• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home जानकारी

युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

by Ganga News Desk
6 May 2025
in जानकारी, देश
युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?
TwitterFacebookWhatsappTelegram

War or Air Raid Siren | पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के द्वारा पहलगाम में क्रूर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव को देखते हुए, गृहमंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश के अनेक राज्यों और जिलों में इमरजेंसी मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस दौरान लोगों को एयर रेड की सावधान करने वाला सायरन सुनाई देगा। इसके अलावे होस्टाइल होने के स्थिति में नागरिकों और स्टूडेंट्स को क्या करना है, ये बताया जाएगा. ब्लैक आउट की तैयारी भी की जाएगी. इसके अलावे महत्वपूर्ण इंस्टालेशन को कैसे बचाना है, कैसे कैमोफ्लेज करना है, तथा राहत और बचाव की तैयारियों को जांचा परखा जाएगा. लड़ाई के समय दुश्मन हवाई हमला करे या मिसाइल दागे तो उससे बचने के लिए सायरन बजाया जाता है। इसकी आवाज सुनकर लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं। इससे कम नुकसान होता है।

 

गृहमंत्रालय ने 7 मई को सिविल डिफेन्स की तैयारी टेस्ट करने के लिए कई राज्यों से मोक ड्रिल करने का कहा! जिसमें एयर रेड सायरन की तैयारी, होस्टाइल होने पर सिविलियन्स और स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग, ब्लैक आउट की तैयारी, इंस्टालेशन का कैमोफ्लेज, और बचाव की पलानिंग की प्रैक्टिस एवं टेस्ट की… pic.twitter.com/bK2Ze7zcJm

— Ganga News (@ganganews) May 5, 2025

RelatedPosts

धावक गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा 100 मीटर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड | Gurindervir Singh

सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान

Bimashankar Jyotirlinga Darshan | भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन | धर्मं, अध्यात्म, प्रकृति का अद्भुत संगम

 

गृहमंत्रालय के निर्देश के बाद आज मुंबई के दादर के एंटनी डिसिल्वा हाई स्कूल का सायरन बजाकर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान कुछ देर तक युद्ध का सायरन बजता रहा। इसी तरह श्रीनगर में भी डल झील में मॉक ड्रिल की तैयारियां की गईं। गुजरात समेत अन्य कई राज्यों में 7 मई को मॉक ड्रिल करके संभावित युद्ध की तैयारियों को पुख्ता किया जाएगा।

 

युद्ध के दौरान सायरन बजाने का क्या मतलब होता है?

युद्ध के समय जब युद्ध का सायरन बजता है तो उसके कई मायने होते हैं। जैसे- हवाई हमले की वार्निंग के लिए सायरन बजाया जाता है। किसी आपात स्थिति में अलर्ट करने के लिए भी सायरन का इस्तेमाल होता है, ताकि लोग खुद को सुरक्षित कर लें. इसके अलावा एयरफोर्स के साथ रेडियो संपर्क को चालू करने के लिए, हमले के दौरान सिविल डिफेंस की तैयारियों की जांच के लिए, हमले के दौरान ब्लैकआउट एक्सरसाइज के लिए और कंट्रोल रूम की तैयारियों की जांच के लिए भी ये सायरन बजाए जाते हैं।

 

युद्ध के दौरान सायरन की आवाज सुनाई देने पर क्या करें?

बुधवार अगर वार सायरन सुनाई दे तो घबराने की जरूरत नहीं है, अभी यह सिर्फ एक अभ्यास है भविष्य की तैयारियों के लिए। लेकिन पाकिस्तान के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद अगर यह वार सायरन सुनाई दे तो इसका मतलब है कि खतरा है। ऐसे में आम नागरिकों को क्या करना चाहिए, चलिए जानते हैं :

युद्ध का सायरन बजे तो क्या करें?

  • सायरन बजे तो बिल्कुल भी पैनिक न हों।
  • सायरन बजते ही खुले इलाकों से हट जाएं।
  • सबसे पहले अपने परिवार सहित सुरक्षित स्थानों की तरफ जाएं और बचें।
  • 5 से 10 मिनट में सेफ लोकेशन पर पहुंचे।
  • टीवी, रेडियो या सरकारी ऐप पर अपडेट लें।
  • अफवाहों से बचें और हमेशा आधिकारिक निर्देशों का ही पालन करें।

 

युद्ध वाले सायरन या एयर रेड की सायरन को कैसे पहचानें, अन्य आवाज और सायरन की आवाज में क्या होता है फर्क?

युद्ध के समय जो युद्ध या एयर रेड का सायरन बजेगा, वह एक तेज आवाज वाला चेतावनी सिस्टम है, जिसका उपयोग हवाई हमले या अन्य आपात स्थितियों के दौरान लोगों को अलर्ट करने के लिए किया जाता है. यह आमतौर पर एक विशिष्ट, बढ़ती और घटती चीख वाली आवाज होती है, जो एम्बुलेंस या गाड़ी के हॉर्न की आवाज से अलग होती है. यह सायरन 2 से 5 किमी दूर तक सुनाई देगा। यह सायरन 120-140 डेसिबल तक का आवाज करता है। इसका मकसद होता है युद्ध, आपात स्थिति या एयर स्ट्राइक की सूचना हमले से पहले देना।

 

कहां लगाए जाते हैं वार सायरन?

वार सायरन को शहर के ऊंची जगह या सरकारी भवनों पर लगाया जाता है ताकि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दे, जैसे :

  • सरकारी इमारतें
  • पुलिस मुख्यालय
  • अग्निशमन स्टेशन
  • सैन्य अड्डे
  • शहरों में भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्र

 

भारत में आखिरी बार कब बजा था वार सायरन?

  • 1962 में चीन के साथ लड़ाई के दौरान सायरन का प्रयोग किया गया था
  • 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ाई के दौरान भी इसका प्रयोग किया गया था
  • 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान सिमित स्तर पर सिर्फ सीमावर्ती इलाके में प्रयोग किया गया था.

 

युद्धकाल में देशवासियों को सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना पड़ता है. सेना सीमा पर युद्ध लडती है तो जागरूक नागरिक और सिविल सोसाइटीज घर के अंदर सप्लाई चैन बनाना, प्रोपगंडा के खिलाफ लड़ाई लड़ना, घायल नागरिकों और सैनिकों के राहत बचाव, घायलों के इलाज, ब्लड डोनेशन कैंप आदि लगाकर भी हम राष्ट्र की सेवा और सेना की सहायता कर सकते हैं. लेकिन इससे भी ज्यादा हम युद्धकाल के दौरान अनुशासन से सेना और सरकार के निर्देशों का पालन करके भी कर सकते हैं. वीर भोग्या वसुंधरा!

Tags: air raid sirenindia pak tensionindia pakistan warpahalgampahalgam terrorist attackpakistani terroristwar siren
Previous Post

नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

Next Post

PM Modi Speech | Pakistan से बात होगी तो सिर्फ Terrorism होगी, सिर्फ POK पर होगी | Operation Sindoor

Related Posts

WATCH | Udupi के श्री कृष्ण मठ में PM Narendra Modi ने किए दर्शन

WATCH | Udupi के श्री कृष्ण मठ में PM Narendra Modi ने किए दर्शन

28 November 2025
Bihar Election | सीटों के पेंच में उलझे NDA के जातीय समीकरण में Tejashwi Yadav की सेंधमारी

Bihar Election | सीटों के पेंच में उलझे NDA के जातीय समीकरण में Tejashwi Yadav की सेंधमारी

12 October 2025
भारत के अपने स्वदेशी Apps Arattai की धूम, Whatsapp को दे रहा कड़ी टक्कर

भारत के अपने स्वदेशी Apps Arattai की धूम, Whatsapp को दे रहा कड़ी टक्कर

5 October 2025
F-16 किलर बाहुबली Mig-21 हुआ वायुसेना से रिटायर, दी गई भव्य विदाई

F-16 किलर बाहुबली Mig-21 हुआ वायुसेना से रिटायर, दी गई भव्य विदाई

27 September 2025
Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

Navratri 2025 | शारदीय नवरात्रि में Maa Durga के नौ रूपों की पूजा की जाती है | Durga Puja

22 September 2025
Narendra Modi के 75 साल, संघर्ष, उपलब्धि और चुनौती की दास्तान बेमिसाल

Narendra Modi के 75 साल, संघर्ष, उपलब्धि और चुनौती की दास्तान बेमिसाल

17 September 2025
Next Post
PM Modi Speech | Pakistan से बात होगी तो सिर्फ Terrorism होगी, सिर्फ POK पर होगी | Operation Sindoor

PM Modi Speech | Pakistan से बात होगी तो सिर्फ Terrorism होगी, सिर्फ POK पर होगी | Operation Sindoor

Recent News

स्मृति शेषः आशा जी की मधुर और सुरमयी आवाज सदा दिलों में अमर रहेगी

स्मृति शेषः आशा जी की मधुर और सुरमयी आवाज सदा दिलों में अमर रहेगी

12 April 2026
नया वर्ष 2026 : आत्ममंथन, संकल्प और मोदी सरकार की अग्नि-परीक्षा

नया वर्ष 2026 : आत्ममंथन, संकल्प और मोदी सरकार की अग्नि-परीक्षा

15 January 2026
Donald Trump की Afghanistan को धमकी, अगर Bagram Airbase नहीं दिया तो बहुत बुरा होगा

Donald Trump की Afghanistan को धमकी, अगर Bagram Airbase नहीं दिया तो बहुत बुरा होगा

22 September 2025
संसद द्वारा स्वीकृत WAQF Act 2025 के कई प्रावधानों पर Supreme Court ने लगाई रोक

संसद द्वारा स्वीकृत WAQF Act 2025 के कई प्रावधानों पर Supreme Court ने लगाई रोक

15 September 2025
SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

SC/ST Act और योजनाओं का दुरुपयोग कर एक महिला ने वसूले 46 लाख रूपये, दस साल में 15 फर्जी मुकदमें

5 September 2025
Onam | ओणम को भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है?

Onam | ओणम को भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इसकी क्या धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषता है?

4 September 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS