Category: असम

  • क्या Congress MP Gaurav Gogoi की पत्नी Elizabeth के हैं Pakistan ISI से रिश्ते? BJP के गंभीर आरोप

    क्या Congress MP Gaurav Gogoi की पत्नी Elizabeth के हैं Pakistan ISI से रिश्ते? BJP के गंभीर आरोप

    कांग्रेस संसद और उनकी पत्नी एलिजाबेथ (Elizabeth Colburn) पर लगा पाकिस्तान से मिले होने के आरोप. गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शरमा ने लगाया पाकिस्तान और सोरोस के संगठन से संबंध होने का आरोप.

     

    सरमा ने 2015 में गोगोई और भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त के बीच हुई एक बैठक का भी हवाला दिया, जिसमें असम में राजनीतिक निर्णयों पर संभावित विदेशी प्रभाव का सुझाव दिया गया था।

     

    जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता आलोक अजय ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर पाकिस्तान और आईएसाआई से जुड़े होने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा की पाकिस्तानी कमिश्नर अब्दुल बासित से मिलकर गौरव गोगोई ने संसद में कई सवाल उठाए थे.

     

    अजय आलोक ने कहा कि गौरव गोगोई ने 2013 में एलिजाबेथ कोलबर्न से शादी की. कांग्रेस ने उन्हें 2014 में लोकसभा चुनाव का टिकट दिया. वो सासंद बन गये. सांसद बनने के बाद उन्होंने अपने स्टार्टअप, पॉलिसी फॉर यूथ के 40-50 सदस्यों के साथ दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में अब्दुल बासित से मुलाकात की. अजय आलोक ने कहा, गोगोई उस समय संसद की विदेशी मामलों की समिति के सदस्य तक नहीं थे. उन्होंने न तो इस यात्रा की जानकारी गृह मंत्रालय को दी और न ही किसी से इसकी इजाजत ली.

     

    अजय आलोक ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई के संगठन ने हिंदू अखबार में एक लेख लिखा, इसमें सीमा सुरक्षा बल पर अवैध रूप से घुस रहे बांग्लादेशियों के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया गया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त से मुलाकात के बाद गौरव गोगोई ने लोकसभा में अधिकतर सवाल भारत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछे. गोगोई ने संसद में पूछा कि भारत की कोस्टलाइट मैरीटाइम सिक्योरिटी की स्थिति क्या है, भारत की कोस्टलाइन पर कितने रडार लगाये गये हैं और कितने लगेंगे.

     

    अजय आलोक ने पूछा कि क्या गौरव गोगोई को इस बात की जानकारी थी कि उनकी पत्नी आईएसआई के साथ काम कर चुकी हैं. क्या गोगोई को पता था कि उनकी पत्नी पाकिस्तान योजना आयोग के पूर्व सदस्य अली तौकीर शेख के साथ काम कर चुकी हैं. आरोप लगाया कि यूएसएड, आईएसआई और कैथोलिक मिशन की सक्रियता भारत के पूर्वोत्तर में धर्मांतरण और राजनीतिक मामलों में रही है. ऐसे में क्या गौरव गोगोई की शादी क्या कोई रणनीतिक शादी थी.

     

    गौरव गोगोई ने भाजपा के आरोपों को ने निराधार करार देते हुए कहा कि वो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट का र्लिखा की भाजपा मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अपना चरम कदम उठा चुकी है. भाजपा के आरोप दुर्भावनापूर्ण और निराधार हैं.

     

    गौरव गोगोई मामले में भाजपा नेता तरुण चुग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा – कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई, उनकी पत्नी एलिज़ाबेथ और पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित की मीटिंग गंभीर चिंता का विषय है. राहुल गाँधी और खरगे को आगे आकर जवाब देना चाहिए.

  • Narendra Modi | असम के नलबारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

    Narendra Modi | असम के नलबारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

    Narendra Modi | Lok Sabha Election 2024 | BJP | असम के नलबारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन #narendramodi | PM Narendra Modi addresses public meeting in Nalbari, Assam

  • संसद के लोकार्पण का बहिष्कार कर कांग्रेस ओछी राजनीति और जनता का जनादेश का अपमान कर रही है : अमित शाह

    संसद के लोकार्पण का बहिष्कार कर कांग्रेस ओछी राजनीति और जनता का जनादेश का अपमान कर रही है : अमित शाह

    असम में एक जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के नए भवन के लोकार्पण के बहिष्कार को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा – जब छत्तीसगढ़ विधानसभा का भूमिपूजन हो रहा था, तब सोनिया गांधी ने किया, राज्यपाल महोदया जो ट्राइबल थी, उनको नहीं बुलाया।

     

    उन्होंने आगे कहा – झारखंड विधानसभा के भूमिपूजन में राज्यपाल को नहीं बुलाया, आंध्रप्रदेश के भूमिपूजन में राजयपाल को नहीं बुलाया। मणिपुर विधानसभा का उद्घाटन सोनिया गांधी ने किया, राज्यपाल को नहीं बुलाया। तमिलनाडु विधानसभा के समय भी सोनिया गांधी ने किया, राज्यपाल को नहीं बुलाया।

     

    कांग्रेस करे तो ठीक और भाजपा सरकार करे तो बहिष्कार। कांग्रेस राष्ट्रपति के बहाने ओछी राजनीति कर रही है। मोदीजी को देश की जनता ने चुनकर प्रधानमंत्री बनाया है। कांग्रेस जनता के जनादेश का अपमान कर रही है। कांग्रेस और उसका राजपरिवार जनता के जनादेश से प्रधानमंत्री बने मोदी जी को अब तक स्वीकार नहीं कर पा रही है। वो जब भी कोई कार्यक्रम करने जाते हैं, ये उसका बहिष्कार करने जाते हैं, मैं उनसे कहना चाहूँगा की आपके बहिष्कार करने से कुछ नहीं होता, पुरे देश की जनता का आशीर्वाद नरेन्द्र मोदी जी के साथ है।

     

    लोकतंत्र में अहंकार नहीं चलता, देश की जनता सब देख रही है, जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है। अभी तो कांग्रेस के पास विपक्ष के बराबर भी जनादेश नहीं है, अगले चुनाव में जब मैंडेट लेने जाएंगे तो कांग्रेस को इतनी सीटें भी नहीं आएगी। देश की जनता 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।