• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home विचार

अगर औरतों ने विद्रोह कर नग्नता अपना ली, तो आपकी सारी स्थापित संरचनाएं ध्वस्त हो जाएगी

by Pallavi Mishra
14 October 2018
in विचार
TwitterFacebookWhatsappTelegram

नग्नता की सज़ा देने को अपनी सजाओं की सूची से बाहर कीजिए, अगर औरतों ने विद्रोह कर नग्नता अपना ली, तो आपकी सारी स्थापित संरचनाएं ध्वस्त हो जाएंगी। औरतों और महिलाओं ने आपके साम्राज्य को अपनी शर्म की बुनियाद से कायम किया है, अगर शर्म की बुनियाद हिल गई, तो आप न पिता रह पाएँगे, न पति,न भाई न कुछ और भी। समाज का हर रिश्ता कायम इसलिए है क्योंकि बेटियों, बहनों पत्नियों ने अपनी शर्म को बचा कर आपको इज़्ज़त से चल पाने की स्वछंदता दे रखी है।

 

किसी भी महिला को सज़ा देने नग्न करने, बलात्कार करने से पहले पुरुष समाज को उस दीनता का ध्यान रखना चाहिए कि उनका पुरुषत्व महिला की अपने महिला होने से उपजी लज्जा भाव में ही निहित है। अगर स्वयं महिलाएं अपनी स्वेच्छा से नग्न होने लगेंगी, फिर उनके पुरुष दम्भ का क्या होगा? Bihiya की घटना में न जाने किस बात पर एक औरत को भीड़ ने निर्वस्त्र किया। अगर उस लाल बत्ती इलाके की सारी महिलाएं नग्न होकर भीड़ के सामने खड़ी हो जाती,तो क्या कर सकती थी भीड़ उनका? क्या कर पाती बलात्कार सारी औरतों का?

RelatedPosts

बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

Congress प्रवक्ता Shama Mohamed के Rohit Sharma पर अपमानजनक टिप्पणी को TMC का समर्थन, महज इतेफाक या रणनीति?

मर्यादा पुरुषोत्तम को आदिपुरुष कहना अभद्रता है

 

वेश्याएँ बहुत बुरी होती हैं न? बहुत बुरी? फिर क्यों जाते हैं आप उनके पास रात या दिन में भी? महिलाएं तो नहीं जाती वेश्याओं के पास। यह उनका पेशा है और मत भूलिए कि यह पेशा आप जैसे खरीदारों की वजह से फल-फूल रहा है। दिन के उजाले में आप अगर किसी महिला को गलियों में निर्वस्त्र कर के घुमाते हैं, तो यह आपके सच्चरित्र होने का प्रमाण-पत्र नहीं है! अगर वेश्याएँ निर्वस्त्र होकर गलियों में घूमने लगें, तो यह आपके द्वारा स्थापित सारी संरचनाओं पर एक जोरदार तमाचा होगा जिसका तोड़ आपके लिए ढूँढ पाना असंभव हो जाएगा।

 

कल्पना कीजिए कि नग्न कर जिसे पुरुष वर्ग ने घुमाया सड़कों पर, अगर वह दुबारा से वस्त्र पहनने से इंकार कर दे, तो आप उसे किस नैतिकता की दुहाई देंगे? आप नैतिकता की दुहाई देने लायक बचे भी हैं? अगर महिलाएं बलात्कार को बलात्कार मानना कहना, स्वयं को पीड़ित बताना ही छोड़ दें, तो फिर आपके इस बलात्कार और निर्वास्त्रिकरण नामक हथियार का क्या होगा? फिर किसे शर्माने को कहेंगे आप? किसे कहेंगे कि नज़रें झुका कर, दुपट्टा संभाल कर चलो। फिर हया और शर्म पर बनी तमाम शायरियों का क्या होगा और वे किनके लिए कही जाएंगी?

 

अपने समाज से कहिए कि प्रताड़ना की हद इतनी न करे कि प्रताड़ना का डर खत्म हो जाए, बलात्कार का डर न रहे, शर्म की ज़रूरत न रहे। जब किसी की आंखों में शर्म नहीं बचेगी तो शर्माएगा कौन? किसे डराएंगे? किसे शर्माने को कहेंगे? और किसे न शर्माने पर अपनी जानदार गालियों का शब्दकोश न्योंछावर करेंगे? फिर पुरुष ही कहाँ रह जाएँगे आप? आगे आपकी मर्जी। मन तो करता है कि इस घटना पर ऐसे पुरुष-समाज के लिए श्रद्धांजलि ही लिख दूँ! Bihiya पर शर्मसार है क़लम!

Previous Post

पर्यावरण संरक्षण में मिथकों की सहभागिता

Next Post

गूगल Pixel 3, Pixel 3XL स्पेक्स और शॉर्ट रिव्यु

Related Posts

संतों की मनोरम भूमि के उत्कृष्ट संत स्वामी विवेकानंद को नमन

12 January 2020

तानाजी द अनसंग वारियर, इतिहास आज भी करवट ले चुका है

11 January 2020

सहिष्णुता के ठेकेदारों को आखिर दुसरों के विचार सहन क्यों नहीं होते?

29 December 2019

जीसस, स्त्री-प्रेम से स्वयं को बचाते एक देवदूत

27 December 2019

विरोध के नाम पर देश के प्रधानमंत्री को हिटलर कहना बंद कीजिए

25 December 2019

बढ़ती जनसँख्या पर न हो विचार, सिकुड़ते जंगल पर करें चीख पुकार

29 October 2019
Next Post

गूगल Pixel 3, Pixel 3XL स्पेक्स और शॉर्ट रिव्यु

Recent News

HM Amit Shah ने CM Yogi Adityanath की मौजूदगी नवनियुक्त पुलिस कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र सौंपा

HM Amit Shah ने CM Yogi Adityanath की मौजूदगी नवनियुक्त पुलिस कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र सौंपा

15 June 2025
Rahul Gandhi के अनर्गल बयान की वजह से Congress कार्यकर्त्ता सर उठाकर चल नही पाता : Lakshman Singh

Rahul Gandhi के अनर्गल बयान की वजह से Congress कार्यकर्त्ता सर उठाकर चल नही पाता : Lakshman Singh

14 June 2025
माओवादी हमारे अपने हैं, केंद्र उनके साथ शांति वार्ता करे : महेश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष तेलंगाना, ऑपरेशन कगार पर

माओवादी हमारे अपने हैं, केंद्र उनके साथ शांति वार्ता करे : महेश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष तेलंगाना, ऑपरेशन कगार पर

7 June 2025
Operation Sindoor पर Rahul, Ramesh, Revanth, Robert ने पूछे कितने Rafale गिरे : Sambit Patra

Operation Sindoor पर Rahul, Ramesh, Revanth, Robert ने पूछे कितने Rafale गिरे : Sambit Patra

31 May 2025
Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

25 May 2025
Congress ने की मांग, सरकार Operation Sindoor की सारी जानकारी दे | Praniti Shinde

Congress ने की मांग, सरकार Operation Sindoor की सारी जानकारी दे | Praniti Shinde

24 May 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS