• अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
  • होम
  • देश
  • विचार
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • सामाजिक
  • More
    • प्लेस
    • जानकारी
    • साहित्य
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • शिक्षा
    • व्यक्ति
No Result
View All Result
Ganga News
No Result
View All Result
Home देश

फिजियोथैरेपी एसोसिएशन ने कहा, माफी मांगे सिसोदिया, जेल में इलाज नहीं मसाज हो रहा था

by gndesk
November 20, 2022
in देश
aam aadmi party leader satyendra jain massage case in tihar jail
Share on FacebookShare on TwitterShareShare

इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में फिजियोथैरेपी दिए जाने के दावों को सिरे से नकार कर मनीष सिसोदिया से माफी की मांग की है। फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन का यह बयान मनीष सिसोदिया के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्येन्द्र जैन को इलाज के लिए फिजियोथैरेपी की जरूरत है।

 

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर कहा, फिजियोथैरेपी के प्रोफेसर के रूप में ये कह सकता हूं कि जेल में कैदी का जो सेशन चल रहा था वह फिजियोथैरेपी नहीं था। यह फिजियोथैरेपी को नीचा दिखाने का एक तरीका है। हम इस तरह के मसाज को फिजियोथैरेपी बताने का कड़ा विरोध करते हैं।

RelatedPosts

PM नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया

बहुचर्चित गुड़िया मर्डर व रेप केस में सस्पेंड पूर्व IG जहूर हैदर जैदी को बहाल करेगी हिमाचल सरकार

भारत पाकिस्तान ने शेयर की एक दुसरे के परमाणु ठिकानों की नियमित जानकारी

 

उन्होंने आगे कहा, मैं भारत के सभी फिजियोथैरेपिस्ट से अपील करता हूं कि वे न्यूज चैनलों को लिखें कि कृपया फिजियोथैरेपी को नीचा न दिखाएं, ये फिजियोथैरेपी नहीं है, आइए इस कृत्य की निंदा करें। फिजियोथैरेपी में बीमारी के हिसाब से इलाज के प्रोटोकॉल हैं। वीडियो में जो दिख रहा है, वो उस तरह के प्रोटोकॉल का हिस्सा नहीं है। उन्होंने इसके लिए सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया से माफी मांगने की मांग की।

 

#IAP STRONGLY CONDEMN THE STATEMENT OF THE MINISTER DEGRADING PHYSIOTHERAPY BY COMPARING IT WITH MASSAGE GIVEN TO THE ANOTHER MINISTER ,SHOWS THE LEVEL OF EDUCATION AND KNOWLEDGE TO THEM ABOUT OUR NOBLE PROFESSION!@BJP4Delhi @AamAadmiParty @msisodia @ManojTiwariMP pic.twitter.com/h1EXAdiBMu

— IAP India Official (@india_iap) November 19, 2022


 

वायरल विडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की फुट, हेड और बॉडी मजास कर रहा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी तुरंत जैन के बचाव में सामने आई। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथैरेपी ले रहे हैं। इस वीडियो से आप की छवि को सीधे नुकसान पहुंचेगा, क्योंकि इसे नकारना और किसी भी बहाने से बचाव करना आसान नहीं।

 

तिहाड़ जेल में आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का मसाज होते CCTV वीडियो वायरल। लोगों ने कहा – आम आदमी को जेल में इतनी सुविधाएं मिलता देख मेरा जेल पर से भरोसा ही उठ गया। #SatyendarJain #TiharJail #ArvindKejriwal pic.twitter.com/xrJuikwbJu

— Ganga News (@ganganewstv) November 19, 2022


 

ED ने भी कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। और फिर ये विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसपर लोग तरह तरह के कमेंट और मीम बना रहे हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के मसाज के चार वीडियो वायरल हुए हैं, जिन्हें CCTV फुटेज बताया जा रहा है। इन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की फुट, हेड और बॉडी मजास कर रहा है।  भाजपा की ओर से शेयर किए गए ये वीडियो 13 से 21 सितंबर के बीच के बताए जा रहे हैं।

 

ED ने कोर्ट में एक हलफनामा और कुछ तस्वीरें देकर इसकी शिकायत की है। ED ने कहा कि सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। जेल के CCTV फुटेज में उन्हें बैक और फुट मसाज कराते देखा गया है। तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। अजीत कुमार पर आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट देने और केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर धन उगाही का आरोप लगाने वाले जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने का आरोप है।

Tags: Aam Aadmi PartyManish SisodiaSatyendar Jain
Previous Post

Rajnath Singh : राजनाथ सिंह जीवन परिचय प्रोफाइल

Next Post

Video : गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद PM Narendra Modi ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

Related Posts

rajnath singh biography wiki age income worth family biodata profile hindi

तवांग मामले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संसद में बयान

December 13, 2022

Video : मुफ्त की राजनीति पर प्रधानमंत्री Narendra Modi का बड़ा हमला

December 11, 2022

Video : गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद PM Narendra Modi ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

December 9, 2022
farmani naaz reacts to fatwa

हर हर शंभू गाने वाली फरमानी का उलेमाओं को जवाब , बोलीं- जब पति ने पीटा तब कहां थे

August 2, 2022

दिल्ली के बाद अब राजस्थान में पटाखे बेचने और चलाने पर बैन

October 1, 2021

68 साल बाद फिर TATA ग्रुप का हुआ एयर इंडिया, लगाई सबसे बड़ी बोली

October 1, 2021
Next Post

Video : गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद PM Narendra Modi ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

Discussion about this post

Reccent Posts

akanksha dubey commits suicide in varansi sarnath

Akanksha Dubey Suicide : सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे

March 26, 2023
kashika kapoor collaborates mobile brand oppo for their new campaign

काशिका कपूर ने नए अभियान के लिए मोबाइल ब्रांड OPPO के साथ हाथ मिलाया

March 20, 2023
अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे छोड़ उर्वशी रौतेला बनी इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो वाले स्टार

March 12, 2023
Aparna Nayr yo yo honey singh

यो-यो हनी सिंह की अभिनेत्री अपर्णा नायर के बारे में 10 अज्ञात तथ्य

March 12, 2023
स्वाति मालीवाल ने अपने ही पिता पर लगाए यौन शोषण के आरोप

स्वाति मालीवाल ने अपने ही पिता पर लगाए यौन शोषण के आरोप

March 11, 2023
Karishma Sachdev : करिश्मा सचदेव जीवन परिचय प्रोफाइल

Karishma Sachdev : करिश्मा सचदेव जीवन परिचय प्रोफाइल

March 9, 2023
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • पोस्ट पॉलिसी
  • संपर्क
अपने विचार प्रकाशित करें।

© Ganga News - Hindi News Media Network

डी टीवी
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • राज्य

© Ganga News - Hindi News Media Network