मांग में सिंदूर लगाए माहिका शर्मा की फोटो वायरल, क्या हार्दिक पांड्या और माहिका ने रचाई शादी?

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और माहिका शर्मा (Maheika Sharma) की वायरल तस्वीरों के सामने आने के बाद से अटकलें लगाई जा रही है की दोनों गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

दोनों की गुपचुप शादी की अफवाह तब तेजी से वायरल हुआ, जब सोशल मीडिया सिंदूर लगाए महिका की फोटो हार्दिक पंड्या और एक बुजुर्ग महिला के साथ वायरल हुई! इस फोटो ने हलचल मचा दी, और इसी फोटो के आधार पर दावा किया जाने लगा की दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है!

 

सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या उन्होंने सच में शादी कर ली। हालाँकि दोनों में से किसी ने भी न तो इस खबर की अभी पुष्टि की है, और न ही अभी तक इसका खंडन किया है! ऐसे में ये खबर अभी भी बस सवाल बनकर ही रह गया है! वायरल फोटो में माहिका शरमा, हार्दिक पांड्या के साथ पोज देते समय माथे पर सिंदूर लगाया हुआ है और एक बुजुर्ग महिला को कपल का हाथ पकड़े हुए देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर कई लोगों को लगा कि कपल ने शादी कर ली है।

 


हार्दिक और माहिका के डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले सितंबर 2025 में तब सामने आईं, जब फैंस ने मॉडल की इंस्टाग्राम पोस्ट में क्रिकेटर को देखा। एक महीने बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को सबके सामने जाहिर कर दिया। अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविच से अलग होने के दो साल बाद स्टार ऑलराउंडर ने मॉडल माहिका शर्मा को डेट करना शुरू किया था

Exit mobile version