संसद के लोकार्पण का बहिष्कार कर कांग्रेस ओछी राजनीति और जनता का जनादेश का अपमान कर रही है : अमित शाह

असम में एक जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के नए भवन के लोकार्पण के बहिष्कार को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा – जब छत्तीसगढ़ विधानसभा का भूमिपूजन हो रहा था, तब सोनिया गांधी ने किया, राज्यपाल महोदया जो ट्राइबल थी, उनको नहीं बुलाया।

 

उन्होंने आगे कहा – झारखंड विधानसभा के भूमिपूजन में राज्यपाल को नहीं बुलाया, आंध्रप्रदेश के भूमिपूजन में राजयपाल को नहीं बुलाया। मणिपुर विधानसभा का उद्घाटन सोनिया गांधी ने किया, राज्यपाल को नहीं बुलाया। तमिलनाडु विधानसभा के समय भी सोनिया गांधी ने किया, राज्यपाल को नहीं बुलाया।

 

कांग्रेस करे तो ठीक और भाजपा सरकार करे तो बहिष्कार। कांग्रेस राष्ट्रपति के बहाने ओछी राजनीति कर रही है। मोदीजी को देश की जनता ने चुनकर प्रधानमंत्री बनाया है। कांग्रेस जनता के जनादेश का अपमान कर रही है। कांग्रेस और उसका राजपरिवार जनता के जनादेश से प्रधानमंत्री बने मोदी जी को अब तक स्वीकार नहीं कर पा रही है। वो जब भी कोई कार्यक्रम करने जाते हैं, ये उसका बहिष्कार करने जाते हैं, मैं उनसे कहना चाहूँगा की आपके बहिष्कार करने से कुछ नहीं होता, पुरे देश की जनता का आशीर्वाद नरेन्द्र मोदी जी के साथ है।

 

लोकतंत्र में अहंकार नहीं चलता, देश की जनता सब देख रही है, जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है। अभी तो कांग्रेस के पास विपक्ष के बराबर भी जनादेश नहीं है, अगले चुनाव में जब मैंडेट लेने जाएंगे तो कांग्रेस को इतनी सीटें भी नहीं आएगी। देश की जनता 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।

Exit mobile version