• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home विचार

सुविधा और अवसर की चाहत है तो जनसंख्या नियंत्रण से परहेज क्यों

by Kumar Amrit Ray
5 November 2018
in विचार

छायाचित्र सूत्र: इन्टरनेट!

TwitterFacebookWhatsappThreads

हम सभी तरह के सुविधाओं की चाहत तो रखते हैं, राष्ट्र के संसाधनों पर अपना अधिकार तो जताते हैं लेकिन राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का ध्यान नहीं रखते! खुद की नासमझी को उपर वाले की मर्जी कहकर कब तक खुद को दोषमुक्त करते रहेंगे? Population Growth लोगों की नासमझी है या ऊपर वाले की मर्जी? जो लोग सोचते हैं की अपने बच्चों को पालन सिर्फ वो ही कर रहे हैं, उन्हें न तो वास्तविकता का आभास होता होता है न ही राष्ट्र की सामाजिक और आर्थिक संरचना का! उनके साथ साथ राष्ट्र भी पालन का भार उठाता है!

 

अब देश उस दौर में नहीं है जब उच्च जन्म-दर को उच्च मृत्यु दर संतुलित कर देती है! अब देश घटती हुई मृत्यु दर की एक सुन्दर अवस्था को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है, ऐसे में उच्च जन्म-दर न सिर्फ परिवार का आकार बढ़ाएगा बल्कि देश की संसाधनों पर बोझ भी बढ़ाएगा! आज भारत के पास विश्व के कुल भू-क्षेत्र का लगभग 2.4 प्रतिशत भाग है लेकिन विश्व की कुल जनसँख्या के लगभग 18-19 प्रतिशत आबादी का पालन पोषण करना पड़ता है!

RelatedPosts

नया वर्ष 2026 : आत्ममंथन, संकल्प और मोदी सरकार की अग्नि-परीक्षा

Rahul Gandhi का प्रयास Make In India को बदनाम, Made In China नाम या चाइना से मुकाबले की तैयारी?

बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

 

सुविधा, संसाधन और रोजगार के अवसर की तुलना तो हम पश्चमी देशों से करते हैं लेकिन जनसँख्या वृद्धि के दर और जनसँख्या के घनत्व को पश्चिमी देशों से तुलना नहीं करते! जनसँख्या तो हम ऊपर वाले की मर्जी कहकर बढ़ाते जाते हैं, लेकिन संसाधन तो सीमित है इसकी चिंता नहीं करते! कुछ मान्यताओं का हवाला देकर, कुछ अज्ञानता वश तो कुछ जानबूझकर आबादी को बढ़ावा देकर देश को Population Explosion की तरफ ले जा रहे हैं! एक पत्रिका के अनुसार Total Population of India 2018 के अनुमानित आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं!

Population in India 2018
India Hindu population 2018 : 74.33% (पहले लगभग 82% था)
India Muslim population 2018 : 14.20% (पहले लगभग 12% था )
Christian Population in India 5.84% (पहले लगभग 2.3% था)
Sikh Population in India 1.86% (पहले लगभग 1.7% था)
Rest Others

 

ये सच है की आर्थिक विकास की प्रक्रिया में किसी राष्ट्र की श्रम शक्ति द्वारा अपने यहाँ के भौतिक संसाधनों का उपयोग सन्निहित रहता है ताकि देश की उत्पादन संभावना सिद्ध की जा सके! इसमें संदेह नहीं की विकास कार्यों में देश की श्रम शक्ति का सक्रीय योगदान रहता है किन्तु ये भी सत्य है की तीव्र गति से बढती हुई जनसँख्या विकास प्रक्रिया को मंद कर देती है! बढ़ती हुई जनसँख्या आर्थिक संसाधनों के लिए अनेक रूप में बाधक सिद्ध होती है! इनमें कुछ प्रमुख समस्याएँ तो हम आए दिन अपने जीवन में झेलते हैं लेकिन न कुछ कह पाते थे, न कुछ सोच पाते हैं!

 

जनसँख्या में तीव्र वृद्धि दर सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय को सीधा प्रभावित करता है! तीव्र जनसँख्या वृद्धि प्रति व्यक्ति आय के आय के स्तर को उन्नत करने में रूकावट सिद्ध होती है! अगर Population Control किया जाए तो शुद्ध प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर बढ़ जाएगी जिसका सीधा असर लोगों की दैनिक जरूरतें और सुविधाओं पर पड़ेगा!

 

जब कृषि योग्य भूमि में इजाफा लगभग सीमित है, ऐसे में जनसँख्या में तीव्र वृद्धि के परिणाम स्वरुप खाद्य संभरण की समस्या उत्पन्न होगी, न सिर्फ देश बल्कि परिवारों में भी! इसके साथ साथ अनुत्पादक उपभोगता की संख्या में भी वृद्धि होगी जिससे बेरोजगारी की समस्या में भी तेजी से इजाफा होगा! इसके अतिरिक्त आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी भार बढ़ेगा राष्ट्र पर, जिसे पूरा करना आसान न होगा! परिणाम स्वरुप सभी सामान्य मानवी को मिलने वाली सुविधाओं और अवसरों पर विपरीत असर पड़ेगा!

 

अगर सबको घर चाहिए, एक अच्छी आय चाहिए, उत्तम स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा चाहिए, अच्छी जनसुविधा और परिवहन व्यवस्था चाहिए तो जनसँख्या नियंत्रण तो करना ही पड़ेगा, वरना भेड़ों वाली जिंदगी तो है ही! फिर हमें अपने देश की सुविधा और व्यवस्था को दुसरे विकसित देशों से तुलना नहीं करना चाहिए! सबको रोजगार और भोजन की मांग नहीं करनी चाहिए! हमें सोचना पड़ेगा की सरकारें वर्तमान संसाधनों को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकती है लेकिन प्राकृतिक संसाधनों को नहीं बढ़ा सकता!

 

यदि जनसँख्या आवश्यकता से अधिक हो तो भी उसे कुँए में तो नहीं डाला जा सकता! आवश्यकता इस बात की है की हमें अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ साथ जनसँख्या नियंत्रण पर भी ध्यान देना होगा! परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना होगा! समाज में जागरूकता फैलाना होगा! लेकिन ये सभी उपाय सिर्फ सभी उनलोगों के साथ कारगर है जो अज्ञानता में जनसंख्या वृद्धि के दर को बढ़ा रहे हैं! लेकिन जो ऊपर वाले की मर्जी मानकर जनसँख्या बढ़ा रहे हैं उनकी सदियों पुरानी कूपमंडूक दकियानूसी सोच से निपटने के लिए सरकार को कठोर Population Control Policy बनाना ही होगा!

Previous Post

शादी मेरी मर्जी के खिलाफ, मेरा फैसला अडिग, अब और घुट घुट कर नहीं जी सकता: तेजप्रताप

Next Post

जन मानस में जन गण मन को लेकर निरर्थक संदेह क्यों?

Related Posts

Shama Mohamed, Rohit Sharma, Shugat Roy

Congress प्रवक्ता Shama Mohamed के Rohit Sharma पर अपमानजनक टिप्पणी को TMC का समर्थन, महज इतेफाक या रणनीति?

3 March 2025
disrespectful to call Maryada Purushottam as Adipurush

मर्यादा पुरुषोत्तम को आदिपुरुष कहना अभद्रता है

21 June 2023

संतों की मनोरम भूमि के उत्कृष्ट संत स्वामी विवेकानंद को नमन

12 January 2020

तानाजी द अनसंग वारियर, इतिहास आज भी करवट ले चुका है

11 January 2020

सहिष्णुता के ठेकेदारों को आखिर दुसरों के विचार सहन क्यों नहीं होते?

29 December 2019

जीसस, स्त्री-प्रेम से स्वयं को बचाते एक देवदूत

27 December 2019
Next Post

जन मानस में जन गण मन को लेकर निरर्थक संदेह क्यों?

Recent News

Sheena Chohan | शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, “नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर”

Sheena Chohan | शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, “नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर”

14 June 2026
Sheena Chohan | मैं हर किरदार को अपने पुरे दिल और आत्मा से निभाती हूँ : शीना चौहान

Sheena Chohan | मैं हर किरदार को अपने पुरे दिल और आत्मा से निभाती हूँ : शीना चौहान

9 June 2026
Surya Chauhan Case | पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया

Surya Chauhan Case | पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया

31 May 2026
Seerat Kapoor | मैजेंटा कूट्योर गाउन में सीरत कपूर दिखीं बेहद ग्लैमरस

Seerat Kapoor | मैजेंटा कूट्योर गाउन में सीरत कपूर दिखीं बेहद ग्लैमरस

30 May 2026
धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

24 May 2026
सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

17 May 2026
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS