बिहार के सारण जिले के मस्तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में अदाणी आई केयर प्रोजेक्ट की शुरुआत हो गई है. इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन गौतम अदाणी की पत्नी प्रीति अदाणी रविवार सुबह बिहार पहुंचे. अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि अगले 3 से 4 सालों में बिहार में 60 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा.
सारण में अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद गौतम अदाणी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे. गौतम अदाणी के साथ हुई मुलाकात की जानकारी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर दी. उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा “देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अदानी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने बिहार के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.”
देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अडानी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अडानी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
उन्होंने बिहार के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।@gautam_adani pic.twitter.com/Sl92qoaYQI
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 17, 2026
अस्पताल उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप का लक्ष्य अगले तीन से चार सालों के अंदर बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह बदलने का है इसके लिए ग्रुप राज्य में 50,000 करोड़ रुपये से लेकर 60,000 करोड़ रुपये तक का भारी-भरकम निवेश करने जा रहा है.
बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर में 50-60 हजार करोड़ का निवेश करेंगे गौतम अडानी | Gautam Adani बिहार के सारण में Adani Akhand Jyoti Eye Hospital का शिलान्यास करने आए थे.@gautam_adani @samrat4bjp #AdaniAkhandJyoti #Saran #GautamAdani #Bihar pic.twitter.com/wYw3r5yrKV
— Ganga News (@ganganews) May 17, 2026
गौतम अदाणी ने आगे कहा,”बिहार में अपार संभावनाएं हैं. हम यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और सोशल सेक्टर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. भागलपुर जिले के पीरपैंती में 2,400 मेगावाट के पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास पहले ही किया जा चुका है और इस पर काम तेजी से चल रहा है. इसके साथ ही राज्य में कई रोड प्रोजेक्ट्स पर भी हमारा ग्रुप तेजी से काम कर रहा है.”












