• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home History

राजा और रानी की प्रेम कहानी बयां करता है ये किला, देखने वालों की लगी रहता है भीड़!

by Pooja Suryawanshi
2 May 2025
in History, ट्रेवल, मध्य प्रदेश
TwitterFacebookWhatsappTelegram

Narwar Fort | जब भी खूबसूरत वादियों और संस्कृति की बात हो और उसमें मध्य प्रदेश का नाम ना हो? ऐसे कैसे हो सकता है, दोस्तों मध्य प्रदेश में ऐसे कई स्मारक, महल बने हुए हैं जो बरसों पुराने इतिहास को समेटे हुए हैं। अब तक हमने आपको मध्य प्रदेश से जुड़े ऐसे कई महल और स्मारक के बारे में बताया जिनका बहुत महत्व है और यह मध्य प्रदेश की शान बढ़ाते हैं। इसी बीच हम लेकर आए हैं मध्य प्रदेश के एक और किले की जानकारी जो बहुत खास है और यह काफी प्रचलित भी है। इसका इतिहास अपने आप में काफी भव्य रहा है और यह किला भी काफी सुर्खियों में रहा है। तो चलिए जानते हैं इस किले के बारे में…

 

दरअसल, हम जिस किले के बारे में बात कर रहे हैं वो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से 302 किलोमीटर दूर और ग्वालियर से तकरीबन 82 किलोमीटर दूर कालीसिंध नदी के पूर्व में 50 फीट की ऊंचाई पहाड़ी पर बसा हुआ है। यह किला अपने आप में काफी भव्य है जो करीब 7 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है।

RelatedPosts

Onam | ओणम को भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है?

Himachal Pradesh Tour | Shimla, Kullu, Manali, Dharamshala सहित हिमाचल के अन्य प्रमुख पर्यटक स्थल

Patna Zoo | पटना चिड़ियाघर में एक दिन | Sanjay Gandhi Biological Park | Patna Chidiyaghar

 

इस किले का नाम नरवर किला (Narwar Fort) है और इसकी बहुत दिलचस्प कहानी है। दरअसल महाभारत में किले की चर्चा राजा नल की राजधानी के रूप में की गई है। नरवर को पहले नलपूल नाम से जाना जाता था। इतिहास की माने तो 12वीं शताब्दी में इस पर परिहार, तोमर कछवाहा जैसे शासको का अधिकार रहा। कहते हैं काफी समय तक इस पर मुगलों ने भी राज किया फिर 18वीं और 19वीं शताब्दी में मराठा सिंधियों के अधिनियम ये किला आ गया।

 

इस किले का पूरा डिजाइन राजपूताना है जो बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। किले की एक-एक दीवार में काफी बारीकी देखने को मिलती है। दोस्तों इस किले को देखने के लिए आपको कई सीढ़ियां भी चढ़नी पड़ती है तब कहीं जाकर इस किले की सुंदरता को आप निहार पाते हैं। चारों तरफ हरियाली से घिरा यह किला काफी चर्चा में रहता है और अक्सर इसे देखने वालों की भीड़ लगी रहती है।

 

इस किले की एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी भी बताई जाती है। कहा जाता है कि नरवर किला को नल और दमयंती की प्रेम कहानी की वजह से बनाया गया था। दरअसल दमयंती विदर्भ देश के राजा भीम की पुत्री थी जबकि नल निषाद के राजा वीर सिंह के पुत्र थे। कहा जाता है कि दोनों ही बहुत गुणी और रूपवान हुआ करते थे और उनकी सुंदरता की चर्चा दूर-दूर तक हुआ करती थी। लेकिन इन दोनों ने कभी भी एक दूसरे को नहीं देखा था। यह दोनों केवल एक दूसरे की सुंदरता और गुण के बारे में सुनकर ही एक दूजे से प्रेम करने लगे थे।

 

इसी बीच जब दमयंती के स्वयंवर का समय आया तो इसमें वरुण, अग्नि, इंद्र, नल और यम भी आए। ऐसा कहा जाता है कि चारों स्वयंवर में नल का चेहरा धारण करके आए थे। नल की तरह दिखने वाले पांच पुरुषों को देखकर दमयंती खुद भी दंग रह गई थी। किंतु उनके प्रेम को कोई हारा नहीं सका। कहा जाता है कि दमयंती के प्यार में इतनी ताकत थी कि उन्होंने देवताओं से शक्ति मांग कर अपने असली प्रेम की पहचान की और उससे शादी कर ली, लेकिन कुछ समय साथ रहने के बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

 

इतिहास में ऐसा कहा गया है कि नल अपने भाई पुष्कर से जुए में सब कुछ हार जाता है जिसके बाद दमयंती अपने परिवार के साथ रहने लगती है। वहीं सब कुछ हार जाने के बाद नल गायब हो जाते हैं। इसी बीच दमयंती के पिता दोबारा उसके स्वयंवर की घोषणा कर देते हैं। उधर दमयंती से अलग होने के बाद नल को कर्कोटक नाम के सांप ने काट लिया होता है जिसकी वजह से उसका पूरा रंग काला पड़ जाता है। यहां तक के उसे कोई पहचान भी नहीं पा रहा था।

 

इसी बीच नल बावुक नाम से सारथी बनकर विदर्भ पहुंचे। नल का चेहरा कुछ ऐसा हो गया था कि, दमयंती के लिए भी पहचानना थोड़ा मुश्किल था हालांकि उसने अपने प्रेम को पहचान लिया। इसके बाद नल ने अपने भाई पुष्कर के साथ एक बार फिर से जुआ खेला और हारी हुई सारी चीज अपने नाम कर ली। इसके बाद ही इस किले का निर्माण किया गया।

 

जब आप इस किले में प्रवेश करेंगे तो आपको चार द्वार पार करने पड़ते हैं। पहले द्वारा पिसनारी दरवाजा कहलाता है जो हिंदू शैली में निर्मित है। इसके अलावा दूसरा द्वारा किरणपुर तथा तीसरा गणेशपुर और चौथा द्वारा हवापुर के नाम से मशहूर है। इस किले के अंदर आपको एक साथ 8 कुँए और 16 बावड़िया देखने को मिलेगी। कहा जाता है कि यहां से 1600 पणिहारान पानी भरने एक साथ आई थी और यह नजारा बहुत खूबसूरत हुआ करता था। इतना ही नहीं बल्कि किले के अंदर एक पूरा नगर बसा हुआ करता था जिसमें मीना बाजार सबसे मुख्य था जहां से लोग अपनी जरूरत की चीज ख़रीदा करते थे।

 

यदि आप नरवर किला देखना चाहते हैं तो यह किला ज्यादा दूर नहीं है। आप यहां पहुंचने के लिए ट्रेन, बस और हवाई जहाज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, आपको हवाई जहाज से ग्वालियर एयरपोर्ट पर आना पड़ेगा। इसके बाद आप नरवर किला तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन से आपको शिवपुरी स्टेशन आना पड़ेगा। यहां से भी नरवर किला करीब पड़ता है। यहां से आप टैक्सी या बस से जा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी राज्य से शिवपुरी बस स्टॉप आ सकते हैं और यहां से नरवर किले के लिए निकल सकते हैं। Narwar Fort | Madhya Pradesh Tourism | Nal Damyanti Love Story

Tags: Madhya PradeshMadhya Pradesh Tourismnal damyantinarwar fort
Previous Post

प्राकृतिक सौंदर्य समेटे हुए हैं कंचना घाट, यहां शांति की तलाश में पहुंचते हैं पर्यटक!

Next Post

नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

Related Posts

Rahul Gandhi के अनर्गल बयान की वजह से Congress कार्यकर्त्ता सर उठाकर चल नही पाता : Lakshman Singh

Rahul Gandhi के अनर्गल बयान की वजह से Congress कार्यकर्त्ता सर उठाकर चल नही पाता : Lakshman Singh

14 June 2025

प्राकृतिक सौंदर्य समेटे हुए हैं कंचना घाट, यहां शांति की तलाश में पहुंचते हैं पर्यटक!

2 May 2025

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ‘ताजमहल’ के ये राज, आप नहीं जानते होंगे | Taj Mahal

18 April 2025

सालों पुराने इतिहास को समेटे हुए हैं ओरछा किला | Orchha Fort

17 April 2025

इसी किले से मिला था कोहिनूर का हिरा, खजाने से लबरेज है गोलकोंडा किला

16 April 2025

रानीलक्ष्मी बाई की मौत का कारण बना था ये किला, दिलचस्प है इसकी कहानी

16 April 2025
Next Post
नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

Recent News

Donald Trump की Afghanistan को धमकी, अगर Bagram Airbase नहीं दिया तो बहुत बुरा होगा

Donald Trump की Afghanistan को धमकी, अगर Bagram Airbase नहीं दिया तो बहुत बुरा होगा

22 September 2025
Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

22 September 2025
Narendra Modi के 75 साल, संघर्ष, उपलब्धि और चुनौती की दास्तान बेमिसाल

Narendra Modi के 75 साल, संघर्ष, उपलब्धि और चुनौती की दास्तान बेमिसाल

17 September 2025
संसद द्वारा स्वीकृत WAQF Act 2025 के कई प्रावधानों पर Supreme Court ने लगाई रोक

संसद द्वारा स्वीकृत WAQF Act 2025 के कई प्रावधानों पर Supreme Court ने लगाई रोक

15 September 2025
SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

5 September 2025
Radha Ashtami | राधा रानी के अवतरण दिवस को राधा अष्टमी के रूप पर मनाया जाता है, क्यों श्रीजी का नाम कृष्ण से पहले लिया जाता है?

Radha Ashtami | राधा रानी के अवतरण दिवस को राधा अष्टमी के रूप पर मनाया जाता है, क्यों श्रीजी का नाम कृष्ण से पहले लिया जाता है?

31 August 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS