजी लाल सुमन द्वारा, वीर राणा सांगा अर्थात महाराणा संग्राम सिंह के, अपमान का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है. इसे मुद्दे पर सड़क से लेकर, संसद तक में संग्राम छिड़ गया है.भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने इस अपमान पर पलटवार करते हुए संसद में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला.उन्होंने बिना नाम लिए कहा – मेवाड़ शिरोमणि को तुम नीचा क्या दिखाओगे, मुग़लिया सोच की औलादों. आज अगर राणा सांगा ज़िंदा होते, तो तुम जैसे दूर कौने में बैठ कर टोपियाँ सिल रहे होते.

  • बहुचर्चित गुड़िया मर्डर व रेप केस में सस्पेंड पूर्व IG जहूर हैदर जैदी को बहाल करेगी हिमाचल सरकार

    बहुचर्चित गुड़िया मर्डर व रेप केस में सस्पेंड पूर्व IG जहूर हैदर जैदी को बहाल करेगी हिमाचल सरकार

    हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया रेप व मर्डर प्रकरण में सस्पेंड चल रहे पूर्व IG जहूर हैदर जैदी (Zahur Haider Zaidi) को हिमाचल सरकार ने राहत प्रदान कर दी है। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने जैदी की सस्पेंशन को रद्द कर दिया है। उन्हें अब पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करना है, जहाँ से इनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

     

    भास्कर के रिपोर्ट के मुताबिक 15 जनवरी 2020 को कोटखाई मामले में शिमला की पूर्व SP सौम्या सांबशिवन पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाने पर हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने जैदी को सस्पेंड किया था। सौम्या सांबशिवन (Soumya Sambasivan) ने अदालत में जैदी के खिलाफ एक आवेदन दिया, जिसमें कहा कि जैदी ने उन पर बयान बदलने का दबाव डाला था। इस पर CBI की विशेष अदालत ने DGP को एक नोटिस जारी किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कानून के मुताबिक कार्रवाई करने को कहा और राज्य सरकार ने जैदी को सस्पेंड कर दिया।

     

    6 जुलाई 2017 को कोटखाई में 10वीं कक्षा की छात्रा गुड़िया का शव तांदी के जंगल में मिला। इस मामले की जांच के लिए पूर्व IG जहूर हैदर जैदी की अध्यक्षता में SIT गठित की गई। SIT ने इस मामले में एक स्थानीय युवक सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक नेपाली युवक सूरज की कोटखाई थाने में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद यह मामला CBI को सौंपा गया। जांच में CBI ने पाया कि आरोपी सूरज की मौत पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने से हुई।

     

    तब IG जहर हैदर जैदी समेत पूर्व SP शिमला डीडब्ल्यूडी नेगी, ठियोग के तत्कालीन DSP मनोज जोशी, कोटखाई थाने के SHO राजेंद्र सिंह समेत 8 पुलिस कर्मी गिरफ्तार किए गए। और जहूर हैदर जैदी 582 दिन तक कंडा जेल में रहे हैं। निचली अदालत में जमानत नहीं मिलने पर 23 मार्च 2018 को जहूर हैदर जैदी सुप्रीम कोर्ट गए। उनकी याचिका पर देश की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, और हिमाचल सरकार ने बहाली की खुशखबरी। (Ganga News)