Category: पंजाब

  • केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों की मीटिंग दिल्ली में बुलाई, क्या आप में सबकुछ ठीक है?

    केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों की मीटिंग दिल्ली में बुलाई, क्या आप में सबकुछ ठीक है?

    केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों की मीटिंग दिल्ली में बुलाई, क्या आप में सबकुछ ठीक है? दिल्ली चुनाव में हुए हार के बाद अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों और मंत्रियों की दिल्ली में मीटिंग बुलाई थी. केजरीवाल से मुलाकात के बाद बोले सिएम भगवंत मान – पार्टी कन्वीनर अरविन्द केजरीवाल ने धन्यवाद करने के लिए बुलाया था.

     

    लेकिन भगवंत मान के बयान और इस बड़ी कवायद के बाद प्रश्न उठने लगा है की क्या सच में केजरीवाल ने पंजाब के सभी मंत्रियों और विधायकों की बैठक दिल्ली में सिर्फ धन्यवाद करने के लिए बुलाया था? क्या आम आदमी पार्टी में सबकुछ ठीक है? ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा.

  • Kejriwal की गिरफ़्तारी को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सही बताने पर Sanjay Singh ने क्या कहा?

    Kejriwal की गिरफ़्तारी को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सही बताने पर Sanjay Singh ने क्या कहा?

    Punjab | Aam aadmi Party | Arvind Kejriwal की गिरफ़्तारी को Delhi High Court द्वारा सही बताने पर Sanjay Singh का बयान

  • पंजाब में CM Arvind Kejriwal की रैली, केंद्र पर लगाया पैसा रोकने का आरोप

    पंजाब में CM Arvind Kejriwal की रैली, केंद्र पर लगाया पैसा रोकने का आरोप

    CM अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब में रैली को संबोधित किया। उनके भाषण के प्रमुख अंश – बेईमान और ईमानदार सरकार में फ़र्क़ क्या होता है ? बेईमान सरकार : सरकारी Rail,Airport,LIC, पोर्ट, Mines अपने दोस्तों को बेच देती है! ईमानदार सरकार : Private Plant को ख़रीद कर जनता को समर्पित करती है!

     

    देश में एक बहुत बड़ा माफिया है, ‘Ration Mafia’ सरकार आपके पास अगर 100 KG Ration भेजती है तो आप तक सिर्फ़ 10-15 KG राशन पहुँचता है! कल AAP सरकार ने Ghar Ghar Muft Ration स्कीम से Ration माफिया पर बड़ी चोट की है!

     

    केंद्र सरकार और Governor ने Punjab का 8,000 Crore से ज़्यादा रोक रखा है! अगर ये पैसा आ जाता तो आपकी कितनी सड़के और अस्पताल बन जाते! दिल्ली के लोगों ने AAP को 7 की 7 Seats देने की ठान ली है! Punjab की भी 13 की 13 Loksabha seats देकर Bhagwant Mann जी के हाथ मज़बूत कर दो! फिर केंद्र सरकार और Governor की हिम्मत नहीं होगी कि वो Punjab का पैसा और कोई काम रोकें

     

    BJP केवल Aam Aadmi Party से डरती है! चोर कौन है ? School बंद करने वाले BJP या स्कूल बनाने वाले AAP ? चोर कौन है ? Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Haryana में महँगी बिजली देने वाले BJP या Delhi-Punjab में मुफ़्त बिजली देने वाले AAP?

  • अमित शाह ने कहा भगवंत मान पंजाब के सीएम हैं या अरविन्द केजरीवाल के पायलट

    अमित शाह ने कहा भगवंत मान पंजाब के सीएम हैं या अरविन्द केजरीवाल के पायलट

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब के गुरुदासपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि भगवंत मान पंजाब के सीएम हैं या केजरीवाल के ट्रेवल प्लानर। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब से नशे को खत्म करेगी, इसलिए राज्य में एक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुख्यालय स्थापित किया जाएगा।

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवंत मान के पास पंजाब के लोगों के लिए समय नहीं है, वह आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को देशभर में यात्राएं करवाने में व्यस्त हैं। वह केजरीवाल की यात्राओं की व्यवस्था कर रहे हैं, उनका एकमात्र काम केजरीवाल को अलग-अलग जगहों पर ले जाना है। भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या पायलट? राज्य के मुख्यमंत्री का केवल एक ही काम है, वह है अरविंद केजरीवाल को चेन्नई, कोलकाता या दिल्ली ले जाना।

     

    अमित शाह ने कहा, भगवंत मान पर राज्य के असल मुद्दों की ओर से आंख मूंद लिया है, वह अपना पूरा समय अरविंद केजरीवाल की यात्राओं में लगाते हैं, इससे पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है, यहां लोग सुरक्षित नहीं हैं, नशीले पदार्थों का कारोबार बढ़ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री के पास समय नहीं है।

     

    शाह ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब से नशे को खत्म करेगी, इसलिए राज्य में एक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का मुख्यालय स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही शाह ने राज्य में दलितों पर अत्याचार के बढ़ते मामलों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले भी बढ़ रहे हैं, पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों में से एक दलित महिला के शोषण में शामिल है।

     

    केंद्रीय गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि उन्होंने आप जैसी राजनीतिक पार्टी नहीं देखी, वह लगातार झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से सवाल करने आया हूं। आपने वादा किया था कि हर महिला के खाते में एक-एक हजार रुपये हर महीने जमा कराएंगे., प्रदेश की सभी मां-बेटियां इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, 1,000 पैसे भी उनके खातों में नहीं डाले गए हैं।