Category: दिल्ली NCR

  • Elvish Yadav | यूट्यबर एल्विश यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात के बाद फरार हुए बदमाश

    Elvish Yadav | यूट्यबर एल्विश यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात के बाद फरार हुए बदमाश

    यूट्यूब इनफ्लुएंसर एवं बिग बॉस (Bigg Boss) विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के गुरुग्राम स्थित घर पर सुअबह सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। सुबह तकरीबन 5:30 से 6 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की दो दर्जन से ज्यादा राउंड की फायरिंग की गई है. फायरिंग कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

     

    बताया जा रहा है की इस वारदात को 3 अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। गुरुग्राम पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एल्विश के घर पर 25 से 30 राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। अज्ञात बदमाशों द्वारा जिस मकान में फायरिंग की गई है, उस मकान के सेकेंड फ्लोर पर एल्विश यादव रहता है। फायरिंग करने की यह वारदात एल्विश यादव के नीचे वाले फर्स्ट फ्लोर व स्टील्ड पर की गई है। हालंकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने या किसी को गोली लगने की कोइ सूचना नहीं है।

     

    पुलिस ने कहा कि फायरिंग के दौरान एल्विश यादव अपने फ्लैट पर नहीं थे, जो कि हरियाणा से कहीं बाहर किसी काम से गए हुए हैं। गुरुग्राम पुलिस की कईं टीमें घटनास्थल पर उपस्थित हैं। अभी तक कि जांच के अनुसार, यह घटना एक मोटर साइकिल पर सवार 3 बदमाशों द्वारा की गई है। हालाँकि फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अपराधियों ने अभी तक कोई धमकी नहीं दी है।

     

    इस घटना को लेकर एल्विश यादव या उनके परिवार की तरफ से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एल्विश यादव से शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन फायरिंग को देखते हुए फिलहाल कानूनी रूप से पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस की टीम ने क्राइम सीन से कई सबूत भी जुटाए हैं। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। परिवार के अनुसार एल्विश यादव को अभी तक कोई धमकी नहीं मिली है.

  • बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

    बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

    बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया! आइए जानते हैं बंगाल पुलिस की इस बहादुरी के पीछे के प्रेरणादायी प्रसंग क्या हैं! वो कौन सी बातें हैं जिसने बंगाल पुलिस को इतनी बहादुरी वाला प्रेरणादायी कार्य करने को मजबूर किया –

     

    पूरा मामला दरअसल शुरू हुआ Operation Sindoor से, जब सोशल मीडिया पर पुणे में पढ़ने वाली चौथे वर्ष की Law छात्रा शर्मिष्ठा पनोली ने पाकिस्तान के खिलाफ पोस्ट किया, जिससे बहुत से पाकिस्तानीयों की भावनाएं आहत हो गयी. जिसके बाद शर्मिष्ठा को कमेंट में भला बुरा कहने लगे. जिसके जवाब में शर्मिष्ठा ने उन्हें जवाब दिया, इस दौरान कुछ उनके धर्म पर भी टिपण्णी हो गयी और जिससे हिंदुस्तान और खासकर बंगाल के भाईजान की भावनाएं भी आहत हो गयी. हालाँकि इसके लिए ने माफ़ी मांगते हुए अपना पोस्ट डिलीट कर दिया.

     

    लेकिन भाईजान आहत भावना के साथ हमेशा की तरह “सर तन से जुदा” के नारे लगाते हुए बंगाल पुलिस पर गिरफ़्तारी का दवाब बनाने लगे. बहादुर बंगाल पुलिस जो आहात भाई जान से अपना पुलिस स्टेशन नहीं बचा पा रही है वो बेहद बहादुरी से इनके दबाव में आ गयी. और फिर बेहद बहादुरी का परिचय देते हुए कोलकाता से हजारों किलोमीटर का सफ़र तय कर गुरुग्राम पहुँच कर उस लड़की को अरेस्ट कर लिया.

     

     

    अब इसमें जो बड़ी बात जिसे लोग सोशल मीडिया में उठा रहे हैं वो ये है की लड़की है गुरुग्राम की, रहती है पुणे में, बयान दिया पुणे में, लेकिन भावना आहत का केस और गिरफ़्तारी हजारों किमी दूर अन्य राज्य बंगाल में बैठी पुलिस कर रही है. वही पुलिस जिसके पास समय, ताकत, क्षमता या आदेश नहीं है मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे जा रहे हिन्दू समुदाय की रक्षा करने का.

     

    एक पहलु न्याय का भी है जिसे लोग सोशल मीडिया में उठा रहे है. ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान ही महाराष्ट्र में एक खदीजा नाम की लड़की ने भारत विरोधी पोस्ट किया, जिसे महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसपर मुंबई हाई कोर्ट ने बेहद शख्त टिपण्णी करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी का हनन बताते उसे तुरंत जमानत दे दिया. जिसे लेकर भी सोशल मीडिया में लोग तरह तरह की  टिपण्णी कर रहे हैं :

     

    एक एक्स यूजर राजीव गुप्ता  लिखते हैं  “पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाली खदीजा शेख को जेल से रिहा कर दिया गया है। पाकिस्तान मुर्दाबाद कहने के लिए निर्दोष शर्मिष्ठा को अरेस्ट कर लिया गया है। यह है कांग्रेस पार्टी का बनाया हुआ सड़ा गला भ्रष्ट कॉलेजियम सिस्टम।”

     

     

    एक एक्स यूजर रिनिती चटर्जी लिखती है “पाकिस्तानियों को गाली देने की सजा आपको हिंदुस्तान में भी मिल सकती है क्योंकि इससे मुल्ला वर्ग नाराज़ हो जाता है।”

     

     

    एक एक्स यूजर साध्वी प्राची ने हिन्दू धर्म को अपमानित करने वाली तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा और सयोनी घोष के पोस्ट का स्क्रीनशॉट लगाते हुए लिखती है “Hello Kolkata Police हिम्मत है तो इन दोनों को गिरफ्तार करके दिखाओ

     

     

    एक एक्स यूजर श्री सत्या लिखते हैं “जब तक हमारे पास स्ट्रीट पॉवर नहीं होगा, तब तक हम अपनी बहनों को नहीं बचा पाएँगे।”

     

     

    एक एक्स यूजर वकील कल्पना श्रीवास्तव लिखती है “देखो भाइयों और बहनों, ये है हिंदुस्तान का असली चेहरा! एक तरफ़ एक पाकिस्तान परस्त, कट्टरपंथी इस्लामी लड़की, जो खुले आम आतंकवादी मुल्क पाकिस्तान की तारीफ़ करती है, उसे जमानत मिल जाती है! दूसरी तरफ़ एक छात्रा, जो उसी आतंकवादी मुल्क के ख़िलाफ़ सच बोलने की हिम्मत करती है, उसे आधी रात को गिरफ़्तार कर लिया जाता है! ये क्या हो रहा है हमारे देश में? हमारी न्यायपालिका बिक चुकी है, भाइयों! ये सिस्टम हिंदुओं के ख़िलाफ़ साज़िश रच रहा है! देखो इन तस्वीरों को—एक तरफ़ ये कट्टरपंथी सोच, और दूसरी जो सच के लिए लड़ रही है! क्या ये न्याय है? नहीं! ये अन्याय है, ये देशद्रोह है! जब तक हम जागते नहीं, जब तक हम आवाज़ नहीं उठाते, ये सिस्टम हमें कुचलता रहेगा! जागो हिंदुओं, जागो! भारत माता की रक्षा करो! जय श्री राम!”

     

     

    एक एक्स यूजर चंदन शर्मा लिखते हैं “क्या यह दोगलापन नहीं है? एक पाकिस्तान समर्थक लड़की को पाकिस्तान की तारीफ करने के बाद भी जमानत मिल जाती है वहीं एक छात्र को उसी आतंकी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ बोलने पर आधी रात को गिरफ्तार किया जाता है क्या यही न्याय हैं? क्या आप इसे उचित मानते हैं?।”

     

     

    एक एक्स यूजर अरुण राजन लिखते हैं “लश्कर भी तुम्हारा है, कानून भी तुम्हारा है, तुम झूठ को सच लिख दो, अख़बार भी तुम्हारा है। हम इसकी शिकायत करें तो कहाँ करें, बंगाल में निजाम तुम्हारा है, कोर्ट भी तुम्हारा है। कानून के दो अलग अलग चेहरे।”

     

     

    एक एक्स यूजर मिस भूमि लिखती है “क्या हमारे देश में अभिव्यक्ति की आजादी केवल राष्ट्रद्रोहियों और राष्ट्र विरोधीयौ के लिए है ? क्या सबके लिए अलग अलग कानून है? क्या हम दो भारत में रह रहे हैं ? 1. जहाँ एक पाकिस्तान समर्थक कट्टरपंथी इस्लामी लड़की को आतंकवादी देश पाकिस्तान की खुलेआम तारीफ करने के बाद जमानत मिल जाती है। 2. जहाँ एक छात्र को उसी आतंकवादी देश पाकिस्तान के खिलाफ बोलने के लिए आधी रात को गिरफ्तार कर लिया जाता है। सब बिक चुकी न्यायपालिका की बदौलत है।”

     

     

    पत्रकार  नुपुर शर्मा  लिखती है “कोलकाता पुलिस को एक तानाशाह चलाता है जो अपने मुल्ला आधार को खुश रखने के लिए निर्दोष, बेखबर हिंदुओं की जिंदगी बर्बाद कर देगा। हमने इसे चुनाव के बाद की हिंसा के दौरान देखा, हमने इसे राज्य में हर दंगे के दौरान देखा और हम इसे आज भी देख रहे हैं। शर्मिष्ठा के साथ जो हो रहा है, वह फासीवाद जैसा ही है।”

     

     

    एक एक्स यूजर सौरभ तिवारी लिखते हैं “अभिव्यक्ति की आजादी सिर्फ राष्ट्र द्रोहियो को हैं।”

     

     

    सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ट वकील अश्विनी उपाध्याय लिखते हैं “Sharmishta की गिरफ्तारी का मूल कारण है गुलामी की घटिया पुलिस व्यवस्था 1861 में बना पुलिस ऐक्ट आज भी चल रहा है इसलिए पुलिस पहले अंग्रेजों की गुलाम थी और अब सत्ता की गुलाम है स्थाई समाधान चाहते हैं तो Uniform Police Code और Police Charter लागू करने की मांग करिए।”

     

     

    इसे पुरे प्रकरण में पुलिस और न्यायपालिका की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रहे हैं लोग. हालाँकि हमारा मानना है की पुलिस की अपनी कोई कार्यशैली नहीं होती है. पुलिस की कार्यशैली वैसी ही होती है जैसी सरकार की और सरकार में बैठे लोगों की होती है. इसलिए इस गिरफ़्तारी प्रकरण में पुलिस की तत्परता या मुर्शिदाबाद हिंसा में पुलिस की निष्क्रियता का पुलिस की कार्यशैली से कोई लेना देना नहीं है. बल्कि ये बंगाल सरकार में बैठे लोगों की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति का ही परिलक्षण मात्र है.

     

    शर्मिष्ठा की गिरफ़्तारी के बाद सोशल मीडिया में कमेंट्स की बाढ़ आ गयी है. लोग #ReleaseSharmistha हैशटैग केसाथ उसकी गिरफ़्तारी के विरोध में पोस्ट कर रहे हैं. ये है गिरफ़्तारी की पूरी कहानी और उसपर लोगों की प्रतिक्रियाएं. पुलिस के इस कार्यप्रणाली पर आपकी क्या राय है, ये हमें कमेन्ट के माध्यम से जरुर बताएं.

  • Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

    Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

    Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

    कांग्रेस नेता अलका लम्बा ने प्रेस कांफेरंस कर राहुल गाँधी की मांग दोहराई. उन्होंने कहा सरकार को पार्लियामेंट का संयुक्त सत्र बुलाकर ऑपरेशन सिन्दूर की सारी जानकारी देनी चाहिए. हालाँकि उनका थोडा स्लीप ऑफ़ टंग भी हो गया और वो ऑपरेशन सिन्दूर की जगह ऑपरेशन bluestar

  • आत्महत्या के लिए उकसाती है ये रहस्यमयी ‘बावड़ी’, इसे पातळ लोक की सीढ़ि भी कहा जाता है

    राजा-महाराजाओं द्वारा बनाए गए किले और महल का अपना एक इतिहास रहा है। आज भी इन महलों को जब देखा जाता है तो यह अपने आप में रहस्य से भरे लगते हैं। कई किले की ऐसी-ऐसी कहानियां सामने आई है जिसे सुनने के बाद डर सा महसूस होता है तो इनकी कहानी रोमांचक भी लगती है। इसी फेहरिस्त में आज हम बात करेंगे एक ऐसी बावड़ी के बारे में जो लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाती आती है। जी हां, आप यह पढ़कर थोड़ा सा असहज महसूस करेंगे लेकिन इस पोस्ट के अंत तक हम आपको इस बावड़ी से जुड़ी कई बातें बताने वाले हैं। तो चलिए आगे जानते हैं आखिर यह बावड़ी कहां है और इसका निर्माण किसने करवाया और आखिर इसके राज क्या है?

     

    हम बात कर रहे हैं दिल्ली में स्थित ‘अग्रसेन की बावड़ी’ के बारे में.. ये एक ऐसी बावड़ी है जिसको लेकर तरह-तरह के बातें की जाती है। इसमें कौन से राज सच है और कौन से झूठे हैं यह कोई नहीं जानता? कोई लोग इसे भूतिया स्मारक कहता है तो इसे पुराने खंडहर के नाम से भी जाना जाता है।

     

    इतिहासकारों के मुताबिक बावड़ी को महाराजा अग्रसेन ने 14वीं शताब्दी में बनवाया था। 60 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊंचा सीढ़ी नुमा इसमें एक कुआं भी देखने को मिलता है और यही एक वो कुआं है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। कहा जाता है कि महाभारत काल में ही इसका निर्माण करवा दिया गया था। इसके बाद अग्रवाल समाज ने इस बावड़ी की मरम्मत करवाई। इस बावड़ी की स्थापत्य विशेषताओं से यह भी संकेत मिलता है कि इस बावड़ी का पुनर्निर्माण तुगलक वंश 1321 और 1414 या लोदी वंश 1451 से 1526 के दिल्ली प्रशासन के दौरान किया गया था।

     

    बात करते हैं इसके कुएं के बारे में। दोस्तों, ये कुआं अपने आप में ही बेहद खास है। इस तक पहुंचने के लिए आपको करीब 106 सीढ़ियां उतरनी पड़ती है। कहा जाता है कि उस समय की महिलाएं इस कुएं पर इकट्ठा होती थी और बावड़ी के पास शांत वातावरण में बैठकर आराम करती थी। यह भीषण गर्मी से बचने का भी एक तरीका था जहां पर सारी सहेलियां बैठकर बातचीत किया करती थी। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि, बावली के धनुषाकार कक्षों का उपयोग विभिन्न धार्मिक कार्यों और समारोहों के लिए किया जाता था।

     

    इस बावड़ी को चट्टानों और पत्थरों के माध्यम से बनाया गया है। बावड़ी का आयातकर आकार है जो इसे दिल्ली की अन्य बावड़ी से अलग बनाता है। जब आप इस बावड़ी के अंदर जाते हैं यानी कि इसकी सीढ़ियां उतरते हुए अंदर की तरफ जाते हैं तो आपको तापमान में भी गिरावट देखने को मिलती है। इस बावड़ी की सबसे भयानक कहानी यह है कि कुए के अंदर आत्मघाती काला पानी लोगों का दिमाग घुमा देता था जिसके चलते वह आत्महत्या करने लग जाते थे। इसके पीछे की असली सच्चाई क्या है यह तो कोई नहीं जानता। यह कुआं कई दिनों से सुखा भी पड़ा हुआ है।

     

    कहा जाता है कि इस बावड़ी में रहस्यमय काला पानी था जो लोगों की जान ले लेता था। कहते हैं जैसे ही लोग सीढ़ियों से पानी की ओर जाते हैं तो उन्हें कुछ ऐसी अदृश्य शक्तियां दिखाई देती है जो उन्हें अपनी ओर खींचती है और धीरे-धीरे फिर यह पानी के अंदर समा जाते हैं। हालांकि गंगा न्यूज़ इस बात की पुष्टि नहीं करता। अब ये तो रिसर्च से पता चलनेवाला है कि यहां मौते हुई है या नहीं?

     

    अपने रहस्यमयी कारणों के साथ-साथ अग्रसेन की यह बावड़ी अपने अनूठी वास्ता कला और देहाती माहौल के लिए भी काफी चर्चा में रहती है। दरअसल, यह एक ऐसी जगह है जहां पर बॉलीवुड की कई फिल्में शूट हो चुकी है। इस बावड़ी में ‘पीके’ जैसी बड़ी फिल्मो की शूटिंग हो चुकी है। ख़ास बात ये हैं दोस्तों, यह बावड़ी दिल्ली की उन गिनी-चुनी बावड़ियों में से एक है, जो अभी भी अच्छी स्थिति में हैं | Agrasen Ki Baoli | Agrasen Ki Bawri | Ugrasen Ki Baoli | Delhi Tourism

  • आसपास के घरों को तोड़कर, 8 एकड़ में बनाया गया Sheeshmahal : Tajinder Pal Singh Bagga

    आसपास के घरों को तोड़कर, 8 एकड़ में बनाया गया Sheeshmahal : Tajinder Pal Singh Bagga

    दिल्ली में केजरीवाल की सरकार तो गई ही, उनकी मुसीबतें भी अभी थमने का नाम नहीं ले रही है. भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने आरोप लगाया है की विजिलेंस डिपार्टमेंट ने शीश महल की जांच चालू की हैं जिस से पता चला हैं की दिल्ली के पूर्व तथाकथित मलिक 8 एकड़ के बंगले में रहते थे जिसके लिए उन्होंने आसपास के कई घरों को तोड़ा था।

  • केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों की मीटिंग दिल्ली में बुलाई, क्या आप में सबकुछ ठीक है?

    केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों की मीटिंग दिल्ली में बुलाई, क्या आप में सबकुछ ठीक है?

    केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों की मीटिंग दिल्ली में बुलाई, क्या आप में सबकुछ ठीक है? दिल्ली चुनाव में हुए हार के बाद अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों और मंत्रियों की दिल्ली में मीटिंग बुलाई थी. केजरीवाल से मुलाकात के बाद बोले सिएम भगवंत मान – पार्टी कन्वीनर अरविन्द केजरीवाल ने धन्यवाद करने के लिए बुलाया था.

     

    लेकिन भगवंत मान के बयान और इस बड़ी कवायद के बाद प्रश्न उठने लगा है की क्या सच में केजरीवाल ने पंजाब के सभी मंत्रियों और विधायकों की बैठक दिल्ली में सिर्फ धन्यवाद करने के लिए बुलाया था? क्या आम आदमी पार्टी में सबकुछ ठीक है? ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा.

  • Arvind Kejriwal की हार पर बोले Kumar Vishwas, एक निर्लज्ज के के कारण लोगों के सपने टूटे

    Arvind Kejriwal की हार पर बोले Kumar Vishwas, एक निर्लज्ज के के कारण लोगों के सपने टूटे

    केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की हार पर पूर्व आप नेता और कवि डॉ कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने कहा – तेरह साल पहले भारत की राजनीत में एक क्रांति आई थी, जिससे लोगों को लगा था की कुछ अच्छा होगा, लेकिन एक निर्लज्ज, आत्ममुग्ध व्यक्ति ने दुर्योधन की तरह उस उम्मीद को खत्म कर दिया.

  • केजरीवाल सरकार ने नहीं खरीदी एक भी नई बस, मुफ्त बस सेवा का वादा धोखा, प्रवेश वर्मा का दावा

    केजरीवाल सरकार ने नहीं खरीदी एक भी नई बस, मुफ्त बस सेवा का वादा धोखा, प्रवेश वर्मा का दावा

    RTI ने Arvind Kejriwal सरकार के महिलाओं को मुफ्त बस सेवा देने के दावे और वादे को बेनकाब कर दिया है. इस बात का दावा भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने किया है. भाजपा नेता प्रवेश वर्मा का दावा है कि दिल्ली की AAP सरकार ने पिछले 10 साल में न सिर्फ DTC के लिए एक भी नई बस नहीं खरीदी है बल्कि हजारों की संख्या में पहले से चल रही बसें भी कम कर दी हैं।

     

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर देश की राजधानी का सियासी माहौल गर्म है। इस दौरान सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे की खामियां बताकर खुद को बेहतर बताने की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में भाजपा नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचारी बताते हुए दिल्ली की महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगा दिया है।

     

    प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने अपने ‘X’ अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने एक RTI के हवाले से दावा किया है की “दिल्ली की AAP सरकार ने पिछले 10 साल में DTC के लिए एक भी नई बस नहीं खरीदी और हजारों की संख्या में पहले से बसें कम कर दी हैं। महिलाओं को फ्री बस का झूठा वादा करने वाले अरविंद केजरीवाल पहले ये बताएं कि जब DTC के पास बसें ही पर्याप्त नहीं हैं तो महिलाएं फ्री में क्या केजरीवाल की करोड़ों की कार में सफर करें।“

     


    उन्होंने आगे आरोप लगाया की पुरानी बसों के ब्रेकडाउन का प्रतिशत करीब 30% है। जो पहले करीब 5% था और खराब बसों को फर्जी ठीक करने के नाम पर केजरीवाल करोड़ों रुपये निरंतर भ्रष्टाचार के जरिये डकार रहा है। जो ये इलेक्ट्रॉनिक बसें नई आई हैं वो तो केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली की जनता की समस्याओं को सुलझाने और प्रदूषण को कम करने के लिए दी हैं।

  • गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली चुनाव के भाजपा का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी किया

    गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली चुनाव के भाजपा का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी किया

    दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं। बीजेपी कोरे वादे नहीं करती है। हम जो भी वादा करते है उसे पूरा करते है। भाजपा के संकल्प पत्र के लिए एक लाख आठ हजार लोगों ने अपना सुझाव दिया है। 62 प्रकार के समूहों की बैठक की गई। ये सुझाव, दिल्ली बजट और दिल्ली के रिक्वायरमेंट को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र बनाया गया है।

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज दिया जाएगा. वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन बढ़ाकर 2500 रुपये तथा विधवा और असहाय महिलाओं को प्रति माह 3000 रुपये दिए जाएंगे। 50 हजार नौकरियां और गिग वर्कर्स के लिए 10 लाख रुपये के बीमा कवर दिए जाएंगे. एससी और एसटी छात्रों को प्रति माह 1000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा। ऑटो और टैक्सी चालकों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना कवर दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को 6 महीने का सवेतन मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।

     

    उन्होंने आगे कहा, हम दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए काम करेंगे। तथा गुजरात में साबरमती नदी की तर्ज पर यमुना नदी की सफाई और विकास का भी वादा है। गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करने के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल जो वादे करते हैं, वो पूरे नहीं करते. उन्होंने आगे कहा कि मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है। अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे।

     

    आइए जानते हैं, अमित शाह के स्पीच की प्रमुख बातें :

    शाह ने कहा कि केजरीवाल की सरकार ने ढेर सारे वादे किए थे, जिन्होंने पूरा करने के लिए इनके पास न उत्साह है न संकल्प। उन्होंने कहा था कि मैं, मेरी सरकार और कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेगा। बंगला लिया 10 साल से रह रहे हैं। 51 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिया, और 4 बंगले मिलाकर एक शीश महल बनाया। करोड़ों के पर्दे, लाखों के सोफा और एलईडी लगाई। पूछता हूँ की अन्ना के आंदोलन से एक पार्टी ने जन्म लिया था, जिसने कहा था कि न गाड़ी लेंगे और न घर, क्या ये वही पार्टी है?

     

    शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मोहल्ला क्लिनिक बनाकर दिल्ली को ठगने का काम किया है। अब लोग पूछते हैं कि ऑपरेशन कराना है, कहां जाएं। मोहल्ला क्लिनिक के अंदर ऑपरेशन, एक्स-रे हो रहे हैं क्या? क्या विशेषज्ञ डॉक्टर हैं? मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर आप अस्पतालों के वादे से मुकर गए। बिस्तरों की संख्या दोगुना करने, 7 दिन स्वच्छ और मुफ्त जल देने का वादा भी पूरा नहीं किया.

     

    शाह ने कहा कि केजरीवाल और उनके मंत्री हर दिन में 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दूसरे राज्यों पर आरोप लगाते हैं, लेकिन ये खुद प्रदूषण दूर नहीं करते। करप्शन मुक्त करने का वादा किया था लेकिन आप, आपके मंत्री करप्शन में ही जेल गए। और बेल मिलते ही कहते हैं कि मैं पाक-साफ हूं। न आप मुगालते में रहिए, न जनता को मूर्ख बनाइए। बेल है, केस चलना है। बेल को क्लीन चिट कहकर आप आरोपों से बच नहीं सकते।

     

    शाह ने कहा कि दिल्ली में कभी भी करप्शन का लेवल इतना बड़ा नहीं हुआ, जितना केजरीवाल ने किया है। शराब नीति बनाने में उनकी आय कैसे बढ़ेगी, बस इसका ध्यान रखा। 5400 करोड़ का राशन वितरण घोटाला, 4500 करोड़ बस घोटाला, 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला, और 2800 करोड़ का जल निगम घोटाला हुआ। यहाँ तक की उन्होंने स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके दे दिए, हजारों करोड़ का घोटाला किया। यमुना को शुद्ध करने का वादा किया था, लेकिन 10 साल में भी पूरा नहीं हुआ। इतना ही नहीं, केजरीवाल ने 65 हजार फर्जी मेडिकल टेस्ट कराकर मोहल्ला क्लिनिक को घोटाले का माध्यम बनाया। विज्ञापन इतने दिए कि दिल्ली के पास कूड़ा उठाने का पैसा भी नहीं बचा। अंततः सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा कि कितना खर्च किया. पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा किया है।

  • Narendra Modi Speech | दिल्ली में 10 वर्षों से आपदा आई है, आपदा जाएगी, भाजपा आएगी

    Narendra Modi Speech | दिल्ली में 10 वर्षों से आपदा आई है, आपदा जाएगी, भाजपा आएगी

    Narendra Modi Speech | दिल्ली में 10 वर्षों से आपदा आई है, आपदा जाएगी, भाजपा आएगी | PM Modi Live

  • Narendra Modi ने कहा आप’दा’, तो Arvind Kejriwal ने पलटवार किया

    Narendra Modi ने कहा आप’दा’, तो Arvind Kejriwal ने पलटवार किया

    Narendra Modi ने कहा आप’दा’, तो Arvind Kejriwal ने पलटवार किया, कहा आपदा हम नहीं, भाजपा में है तीन आपदा, न चेहरा, न एजेंडा, न विज़न है