• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home देश

Today Breaking News | 8 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार | Delhi Election Results | Mahakumbh | Ganga News Live

by Ganga News Desk
8 February 2025
in देश, ब्रेकिंग न्यूज़, विडियो
TwitterFacebookWhatsappTelegram

19:21 IST : दिल्ली में भाजपा की प्रचंड विजय के बाद पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा – ये जनशक्ति सर्वोपरि है. ये विकास और सुशासन की जीत है दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे। देखिए पीएम मोदी ने और क्या कहा : क्लीक कर पूरा विडियो देखिए.

 

18:51 IST : दिल्ली की जीत से गदगद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा – आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता – जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है। प्रत्येक बूथ पर अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के हमारे कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

RelatedPosts

HM Amit Shah ने CM Yogi Adityanath की मौजूदगी नवनियुक्त पुलिस कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र सौंपा

Rahul Gandhi के अनर्गल बयान की वजह से Congress कार्यकर्त्ता सर उठाकर चल नही पाता : Lakshman Singh

माओवादी हमारे अपने हैं, केंद्र उनके साथ शांति वार्ता करे : महेश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष तेलंगाना, ऑपरेशन कगार पर

उन्होंने आगे कहा – आपदा सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी। आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है। यह जनादेश ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा। इस प्रचण्ड विजय के लिए मैं प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करता हूँ और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों का अभिनंदन करता हूँ।

17:31 IST : दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित सिएम योगी ने जीत के लिए जनता, पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

17:21 IST केजरीवाल की हार पर पूर्व आप नेता और कवि डॉ कुमार विश्वास ने कहा – तेरह साल पहले भारत की राजनीत में एक क्रांति आई थी, जिससे लोगों को लगा था की कुछ अच्छा होगा, लेकिन एक निर्लज्ज, आत्ममुग्ध व्यक्ति ने दुर्योधन की तरह उस उम्मीद को खत्म कर दिया.

17:17 IST : दिल्ली में मिली आप नेता सौरभ भरद्वाज ने कहा – बड़ी जीत के लिए कभी छोटी हार मिलती है, हतोत्साहित नहीं होना है.

17:08 IST : दिल्ली के नतीजों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा – पिछले 10 वर्षों से दिल्ली के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर थे. आज दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण नीतियों के ऊपर मुहर लगाई है. अरविंद केजरीवाल अपनी कमियों के आरोप दूसरों पर लगाने में माहिर, उन्हें केवल अपने से मतलब है दिल्ली से नहीं.

16:57 IST : दिल्ली में BJP की बड़ी जीत पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा – 2030 में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार, ये केजरीवाल के छल-कपट की हार है.

16:45 IST : हाई प्रोफाइल सिट बन चुके मिल्कीपुर से विजयी भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने जीत का श्रेय मिल्कीपुर की जनता को दिया.

16:42 IST : मिल्कीपुर उपचुनाव चुनाव जितने के बाद भाजपा नेता चंद्रभानु पासवान ने अयोध्या मंदिर में पूजा की.

16:40 IST : योगी आदित्यनाथ का जादू बरक़रार. मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली. भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद को सत्तर हजार से ज्यादा वोटों से हराया.

16:35 IST : दिल्ली के चुनाव नतीजों पर महाराष्ट्र के मुख्याम्नात्री देवेन्द्र फद्नाविस ने कहा – एक हैं तो सेफ हैं दिल्ली में काम किय, ये पुरे देश में स्वीकार किया गया, ये देश को एकजुट करता है. महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के बाद ये दुसरे राज्यों में भी दिखेगा.

16:30 IST : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा – दिल्ली में परिणाम वही आए, जो हम सोच रहे थे, .मैं सभी को बधाई देता हूं। ये भाजपा की ऐतिहासिक जीत है। इससे NDA को भी ताकत मिलेगी.

16:25 IST : दिल्ली में BJP की जीत से गदगद JDU, केजरीवाल की हार पर बोले ललन सिंह, जनता ने दंडित किया.

16:22 IST : दिल्ली के चुनाव नतीजों पर पत्रकारों के सवाल पूछने पर प्रियंका गाँधी ने कहा – मुझे नहीं पता है, मैंने डेल्ही चुनाव के नतीजे चेक नहीं किए हैं.

16:20 IST : चुनाव में मिली करारी हार के बाद मनीष सिसोदिया कहा – दिल्लीवालों ने 12 साल तक आम आदमी पार्टी और मुझे अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में काम करने का मौका दिया। जनता के आदेश को स्वीकारते हुए आगे बढ़ूँगा और शिक्षा के लिए आजीवन काम करता रहूंगा।

16:15 IST : दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रवेश वर्मा ने कहा – अंधेरा छट गया, सूरज निकल गया, कमल खिल गया। दिल्ली ने विकास चुना है। ये जीत दिल्ली के विश्वास की है, ये जीत दिल्ली के भविष्य की है.

16:12 IST : शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने कहा – दिल्ली में 5 साल केजरीवाल सरकार को इन्होंने काम करने नहीं दिया, गुजरात से लाए उपराज्यपाल के हाथ में सभी ताकत दे दी, आम आदमी पार्टी के नेताओं को इन्होंने जेल में डाल दिया.

16:10 IST : केजरीवाल की हार पर कभी उनके गुरु रहे अन्ना हजारे ने कहा – उन्होंने सरकार पर नहीं शराब पर फोकस किया.

16:05 IST : दिल्ली चुनाव नतीजो के बाद पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेदु अधिकारी ने कहा – दिल्ली की जीत हमारी है, 2026 में बंगाल की बारी है.

16:02 IST : चुनाव नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तंज, कहा – जो मेरा पतन देखने चले थे, खुद अपने ही अंधकार में खो गए, मैं दीप था बुझाने चले थे, पर खुद ही धधकती लौ में जल गए!

16:00 IST : बीजेपी की जीत से गदगद हुए मनोज तिवारी ने कहा – अरविंद केजरीवाल कभी सत्ता में वापस नहीं आएंगे.

15:57 IST : दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तंज, कहा – मेरी टीम में तेंदुलकर हैं और सामने वाला जीरो पर आउट हो रहा है.

15:55 IST : दिल्ली की जीत पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा – दिल्ली के दिल में मोदी. दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आपदा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है।

15:50 IST : दिल्ली में जीत की खबर सुनकर भाजपा कार्यकर्ता पुनीत वोहरा अत्यधिक भावुक हो गए, विडियो सोशल मीडिया में वायरल.

15:45 IST : केजरीवाल की हार के बाद सोशल मीडिया में संदीप दीक्षित की माँ शिला दीक्षित के साथ फोटो वायरल, लोग कह रहे – मां शीला की हार का बदला लिया। हारकर भी जीतने वाले वाले को ही बाजीगर कहते हैं।

15:40 IST : चुनाव में मिली हार के बाद अवध ओझा को लोग सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे हैं – ये होती है राजा वाली क्वालिटी, हारने के बाद भी हस रहे हैं अवध ओझा जी.राजा कभी अकेले नहीं हारता, पूरी पार्टी को ले डूबता है.

15:35 IST : दिल्ली में जीत से अति उतसाहित एक भाजपा कार्यकर्ता जलेबी और समोसा लेकर केजरीवाल के घर के बाहर पहुँच गया.

15:00 IST : चुनाव नतीजों के बाद दिल्ली के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी कर सचिवालय से किसी भी फाइल, कागजात या कंप्यूटर हार्डवेयर को बाहर ले जाने पर रोक लगाई.

14:35 IST : दिल्ली चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद अरविन्द केजरीवाल का पुराना विडियो सोशल मीडिया में वायरल, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं की नरेन्द्र मोदी इस जिंदगी में हमें नहीं हरा सकते, इसके दूसरा जन्म लेना पड़ेगा.

14:30 IST : दिल्ली में जीत के बाद मनोज तिवारी वीरेंदर सचदेवा समेत तमाम भजपा नेता पार्टी ऑफिस में जीत का जश्न मानते दिखे.

15:30 IST : चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेता प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा गुरुद्वारा बंगला साहिब मत्था टेकने पहुंचे.

14:00 IST : दिल्ली सत्तर में से अडसठ सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई.

12:30 IST : अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, अवध ओझा और सौरभ भरद्वाज सहित आम आदमी के सभी बड़े चेहरे हारे. हालाँकि सिएम आतिशी कड़े मुकाबले में कालकाजी से जितने में कामयाब रही.

12:00 IST : दिल्ली में खत्म हुआ BJP का वनवास. चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद जश्न जारी, दिल्ली में भाजपा को 48 सिट, आम आदमी पार्टी को 22 सिट पर जीत मिली तो वहीँ कांग्रेस का खता भी नहीं खुला.

09:10 IST : कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या ने महाकुंभ में किया स्नान, विडियो सोशल मीडिया में वायरल.

09:00 IST : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर पावन स्नान किया।

08:55 IST : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा बढ़त की ओर जाती हुई, और आम आदमी पार्टी थोड़ी पिछाद्ती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन ये अभी शुरूआती रुझान हैं.

08:30 IST : शुरूआती रुझानों में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर.

08:00 IST : दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू, शुरूआती रुझान जल्द, पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जाएगी.

 

Today Breaking News | 8 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार | India News | Mahakumbh 2025 | Ganga News Live | दिभर की बड़ी ख़बरों के लिए देखते रहिए गंगा न्यूज़ : Ganga News

Tags: breaking newsdelhi election results 2025Ganga Newsganga news livehindi news livetoday top breaking news
Previous Post

विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने संजय राउत और सुप्रिया सुले के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

Next Post

Arvind Kejriwal की हार पर बोले Kumar Vishwas, एक निर्लज्ज के के कारण लोगों के सपने टूटे

Related Posts

बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

बंगाल पुलिस ने हजारों किमी की यात्रा कर एक पाकिस्तान विरोधी 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया

31 May 2025
Operation Sindoor पर Rahul, Ramesh, Revanth, Robert ने पूछे कितने Rafale गिरे : Sambit Patra

Operation Sindoor पर Rahul, Ramesh, Revanth, Robert ने पूछे कितने Rafale गिरे : Sambit Patra

31 May 2025
Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

Congress नेता Alka Lamba की PC, सरकार से मांगी Operation Sindoor की सभी जानकारी

25 May 2025
Congress ने की मांग, सरकार Operation Sindoor की सारी जानकारी दे | Praniti Shinde

Congress ने की मांग, सरकार Operation Sindoor की सारी जानकारी दे | Praniti Shinde

24 May 2025
Narendra Modi LIVE | Bikaner में विकास परियोजना के सुभारम्भ पर PM Modi का भाषण | Operation Sindoor

Narendra Modi LIVE | Bikaner में विकास परियोजना के सुभारम्भ पर PM Modi का भाषण | Operation Sindoor

23 May 2025
WATCH | Operation Sindoor के बाद PM Narendra Modi का Air Force Station Adampur में संबोधन

WATCH | Operation Sindoor के बाद PM Narendra Modi का Air Force Station Adampur में संबोधन

13 May 2025
Next Post
Arvind Kejriwal की हार पर बोले Kumar Vishwas, एक निर्लज्ज के के कारण लोगों के सपने टूटे

Arvind Kejriwal की हार पर बोले Kumar Vishwas, एक निर्लज्ज के के कारण लोगों के सपने टूटे

Recent News

PM Modi Speech | Pakistan से बात होगी तो सिर्फ Terrorism होगी, सिर्फ POK पर होगी | Operation Sindoor

PM Modi Speech | Pakistan से बात होगी तो सिर्फ Terrorism होगी, सिर्फ POK पर होगी | Operation Sindoor

13 May 2025
युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

6 May 2025
नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

2 May 2025

राजा और रानी की प्रेम कहानी बयां करता है ये किला, देखने वालों की लगी रहता है भीड़!

2 May 2025

प्राकृतिक सौंदर्य समेटे हुए हैं कंचना घाट, यहां शांति की तलाश में पहुंचते हैं पर्यटक!

2 May 2025

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ‘ताजमहल’ के ये राज, आप नहीं जानते होंगे | Taj Mahal

18 April 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS