अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद सियाशी गलियार में हलचल तेज हो गयी है. अक्षर सिंह के जदयू में शामिल होने के कयास लगाये जाने लगे हैं. इससे पहले पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा (Kamyaa Mishra) भी संजय झा से मिल चुकी हैं. सियासी गलियारे में इस मुलाकात के मायने निकाले जा रहे हैं.
इन मुलाकातों के बाद ये कयास लगे जाने लगे हैं की क्या बिहार की सियासत में नए चेहरों की एंट्री होने वाली है? पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा और अब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की है, जिसके बाद इन दोनों के जदयू में शामिल शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
जदयू अध्यक्ष संजय झा ने अक्षरा सिंह की तस्वीर अपने एक्स हैंडल से शेयर की और लिखा, “आज पटना स्थित आवास पर भोजपुरी एवं हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह जी ने अपने पिताजी के साथ शिष्टाचार मुलाकात की.”
आज पटना स्थित आवास पर भोजपुरी एवं हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह जी ने अपने पिताजी के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
@AKSHARASINGH1 https://t.co/J94wH40glt
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) November 9, 2026
इससे पहले जब काम्या मिश्रा मिली थीं तो संजय झा ने उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा था, “आज पटना आवास पर पूर्व दरभंगा ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा जी ने शिष्टाचार मुलाकात कर दिवाली की शुभकामनाएं दी.”
आज पटना आवास पर पूर्व दरभंगा ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा जी ने शिष्टाचार मुलाकात कर दिवाली की शुभकामनाएं दी। https://t.co/P1BH5CGFl3
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) November 6, 2026
काम्या मिश्रा के राजनीति में आने के कयास :
इस मुलाकात को अब सियासी नजरिए से भी देखा जाने लगा है. बता दें कि काम्या मिश्रा एक पूर्व आइपीएस अधिकारी हैं और पटना में भी सेवा दे चुकी हैं. उन्होंने जब नौकरी छोड़ी तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि वो पॉलिटिक्स जॉइन कर सकती हैं. इसके अलावे हाल फ़िलहाल में वो सार्वजनिक जीवन में काफी एक्टिव भी हैं. इसी बिच संजय झा के साथ मुलाकात की ये तस्वीर तो यही इशारा कर रही है की वो राजनीति में कदम रख सकती हैं.
अक्षरा सिंह पहले से राजनीति से जुड़ी हैं :
वहीँ अक्षर सिंह एक जानीमानी भोजपुरी अभिनेत्री हैं, बिहार में काफी लोकप्रिय हैं, भीड़ जुटाने का सामर्थ्य भी रखती हैं, और इससे पहले काफी चुनावों में प्रचार कर चुकी हैं. इसके साथ ही उन्हें अक्सर नेताओं के साथ मुलकात करते और उनके लिए प्रचार करते देखा जाता रहा है. उनका राजनीति से सम्बन्ध से कोई नया नहीं है, लेकिन शायद अब राजनीति में स्वयं कदम रखने के मन बना लिया है.
वैसे भी नितीश कुमार के एक्टिव पॉलिटिक्स से लगभग दुरी बन जाने के बाद, जदयू को कुछ ऐसे नए चेहरों की जरुरत है, जो भीड़ जुटा सके और जदयू के पक्ष में माहौल बना सके. जहाँ अक्षरा सिंह भीड़ जुटाने में सक्षम हैं, वहीँ कम्य मिश्रा जदयू के लिए रणनीति बनाने और नैरेटिव तैयार करने काफी मददगार साबित हो सकती हैं. हालाँकि दोनों में सी किसी ने भी अभी पार्टी शामिल होने की पुष्टि नहीं की है, इसलिए ये अभी महज एक राजनितिक कयास भर ही है.
