• अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
No Result
View All Result
Home देश

जिस नोटा को सिरे से नकार दिया गया था, वही नोटा 14 सीटों पर विलेन बन गया

by gndesk
December 11, 2018
in देश, मध्य प्रदेश

छायाचित्र सौजन्य : MOI

Share on FacebookShare on TwitterShareShare

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा का खेल बिगाड़ने के पीछे नोटा को मुख्य वजह माना जा रहा है! कम से कम 14 सीटें ऐसी हैं जहां नोटा विलेन साबित हुआ! 230 सीटों में से 14 सीटों पर हार का अंतर नोटा में पड़े वोट से भी कम है! इससे पहले कर्नाटक चुनावों में भी नोटा ने 8 सीटों पर भाजपा की जीत को हार में तब्दील कर दिया था!

 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश में बहुमत का समीकरण नोटा के चलते बिगड़ा गया है! मध्यप्रदेश चुनावों में डेढ़ फीसदी (4,666,26) वोटरों ने नोटा पर बटन दबाया है! अगर दोनों दलों ने मतदाताओं को विश्वास जीता होता तो, इतनी संख्या में नोटा के वोट नहीं पड़ते! जिस तरह से भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर हैं, इससे साफ हो गया है कि इस बार का चुनाव पूरी तरह से नोटा के शिकंजे में रहा है!

RelatedPosts

BJP टीवी या अखबारों से नहीं अपने कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ी है : PM Narendra Modi

PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

बहुचर्चित गुड़िया मर्डर व रेप केस में सस्पेंड पूर्व IG जहूर हैदर जैदी को बहाल करेगी हिमाचल सरकार

 

अमर उजाला के रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों को 41.2 प्रतिशत वोट मिले हैं! मध्यप्रदेश की वारासिवनी सीट पर निर्दलीय प्रदीप जायसवाल को 45612 वोट मिले, भाजपा के योगेश निर्मल को 44663 वोच मिले, जबकि नोटा में 1045 वोट पड़े! वहीं टीकमगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी को 44384 और भाजपा को 44573 और नोटा को 986 वोट पड़े! सुवासरा विधानसभा में भाजपा को 89712 और कांग्रेस को 89364 और नोटा पर 2874 वोट पड़े! गरोथ में भाजपा को 72219 और कांग्रेस को 69953, वहीं नोटा को 2351 वोट मिले!

 

राजनगर विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार को 34807 वोट और कांग्रेस के प्रत्याशी को 34139 वोट पड़े, जबकि नोटा में 2133 वोट पड़े! नेपानगर में कांग्रेस को 85320, भाजपा को 84056 और नोटा को 2551 वोट पड़े! मान्धाता में कांग्रेस को 71228, भाजपा को 69992 और नोटा को 1575 वोट पड़े! कोलारस में भाजपा को 71173 और कांग्रेस को 70941, जबकि नोटा पर 1649 वोट पड़े! जोबाट सीट पर नोटा में 5139 वोट पड़े, जबकि दोनों दलों के प्रत्याशियों की जीत का अंतर 2500 सौ वोटों का रहा! जओरा सीट पर नोटा के पक्ष में 1500 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को जीत के लिए मात्र 700 वोट चाहिए थे!

 

गुन्नैर विधानसभा में नोटा पर 3734 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस को 57657 और भाजपा को 55674 वोट पड़े! चंदला में नोटा के पक्ष में 2695 वोट पड़े, जबकि जीत का अंतर 1100 वोटों से भी कम रहा! वहीं बीना विधानसभा में नोटा पर 1528 वोट गिरे, जबकि जीत का अंतर 600 वोटों से कम रहा! वहीं ब्यावरा में नोटा पर 1481 वोट गिरे, जबकि कांग्रेस को 75569 और भाजपा को 74743 वोट मिले! यहाँ तक मध्य प्रदेश में तीसरी ताकत बने आम आदमी पार्टी से ज्यादा वोट पड़े नोटा में!

 

SC/ST एक्ट के विरोध में चुनाव से बकायदा NOTA ( none of the above ) के लिए एक अभियान चलाया गया था! हालाँकि ऐसा कहा जाता रहा की वो पूरी तरह से एक प्रायोजित अभियान था, लेकिन फिर भी नोटा कुछ न कुछ असर तो छोड़ ही गया! ऊपर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का “माई का लाल” वाले बयान ने आग में घी का काम किया! न चाहते हुए भी भारी मात्रा में लोगों ने नोटा में वोट गिराए! ऐसा माना जा रहा है इनमे ज्यादातर वोट परम्परागत रूप से भाजपा के थे! कुल मिलाकर जिस नोटा को नकार रहे थे, उसी नोटा ने भाजपा का काम तो खोटा कर ही दिया!

Tags: Electionsnone of the aboveNOTAPolitics
Previous Post

अभिनेत्री सोफिया हयात के साथ लंदन में मारपीट

Next Post

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी छात्र नेता से कोर्ट में माफ़ी मांगी

Related Posts

सिंगरौली में CM शिवराज का कार्यक्रम

सिंगरौली में CM शिवराज का कार्यक्रम

January 22, 2023
भारत पाकिस्तान ने शेयर की एक दुसरे के परमाणु ठिकानों की नियमित जानकारी

भारत पाकिस्तान ने शेयर की एक दुसरे के परमाणु ठिकानों की नियमित जानकारी

January 1, 2023
rajnath singh biography wiki age income worth family biodata profile hindi

तवांग मामले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संसद में बयान

December 13, 2022

Video : मुफ्त की राजनीति पर प्रधानमंत्री Narendra Modi का बड़ा हमला

December 11, 2022

Video : गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद PM Narendra Modi ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

December 9, 2022
aam aadmi party leader satyendra jain massage case in tihar jail

फिजियोथैरेपी एसोसिएशन ने कहा, माफी मांगे सिसोदिया, जेल में इलाज नहीं मसाज हो रहा था

November 20, 2022
Next Post

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी छात्र नेता से कोर्ट में माफ़ी मांगी

Leave Comment

Reccent Posts

akanksha dubey commits suicide in varansi sarnath

Akanksha Dubey Suicide : सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

March 26, 2023
kashika kapoor collaborates mobile brand oppo for their new campaign

काशिका कपूर ने नए अभियान के लिए मोबाइल ब्रांड OPPO के साथ हाथ मिलाया

March 20, 2023
अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

March 12, 2023
Aparna Nayr yo yo honey singh

यो-यो हनी सिंह की अभिनेत्री अपर्णा नायर के बारे में 10 अज्ञात तथ्य

March 12, 2023
स्वाति मालीवाल ने अपने ही पिता पर लगाए यौन शोषण के आरोप

स्वाति मालीवाल ने अपने ही पिता पर लगाए यौन शोषण के आरोप

March 11, 2023
Karishma Sachdev : करिश्मा सचदेव जीवन परिचय प्रोफाइल

Karishma Sachdev : करिश्मा सचदेव जीवन परिचय प्रोफाइल

March 9, 2023
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • पोस्ट पॉलिसी
  • संपर्क
अपने विचार प्रकाशित करें।

© Ganga News - Hindi News Media Network

डी टीवी
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • राज्य

© Ganga News - Hindi News Media Network