• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home History

Onam | ओणम को भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है?

by Ganga News Desk
4 September 2025
in History, जानकारी, धर्म, सामाजिक
Onam | ओणम को भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है?
TwitterFacebookWhatsappThreads

Onam | ओणम को भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है? भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में अपनी विशेष पहचान रखने वाला त्यौहार ओणम पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ओणम को भारत के बड़े और लोकप्रिय त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे मुख्य रूप से केरल में मनाया जाता है. आइए जानते हैं हम इस त्यौहार को क्यों मनाते हैं और इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है?

 

ओणम केरल का एक वार्षिक पौराणिक और फसल उत्सव है जो राजा महाबली के पृथ्वी पर वापस आने की खुशी में मनाया जाता है. यह त्योहार मलयालम कैलेंडर के चिंगम मास में मनाया जाता है, जिसे वर्ष का प्रथम मास भी माना जाता है, अर्थात यह त्योहार मलयाली नव वर्ष का प्रतीक भी है, जो 10 दिनों तक चलता है। ओणम को मनाने के पीछे कई कारण हैं. लेकिन मुख्य रूप से ओणम को भगवान वामन की जयन्ती और राजा महाबली की वापसी के स्वागत के रूप में मनाया जाता हैं.

RelatedPosts

Bimashankar Jyotirlinga Darshan | भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन | धर्मं, अध्यात्म, प्रकृति का अद्भुत संगम

भारत के अपने स्वदेशी Apps Arattai की धूम, Whatsapp को दे रहा कड़ी टक्कर

Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

 

ओणम के उत्सव का प्रारंभ त्रिक्काकरा के वामन मन्दिर से प्रारम्भ होता है। ऐसा माना जाता है की राजा महाबलि सबसे पहले यहीं आते हैं. इस त्यौहार में प्रत्येक घर के आँगन में फूलों की पंखुड़ियों से सुन्दर सुन्दर रंगोलियाँ बनाई जाती हैं, जिसे पुकलम कहा जाता है। महिलाएं उन रंगोलियों के चारों ओर वृत्त बनाकर उल्लास पूर्वक नृत्य करती हैं। प्रथम दिन इस पुकलम का आकार छोटा होता है लेकिन हर दिन इसमें फूलों एक वृत्त बढ़ा दिया जाता है, जिससे दसवें दिन यह पूक्कलम काफी बड़े आकार का हो जाता है। इस पुकलम के बीच त्रिक्काकरप्पन अर्थात भगवान विष्णु के वामन अवतार, राजा बलि तथा उनके अंग-रक्षकों की प्रतिष्ठा होती है जो कच्ची मिटटी से बनायीं जाती है।

 

पौराणिक कहानियों के अनुसार, ओणम केरल में दैत्य राजा महाबली के सुशासन की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने कभी केरल पर शासन किया था। वह अपने सुशासन और दान के लिए जाने जाते थे. महाबली को अपनी प्रजा बहुत प्रिय थी और उन्होंने अपनी प्रजा के लिए काफी अच्छे काम किये थे, जिसकी वजह से वह अपनी प्रजा में काफी लोकप्रिय थे। महाबली ने अपनी साधना से कई तरह की शक्तियां प्राप्त की थी, जिससे उनका यश दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा था।

 

ऐसा कहा जाता हैं की महाबली इतने शक्तिशाली हो चुके थे की कोई देवता भी उन्हें नहीं हरा सकते थे. जिससे स्वर्ग के राजा इंद्र काफी विचलित थे. इंद्र की स्थिति को देखते हुए उनकी माता अदिति ने अपने पुत्र की रक्षा के लिए भगवान विष्णु की आराधना शुरू कर दी. आराधना से प्रकट होकर भगवान विष्णु ने अदिति से वादा किया की वह इंद्र की रक्षा करेंगे. तत्पश्चात भगवान विष्णु ने माता अदिति के गर्भ से वामन के रूप में जन्म लिया।

 

दैत्य राजा महाबली स्वर्ग पर स्थायी अधिकार प्राप्त करना चाहते थे और इसके लिए वह अश्वमेध यज्ञ करा रहे थे. इसी दौरान श्रीहरि विष्णु अपने वामन रूप में वहां पहुच गए. राजा महाबली ने भगवान् वामन का सत्कार किया और उनसे कहा की वह जो भी दान मांगना चाहे वह मांग सकते हैं. भगवान ने महाबली से तीन पग भूमि मांगी, जिसे महाबली ने स्वीकार करते हुए दान का संकल्प ले लिया. लेकिन भगवान वामन ने एक कदम से पूरी पृथ्वी और दूसरे कदम से पूरा आसमान नाप दिया, और फिर तीसरा कदम रखने की लिए जगह ही नहीं बची. अतः अपना वचन पूरा करने के उद्देश्य से महाबली ने तीसरा कदम रखने के लिये भगवान के सामने अपना सिर आगे कर दिया. और भगवान वामन ने जैसे ही महाबली के सिर पर अपना कदम रखा तो भगवान के अनंत शक्तियों के कारण महाबली पाताल में चले गए।

 

इधर जब प्रजा को महाबली के पाताल में जाने की सूचना मिली तो पूरे राज्य में हाहाकार मच गया. महाबली के जाने से प्रजा बेहद ही दुःखी गई. लेकिन महाबलि की उदारता, दानवीरता, समर्पण और उनके प्रति प्रजा के अनन्त स्नेह को देखते हुए भगवान ने महाबली को यह वरदान दिया की वह वर्ष में एक बार अपनी प्रजा से मिलने आ सकेंगे. उसी दिवस के उपलक्ष्य में ओणम का त्यौहार मनाया जाता है।

 

ओणम का त्यौहार दस दिनों तक मनाया जाता है जिसके हर दिन का एक खास महत्व है. इस दौरान 10 दिनों तक लोग अपने घरों को फूलों से सजा कर रखते हैं और विधि विधान से भगवान विष्णु और महाबली की पूजा करते हैं.

ओणम (Onam) के पहले दिन जिसे अथम कहा जाता है, लोग सुबह के समय स्नान करने के बाद मंदिर जाकर भगवान की पूजा करते हैं और फिर नाश्ते में केला पापड़ आदि खाते हैं और पुष्पकालीन अर्थात पुकलम बनाते हैं. दूसरा दिन अर्थात चिथिरा के दिन महिलाएं पुकलम में नए फूलों का वृत्त बनाती हैं. तीसरा दिन अर्थात विसाकम के दिन ओणम के दसवें दिन के लिए खरीददारी की जाती है. चौथे दिन अर्थात विशाखम फूलों का कालीन अर्थात पुकलम बनाने की प्रतियोगिताएं होती है और दसवें दिन के लिए अचार और आलू चिप्स जैसी चीजें तैयार की जाती हैं. पांचवां दिन अर्थात अनिजाम के दिन नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इस नौका दोड़ को केरला में वल्लमकली के नाम से जाना जाता है. छठा दिन अर्थात थिक्रेता के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. सातवां दिन अर्थात मूलम के दिन बाजार सज जाते हैं और लोग खास पकवान और व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं. आठवां दिन अर्थात पूरादम के दिन लोग मिट्टी से पिरामिड के आकार की मूर्तियां बनाते हैं. नौवां दिन अर्थात उथिरादम के दिन को प्रथम ओणम कहा जाता है, और इस दिन लोग राजा महाबलि के आने का इंतजार करते हैं.

 

दसवां दिन अर्थात थिरुवोणम, ओणम का आखिरी दिन होता है, जो सबसे खास होता है. थिरुवोणम का सबसे खास आकर्षण है ओणम साध्या, जिसमें केले के पत्ते पर भोजन परोसा जाता है, इसमें कई तरह के शाकाहारी व्यंजन होते हैं। जिसमें सांभर, अवियल, कालान, ओलन, थोरन, इंची करी, पचड़ी, मिठाई और अलग-अलग प्रकार के पायसम प्रमुख रहते हैं। इसके अलावा इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। जिसमें वल्लमकली अर्थात नौका दौड़, थिरुवाथिरा नृत्य, पुलिकली नृत्य, और पारंपरिक खेल ओणकलिकल खेले जाते हैं।

 

इस दिन की मान्यता है कि राजा राजा महाबली धरती पर आते हैं, अपनी प्रजा की खुशहाली देखकर प्रसन्न होते हैं और सभी को आशीर्वाद देते हैं। इसलिए थिरुवोणम को ओणम का सबसे प्रमुख पवित्र और हर्षोल्लास से भरा दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता हैं की जब महाबली प्रजा से मिलने आते हैं तब पूरे राज्य में हरियाली छा जाती हैं और प्रजा को सम्रद्धि प्राप्त होती है। अगर देखा जाए तो संस्कृति, इतिहास, पौराणिकता, धर्म, सुशासन, खुशहाली और समृधि को एक साथ समेटे हुए ओणम एक सम्पूर्णता से भरा हुआ त्योहार है जो सभी के घरों को खुशहाली से भर देता है।

Tags: bhagwan vamanindian festivalkeralaking mahabalionampauranik katha
Previous Post

Radha Ashtami | राधा रानी के अवतरण दिवस को राधा अष्टमी के रूप पर मनाया जाता है, क्यों श्रीजी का नाम कृष्ण से पहले लिया जाता है?

Next Post

SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

Related Posts

Radha Ashtami | राधा रानी के अवतरण दिवस को राधा अष्टमी के रूप पर मनाया जाता है, क्यों श्रीजी का नाम कृष्ण से पहले लिया जाता है?

Radha Ashtami | राधा रानी के अवतरण दिवस को राधा अष्टमी के रूप पर मनाया जाता है, क्यों श्रीजी का नाम कृष्ण से पहले लिया जाता है?

31 August 2025
Hobosexuality | होबोसेक्सुअलिटी आधुनिक जीवनशैली, नए ज़माने का रिश्ता, मॉडर्न प्यार या फिर घर के किराए की व्यवस्था?

Hobosexuality | होबोसेक्सुअलिटी आधुनिक जीवनशैली, नए ज़माने का रिश्ता, मॉडर्न प्यार या फिर घर के किराए की व्यवस्था?

24 August 2025
गंदे आचरण करने वाले को सही उपदेश दो तो उन्हें बुरा लगेगा : प्रेमानंद महाराज

गंदे आचरण करने वाले को सही उपदेश दो तो उन्हें बुरा लगेगा : प्रेमानंद महाराज

6 August 2025
युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

6 May 2025

राजा और रानी की प्रेम कहानी बयां करता है ये किला, देखने वालों की लगी रहता है भीड़!

2 May 2025

प्राकृतिक सौंदर्य समेटे हुए हैं कंचना घाट, यहां शांति की तलाश में पहुंचते हैं पर्यटक!

2 May 2025
Next Post
SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

Recent News

Surya Chauhan Case | पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया

Surya Chauhan Case | पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया

31 May 2026
Seerat Kapoor | मैजेंटा कूट्योर गाउन में सीरत कपूर दिखीं बेहद ग्लैमरस

Seerat Kapoor | मैजेंटा कूट्योर गाउन में सीरत कपूर दिखीं बेहद ग्लैमरस

30 May 2026
धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

24 May 2026
सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

17 May 2026
स्मृति शेषः आशा जी की मधुर और सुरमयी आवाज सदा दिलों में अमर रहेगी

स्मृति शेषः आशा जी की मधुर और सुरमयी आवाज सदा दिलों में अमर रहेगी

12 April 2026
नया वर्ष 2026 : आत्ममंथन, संकल्प और मोदी सरकार की अग्नि-परीक्षा

नया वर्ष 2026 : आत्ममंथन, संकल्प और मोदी सरकार की अग्नि-परीक्षा

15 January 2026
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS