नैनीताल में नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में आया हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक! 10 साल की बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के खिलाफ उबल रहा है पूरा नैनीताल शहर! आरोपी मोहम्मद उस्मान फिलहाल जेल में है।
नैनीताल में नाबालिग से रेप के आरोपित मोहम्मद उस्मान को हाई कोर्ट से राहत मिली है। हालाँकि नगर पालिका ने भी माना कि नोटिस जारी करने में सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन नहीं किया गया। उस्मान को सिर्फ 3 दिन का समय दिया गया था, जबकि सुप्रीम कोर्ट के द्वार बनाए गए नए नियम के अनुसार 15 दिन का नोटिस देना जरूरी है। नगर पालिका ने उस्मान को अतिक्रमण हटाने का जो नोटिस दिया था, उसे वापस लेगी।
उस्मान के वकील ने हाई कोर्ट में इस नोटिस को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की विशेष पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। सुनवाई में हाई कोर्ट ने रेप के आरोपी उस्मान की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में हुए विरोध प्रदर्शन पर भी नाराजगी जताई और पुलिस को फटकार लगाई। कोर्ट ने ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की सलाह दी है।
इसा फैसले से कई सवाल भी उठ रहे हैं, क्या अब आम जनता को प्रदर्शन का भी अधिकार नहीं? प्रदर्शन करने, आगजनी करने और हिंसा करने का भी अधिकार क्या अब सिर्फ विशेष लोगों का ही होगा? और हर अपराधी, आतंकी और बलात्कारी के समर्थन में हमारी व्यवस्थाएं क्यों खड़ी हो जाती है? सवाल वाजिब है, चुभने वाली है, लेकिन सवाल का जवाब व्यवस्था से नहीं मिलने वाला है. जनता खुद जवाब ढूंढे!