• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home शिक्षा

कौन सी बीमारी में किस विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाते हैं

by Ganga Info Desk
9 March 2020
in शिक्षा

Image Courtesy : The Healthy

TwitterFacebookWhatsappTelegram

आयुर्विज्ञान ने आज इतनी तरक्की कर ली है की इसमें आज इतनी विविध शाखाएँ हो गई हैं कि कई बार यह तय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि किस तकलीफ के लिए किस विशेषज्ञ डॉक्टर के पास जाया जाए। हम किस बीमारी के इलाज के लिए किस डॉक्टर के पास जाएँ, उसके बारे में इतना ज्ञात हो कि वह किस विषय का ज्ञाता है, तो फिर आप आसानी से डॉक्टर का चुनाव कर पाएंगे।

 

जनरल फिज़ीशियन (General Physician) : जो छोटे-मोटे हर किस्म के मर्ज का इलाज करता है। इसके लिए उसका कम से कम मेडिकल ग्रेजुएट (एम.बी.बी.एस.) होना जरूरी है। ध्यान रहे कि इस देश में कई नीम-हकीम भी अपने को जनरल फिज़ीशियन लिखने से बाज नहीं आते। जब मामला पेचीदा हो जाता है तो जनरल फिजिशियन ही इलाज के लिए विशेषज्ञ के पास भेजता है, या स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करने का सुझाव देता है। अलग-अलग विशेषज्ञ अपने-अपने विषय के ज्ञाता होते हैं। उनकी निपुणता उनके प्रशिक्षण और अनुभव पर आधारित होती है। मेडिकल ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने किसी एक खास चिकित्सा शाखा में अध्ययन किया होता है और अनुभव हासिल किया होता है। उनकी दक्षता (Efficiency) किस विषय में है, इसे व्यक्त करने के लिए अलग-अलग शब्दावली काम में लाई जाती है। जैसे –

RelatedPosts

Augmented Reality : चिकित्सा शिक्षा में संवर्धित वास्तविकता की संभावना

हृदय की शारीरिक रचना और यह पूरे शरीर में रक्त कैसे पंप करता है

वायु प्रदूषण का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव

 

एनेस्थीसियॉलजिस्ट (Anaesthesiologist) : एनेस्थीसिया देने वाला डॉक्टर। ऑपरेशन के समय यह न सिर्फ रोगी को संवेदनाहारी देता है बल्कि उसके जीवन परी देखभाल करता है। ऑपरेशन से पहले यह रोगी की पूरी जाँच-पटना कर यह भी सुनिश्चित करता है कि रोगी आपरेशन कराने लायक तो है। ऑपरेशन के बाद भी वही रोगी की हालत पर निगरानी रखता है। गंभीर रूप से बीमार रोगी की गहन चिकित्सा कक्ष में देखरेख का दायित्व भी उसी पर होता है।

और पढ़ें : विभिन्न यंत्रों, उपकरणों के अविष्कार, आविष्कारक और देश

 

कार्डियॉलजिस्ट (Cardiologist) : हृदय रोग विशेषज्ञ। यानी दिल की बीमारी में मरीज की देखरेख और इलाज करने वाला डॉक्टर।

 

कार्डियो-थोरेसिक सर्जन (Cardio Surgeon) : दिल, धमनियों, और छाती के ऑपरेशन करने वाला शल्य-चिकित्सक। चाहे बायपास सर्जरी हो, दिल या धमनियों का पैदाइशी विकार हो या दिल के वाल्व की खराबी, ऑपरेशन करने की जिम्मेवारी इसी विशेषज्ञ की होती है।

 

गाइनिकॉलजिस्ट (Gynaecologist) : महिला रोग विशेषज्ञ, जो स्त्री-जनन-अंगों के रोगों का इलाज करता है। यही ऑबस्टेट्रिशियन की जिम्मेदारी भी पूरी करता है। और जच्चा की पूरी देख रेख करता है।

 

चेस्ट फिजिशियन (CHEST Physician) : फेफड़ों और पूरी श्वसन प्रणाली की बीमारियों का चिकित्सक जैसे फेफड़ों का टीबी इतियादी।

 

डर्मेटॉलजिस्ट (Dermatologist) : त्वचा के रोगों का डॉक्टर जैसे फोड़े फूंशी या त्वचा मे किसी और प्रकार की समस्या। यौन-रोगों का इलाज भी यही करता है।

 

एंडोक्राइनॉलजिस्ट (Endocrinologist) : शरीर की हार्मोनल प्रणाली के विकारों का इलाज करने वाला विशेषज्ञ। डायबिटीज, थायरॉयड ग्रंथि, पीयूष ग्रंथि, एड्रिनल ग्रंथि के विकारों का इलाज यही विशेषज्ञ करता है। । गैस्ट्रो-एंटरॉलॅजिस्ट : शरीर की पाचक प्रणाली के अंगों का इलाज यह विशेषज्ञ करता है।

 

नेफरॉलजिस्ट (Nephrologist) : गुर्दे की बीमारियों का इलाज करने वाला विशेषज्ञ। गुर्दे काम करना बंद कर दें तो डायलिसिस से यही मरीज के खून को साफ करता है।

 

न्यूरॉलजिस्ट (Neurologist) : मस्तिष्क, मेरुदंड ( रीड़ की हड्डी) और तांत्रिकीय रोगों का विशेषज्ञ।

 

न्यूरो सर्जन (Neuro Surgeon) : मस्तिष्क, मेरुदंड ( रीड़ की हड्डी) और तंत्रिकीय तंत्र (Nervous system) के रोगों और चोटा की शल्य-चिकित्सा करने वाला सर्जन।

 

ऑप्थेल्मॉलजिस्ट (Ophthalmologist) : नेत्र रोग विशेषज्ञ जो आँखों की बीमारियों में दवा और सर्जरी से इलाज करता है

 

ओटो-लेरिगो-राइनॉलजिस्ट (ENT Specialist) : कान-नाक-गले का चिकित्सक, या कहें ई.एन.टी. सर्जन।

 

ऑर्थोपीडिक सर्जन (Orthopaedics Surgeon) : हड्डियों और जोड़ों की टूट-फूट, विकृतियों और रोगों की चिकित्सा और शल्य-चिकित्सा करने में निपुण होता है!

 

रेडियॉलजिस्ट (Radiologist) : विशेषज्ञ डॉक्टर जिसकी निपुणता एक्स-रे, दवा के साथ की गई विशेष एक्स-रे जाँच, अल्ट्रासाउंड, सी.टी. स्कैन और एम. आर. आई. द्वारा रोग का सही निदान करने में होती है।

 

रेडियोग्राफर (Radiographer) : टेक्नीशियन जो एक्स-रे, ईसीजी लेता है।

 

ऑन्कॉलजिस्ट (Oncologist) : ट्यूमर और कैंसर चिकित्सा में विशेषज्ञ डॉक्टर। रेडियोथैरेपिस्ट विकिरण से और ऑन्कोसर्जन आपरेशन से कैंसर का इलाज करते हैं।

 

पीडियट्रिशियन (Pediatrician) : बच्चों का इलाज करने वाला विशेषज्ञ।

 

पीडियट्रिक सर्जन (Pediatric surgeon) : बच्चों की सर्जरी करने वाला विशेषज्ञ।

 

प्लास्टिक सर्जन (Plastic Surgeon) : जले हुए रोगियों की चिकित्सा और किसी बाह्य अंग की रचना में सुधार और पुनर्रचना करने वाला. शल्य विशेषज्ञ। कॉस्मेटिक (सौंदर्यवर्धन) सर्जरी इसी की उप-शाखा है।

 

पैथॉलजिस्ट (Pathologist) : ऊतकीय अध्ययन और मरीज के शरीर से लिए गए द्रव, कोशिकाओं, ऊतकों और स्राव की विधिवत जाँच कर रोग के निदान तक ले जाने वाला विशेषज्ञ चिकित्सक।

 

साइकियाट्रिस्ट (Psychiatrist) : मन के रोगों की चिकित्सा करने वाला विशेषज्ञ।

 

साइकॉलॅजिस्ट (Psychologist) : मनोवैज्ञानिक, जो मन को काउंसलिंग से टटोल कर मानसिक और भावनात्मक समस्याओं का समाधान सुझाता है।

 

सर्जन (Surgeon) : शल्य विशेषज्ञ, जो ऑपरेशन द्वारा रोगी का उपचार करने में दक्ष होता है। कई उप-शाखाएँ बन जाने के कारण अब सर्जन भी अलग-अलग क्षेत्र में पारंगतता हासिल करने लगे हैं। फिर भी एक कुशल जनरल सर्जन लगभग हर किस्म की सर्जरी कर सकता है।

 

यूरॉलॅजिस्ट (Urologist) : गुर्दे और मूत्रीय प्रणाली के अंगों का शल्य विशेषज्ञ । पुरुष जनन अंगों से जुड़ी समस्याओं का निदान भी यही करता है।

 

गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट (Gastroenterologist) : गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट पाचन तंत्र के संक्रमण और सूजन और लिवर से जुड़ी समस्या जैसे हेपेटाइटिस, पीलिया जैसी समस्याओ का इलाज़ करने मे स्पेशलिस्ट होते हैं।

 

पढ़ें : जीव विज्ञान की कुछ प्रमुख शाखाएँ

 

उम्मीद है ये रोचक पोस्ट आपको जरुर पसंद आया होगा! पोस्ट को पढ़ें और शेयर करें (पढाएं) तथा अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव से नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य अवगत कराएं! पुराने पोस्ट से संबंधित प्रतिक्रिया आप हमसे हमारे  ट्विटर  और  फेसबुक  पर जुड़कर शेयर कर सकते हैं!

Tags: general knowledgespecialist doctorबीमारीविशेषज्ञ डॉक्टरसामान्य ज्ञान
Previous Post

जीव विज्ञान की कुछ प्रमुख शाखाएँ

Next Post

जीवधारियों के वैज्ञानिक नाम, चिकित्सा संबंधी अविष्कार एवं उपकरण

Related Posts

general knowledge samanya gyan ganga news

विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

9 April 2022

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण्य और राष्ट्रिय उद्यान

9 April 2022

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना

9 April 2022
general knowledge samanya gyan ganga news

भारत की प्रमुख झीलें एवं भारत के प्रमुख जलप्रपात

9 April 2022

भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्य कौन कौन हैं

21 March 2022
general knowledge samanya gyan ganga news

भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम

21 March 2022
Next Post

जीवधारियों के वैज्ञानिक नाम, चिकित्सा संबंधी अविष्कार एवं उपकरण

Recent News

बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

31 May 2025
Operation Sindoor पर Rahul, Ramesh, Revanth, Robert ने पूछे कितने Rafale गिरे : Sambit Patra

Operation Sindoor पर Rahul, Ramesh, Revanth, Robert ने पूछे कितने Rafale गिरे : Sambit Patra

31 May 2025
Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

25 May 2025
Congress ने की मांग, सरकार Operation Sindoor की सारी जानकारी दे | Praniti Shinde

Congress ने की मांग, सरकार Operation Sindoor की सारी जानकारी दे | Praniti Shinde

24 May 2025
Narendra Modi LIVE | Bikaner में विकास परियोजना के सुभारम्भ पर PM Modi का भाषण | Operation Sindoor

Narendra Modi LIVE | Bikaner में विकास परियोजना के सुभारम्भ पर PM Modi का भाषण | Operation Sindoor

23 May 2025
WATCH | Operation Sindoor के बाद PM Narendra Modi का Air Force Station Adampur में संबोधन

WATCH | Operation Sindoor के बाद PM Narendra Modi का Air Force Station Adampur में संबोधन

13 May 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS